Child Care
सीएमओ ने एचआइवी संक्रमित महिलाओं को राशन के साथ कोविड सेफ्टी किट देकर किया प्रोत्साहित।

कानपुर देहात: ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फार मदर चाइल्ड के तत्वावधान में एचआइवी संक्रमित एवं धात्री महिलाओं को सीएमओ के हाथों राशन व कोविड सेफ्टी किट वितरण किया गया।शुक्रवार को सीएमओ सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ डॉ राकेस कटियार ने उन तीन एचआइवी संक्रमित एवं धात्री महिलाओं को राशन व कोविड सेफ्टी किट दी जिन्होंने लाँकडाउन के दौरान बच्चों को जन्म दिया था।राशन व सेफ्टी किट वितरण से पहले सीएमओ डॉ राकेश कटियार ने महिलाओं को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हुए कहा नियमित तौर पर एआरटी मेडिसिन लेना जरूरी है।इस दौरान सीएमओ ने बच्चों के खान पान को लेकर बिस्तार पुर्बक महिलाओं को जानकारी भी दी।

जबकि कार्यक्रम की सुरूआत करते हुए ममता प्रोजेक्ट की अधिकारी अंकिता तिवारी ने बताया प्लान इंडिया /गिव इंडिया की मदद से ममता की टीम ने जिले में लाँकडाउन के दौरान एचआईवी संक्रमित एवं धात्री महिलाओं को न्यूट्रिशन किट्स एवं हाइजीन किट्स उपलव्ध करबाई जिसकी मदद से वे अपनी जीबन चर्या को सुचारु रूप से आगे बढ़ा सके व प्रसब के बाद रोग प्रतिरोधक छमता बढ़ सके।
कार्यक्रम के दौरान एसीएमओ डॉक्टर बीपी सिंह, डीआईओ,डिप्टी सीएमओ के अलाबा ममता फील्ड ऑफिसर नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
Child Care
न्यूरिया में एएचटीयू की टीम ने पांच वाल श्रमिको को कराया कार्यमुक्त, किया परिजनों के सुपुर्द।

पीलीभीत:एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने बाल श्रम मजदूरी पर अंकुश लगाने के मकसद से शनिबार को कस्बा न्यूरिया में पुलिस व एनजीओ की मदद से
बाइक सर्विस सेंटर एवं एक वर्कशाप पर छापा मार कर 5 वाल श्रमिको को कार्यमुक्त कराया पकड़े गए सभी बाल श्रमिको के परिजनों को हिदायत देते हुए बच्चे सुपुर्द कर दिए गए साथ ही।वाल श्रमिको से काम ले रहे मालिको के व्यान लिए गए और भविष्य में बाल श्रमिकों से काम ना कराने की हिदायत दी गई।एएचटीयू की टीम प्रभारी उमेश सोलंकी ने न्यूरिया में वाइक सर्विस की वर्कशॉप पर छापा मारकर पांचों बाल श्रमिको को वाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया।बाल श्रमिको में कस्बा न्यूरिया के मोहल्ला मो यार खां के जुनैद व फैजान, मोहल्ला अब्दुल रहीम के उवैश मोहल्ला तिगड़ी का आजम और हरकिशनापुर का विकास कुमार शामिल है जिन्हें वाल कल्याण समिति की अध्यक्षा जीनत जहां व निर्वाण सिंह ने पांचों बच्चों को काम ना करने की हिदायत देते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया।यह जानकारी कस्बा इंचार्ज राजीब कुमार ने दी।एएचटीयू टीम के उमेश सोलंकी व दीप्ति भारद्वाज के साथ में थाना न्यूरिया पुलिस के अलाबा एनजीओ की टीम के सदस्य भी शामिल थे।
थाना प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया लगातार प्रयास किए जा रहे है वाल मजदूरी को रोकने के लिए अभी तो वाल मजदूरों को कार्यमुक्त कराकर बच्चों को परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है अगर बाल मजदूरी नही रुकती है तो आगे कार्रवाई भी हो सकती है।

