पंडरी गांव में डॉक्टर भीमराव अम्वेडकर की जयंती पर मना उत्सव, किया माल्यार्पण।

0
670

न्यूरिया।डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर ग्राम पंडरी स्थित रवि बुद्ध विहार अम्बेडकर स्मारक पर ग्राम वासियों ने एकजुट होकर झांकी निकालते हुए अम्बेडकर का जन्म उत्सव मनाया।

रवि बुद्ध विहार अम्बेडकर स्मारक के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गौतम ने दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया।उन्होंने बताया कि डॉ भीमराव अम्बेडकर दलितों के मसीहा और दबे कुचले दलितों एवं पिछड़ों को आत्म सम्मान देने वाले थे। राजनीतिक समाज सुधारक और विश्व का सबसे सर्वश्रेष्ठ लोकतन्त्र और संविधान बनाने वाले भारतीय महामानव युग पुरुष के रूप में जाने जाते है।जिन्होंने देश के संविधान के निर्माण में अभूतपूर्ण योगदान दिया।हमेशा कमजोर और पिछड़े वर्ग के अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया।बचपन से ही उन्हें आर्थिक और सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ा। इस मौके पर अशोक गौतम, ब्रह्मा स्वरूप श्रीवास्तव, चंद्रपाल वर्मा, अमरनाथ बर्फानी,जितेंद्र कुमार, रंजीत गौतम, राजेश गौतम ,अमरदीप गौतम समृद्धि गौतम, धरमवीर समेत लोग उपस्थित रहे।