Breaking News
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न्यूरिया थानाध्यक्ष ने कोरोना काल मे वेहतरीन कार्य करने वालो को किया सम्मानित।
न्यूरिया-75 वें स्वतंत्रता दिवस को देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया, सरकारी व अर्द्ध सरकारी कार्यालयों के अलाबा शिक्षण संस्थानो के साथ साथ वैंक व थानों में भी झंडारोहण किया गया, न्यूरिया नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन पति अब्दुल फय्यूम ने झंडारोहण किया तो थाना न्यूरिया में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने झंडारोहण किया।

झंडारोहण के बाद थाना न्यूरिया में आयोजित समारोह में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कोरोना काल मे उत्कृष्ट योगदान देने बाले योद्धाओं को सम्मानित किया सम्मान पाने वालों में स्वास्थ विभाग से फार्मेशिस्ट सुधांशु गुप्ता, राजेन्द्र कौर के अलाबा पंचायत के वरिष्ठ लिपिक दया सागर, गुलशने फातिमा इंसिट्यूट के प्रवन्धक मौलाना रईसुद्दीन, सफाई कर्मी राजेश कुमार,पुलिस मित्र नन्हे लाल समेत अन्य आधा दर्जन लोगों को कोरोना काल के दौरान अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के कारण थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने मेडल के अलाबा शाल उड़ाकर सम्मानित किया इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन पति अब्दुल फय्यूम,सभसाद शरफ़ुद्दीन नूरी, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता के अलाबा समाजिक कार्यकर्ता संजू पाण्डे ने भारत को आजाद कराने बाले महापुरुषों के बलिदानों पर प्रकाश डाला साथ ही प्रधानमंत्री के आह्वान पर 75 वे स्वतंत्रता दिवस को एक महोत्सव के रूप मनाए जाने की सराहना की गई आजादी के बाद से पहली बार घर घर तिरंगा लहराए जाने की होड़ देखी गई,झंडे को लेकर युबाओ में अधिक जोश देखा गया।





Breaking News
रामलीला कमेटी के हिसाब किताब पर खूनी संघर्ष, तीन की मौत, एक युवक घायल, डीएम एसपी पहुँचे
अमरिया में गोलीकांड के बाद मौके पर पहुंचे डीएम, एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली
24 न्यूज़ एक्सप्रेस | पीलीभीत। अमरिया में रामलीला मेला कमेटी के चंदे के हिसाब-किताब को लेकर चल रहा विवाद सोमवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में 14 वर्षीय किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। घटनास्थल से लाइसेंसी रायफल और तमंचा बरामद होने की जानकारी है।
जानकारी के मुताबिक, रामलीला मेला कमेटी के चंदे के हिसाब-किताब को लेकर नरेश गुप्ता और कौशल गुप्ता पक्ष के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार रात करीब 9:30 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी बढ़ने पर फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से नरेश गुप्ता के बेटे अंकित गुप्ता (29), मोहित गुप्ता (31), रोश गुप्ता (22) और गुड्डू श्रीवास्तव के बेटे कुणाल श्रीवास्तव (14) घायल हो गए।
दो को अस्पताल में मृत घोषित किया, तीसरे ने रास्ते में तोड़ा दम– पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई, जहां कुणाल और अंकित को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर हालत में मोहित को बरेली रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। घायल रोश गुप्ता का उपचार चल रहा है। बताया गया कि कुणाल घटना के समय कस्बे में टहल रहा था और इसी दौरान गोलीबारी की चपेट में आ गया।
अधिकारियों ने घटनास्थल का किया निरीक्षण गोलीबारी की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव और सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना जहानाबाद और थाना न्यूरिया की पुलिस फोर्स भी घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।पुलिस विवाद की वजह, फायरिंग में शामिल लोगों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जानकारी है।
24 न्यूज़ एक्सप्रेस — सच की आवाज
Breaking News
महिला सुरक्षा को सड़क पर उतरी पुलिस, मिशन शक्ति का आगाज
बिलसंडा में पैदल मार्च, करनपुर चक में चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक
पीलीभीत।मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत रविवार को बिलसंडा पुलिस ने पैदल मार्च निकालकर महिला सुरक्षा का संदेश दिया। जिले के सभी थानों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।बिलसंडा में निकाले गए मार्च में मिशन शक्ति टीम के साथ स्थानीय लोग, पीआरडी जवान, होमगार्ड, आशा बहुएं और सफाई कर्मियों की महिला टोलियां शामिल रहीं। बैनर-पोस्टर के जरिए लोगों को महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया गया।

इसके बाद ग्राम करनपुर चक में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।पुलिस ने महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, शक्ति दीदी, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090 और साइबर हेल्पलाइन-1930 की जानकारी दी। साथ ही महिला अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम करना है।
Breaking News
धर्मेंद्र कश्यप की सपा से नजदीकी, बरेली में सियासी हलचल तेज
भाजपा छोड़ अखिलेश यादव से मिले पूर्व सांसद, बेटी कीर्ति के बिथरी चैनपुर से चुनाव लड़ने की भी चर्चा
बरेली संवाद। आंवला लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर दो बार सांसद रहे धर्मेंद्र कश्यप ने पार्टी की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता छोड़ने के बाद रविवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान उनकी बेटी कीर्ति कश्यप भी मौजूद रहीं। मुलाकात के बाद बरेली की राजनीति में उनके अगले कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान पार्टी के बरेली जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और वरिष्ठ नेता वीरपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र कश्यप के साथ पीडीए आंदोलन को और समर्थ, सशक्त तथा सक्रिय बनाने के लिए संयुक्त प्रयासों पर चर्चा हुई। अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए ही हर पीड़ित, दुखी और अपमानित व्यक्ति को मान-सम्मान और स्थान दे सकता है।
धर्मेंद्र कश्यप वर्ष 2014 और 2019 में आंवला लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद चुने गए थे। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य से हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा से नाता तोड़ने के बाद अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात को आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से देखा जा रहा है। हालांकि, सपा में उनके औपचारिक रूप से शामिल होने की अभी घोषणा नहीं हुई है।
बिथरी चैनपुर से बेटी कीर्ति के नाम की चर्चा
धर्मेंद्र कश्यप की बेटी कीर्ति कश्यप के सक्रिय राजनीति में उतरने को लेकर भी चर्चाएं हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उन्हें बिथरी चैनपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने की इच्छा जताई गई है। हालांकि, इस संबंध में सपा की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और न ही उनकी उम्मीदवारी की पुष्टि हुई है। ऐसे में धर्मेंद्र कश्यप के अगले राजनीतिक कदम और कीर्ति कश्यप की संभावित चुनावी भूमिका पर बरेली जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है।
-
Breaking News1 week agoरामलीला कमेटी के हिसाब किताब पर खूनी संघर्ष, तीन की मौत, एक युवक घायल, डीएम एसपी पहुँचे
-
Breaking News1 week ago12 अक्तूबर को मझोला में छह घंटे बिजली कटौती, पांच हजार उपभोक्ता होंगे प्रभावित
-
Breaking News1 week agoधर्मेंद्र कश्यप की सपा से नजदीकी, बरेली में सियासी हलचल तेज
-
Breaking News1 week agoपितृ अमावस्या पर गोवंश को खिलाया भोजन, की गोसेवा, जीब संरक्षण का दिया संदेश
-
Breaking News1 week agoमहिला सुरक्षा को सड़क पर उतरी पुलिस, मिशन शक्ति का आगाज

