Breaking News
न्यूरिया सीएचसी पर आजादी अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन, विधायक ने फीता काटकर किया उदघाटन।
न्यूरिया।न्यूरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।मेले का उदघाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्ता नन्द ने फीता काटकर किया।स्वास्थ्य मेले मे बिभिन प्रकार के काउंटर लगाकर आगंतुको को स्वास्थ से संबंधित जानकारी दी गयी और मुफ्त दवा के साथ फ्री में जांचे की गई।

उदघाटन के बाद विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगाए गए काउंटरो पर जाकर निरिक्षण किया।उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार अंतिम आदमी तक लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है।सभी विभाग आगंतुक से अच्छे से बर्ताव करें जिससे एक अच्छा माहौल बने।साथ ही विधायक ने कहा जनहित के कार्यों के प्रचार प्रसार कि बहुत आवश्यकता है योजनाओं के प्रचार प्रसार से ऐसे कार्यक्रमों में लोगों की सहभागिता भी बढे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉक्टर अजीज हसन ने बताया आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित किए गए व्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले के माध्यम से एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों के द्वारा लाभार्थियों तक काउंटर लगाकर लाभ पहुचाने का प्रयास किया गया साथ ही अन्नप्रासन व गोदभराई का भी कार्यक्रम हुआ इस दौरान आयुष विभाग, होम्योपैथ, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि, बाल विकास पुष्टाहार , राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन, स्पर्श कुष्ठ जागरूकता, परिवार कल्याण, आयुष्मान भारत, परिवार नियोजन, कोविड हेल्प डेस्क एवं अन्य विभागों के द्वारा लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया।इस अवसर पर व्लाक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, सीएमओ डॉक्टर आलोक कुमार एसीएमओ डॉक्टर हरिदत्त नेगी, वीडियो सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अजीज हसन, डॉक्टर दानिश अकरम, बीसीपीएम राजीव सिंह, बीपीएम प्राची गुप्ता, विश्वजीत डे, अजय गोयल, राजेन्द्र कुमार, बंटी गुप्ता, गौरब शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Breaking News
राजकीय इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
पीलीभीत/न्यूरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज न्यूरिया में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को कानूनी अधिकारों, बाल संरक्षण और निशुल्क विधिक सहायता से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई।पीएलबी मनोज कुमार और पैनल अधिवक्ता शालिनी गुप्ता ने किशोर न्याय अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध कानून, शिक्षा का अधिकार तथा बच्चों के लिए उपलब्ध विधिक सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अधिकारों की जानकारी होने पर बच्चे शोषण, भेदभाव और बाल विवाह जैसी परिस्थितियों में समय रहते सहायता प्राप्त कर सकते हैं।राजस्व निरीक्षक रमेश कुमार, कस्बा इंचार्ज वृहमानंद शर्मा, ग्राम प्रधान विश्वनाथ सरकार और लेखपाल निखिल सक्सेना ने विद्यार्थियों को कानून का पालन करने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कानूनी जागरूकता बच्चों को सामाजिक और कानूनी समस्याओं से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों से किसी भी तरह के शोषण या अन्याय की स्थिति में चुप न रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिकारों की जानकारी बच्चों को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का पहला हौसला देती है। जरूरत पड़ने पर विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता लेने की सलाह दी गई। शिविर में शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Breaking News
पूरनपुर-खुटार हाईवे पर ट्रक से भिड़ी कार, तीन की मौत
नामकरण संस्कार में शामिल होने जा रहा था परिवार, तीन घायल; ट्रक छोड़कर चालक फरार
पीलीभीत संवाद। पूरनपुर-खुटार हाईवे पर सोमवार दोपहर पिपरिया मोड़ के पास पेट्रोल पंप के सामने कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक तारक उसमें फंस गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से उसे बाहर निकाला। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।उत्तराखंड के सितारगंज थाना क्षेत्र के शक्तिफार्म निवासी सनातन गायन पुत्र दुलाल अपनी पत्नी साधना गायन और परिवार के साथ कार से गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे। वहां उन्हें नामकरण संस्कार में शामिल होना था। कार में सनातन की मां सिफाली पत्नी दुलाल, भाई तारक पुत्र दुलाल और बच्चे खुशबू व शांतनु भी सवार थे।दोपहर करीब 12 बजे पिपरिया मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साधना गायन, सिफाली और कार चालक तारक की मौत हो गई। तारक कार में बुरी तरह फंस गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से उसे बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भिजवाया।तीन घायल, दो रेफरहादसे में सनातन गायन, खुशबू और शांतनु घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया। बच्चों की स्थिति के संबंध में पुलिस और अस्पताल की ओर से अलग से जानकारी नहीं दी गई है।ट्रक कब्जे में, चालक की तलाशसीओ विधि भूषण मौर्य और कोतवाली प्रभारी पवन पांडेय ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को कब्जे में ले लिया। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।नामकरण संस्कार में शामिल होने निकले परिवार की खुशियां हाईवे पर हुए हादसे के बाद मातम में बदल गईं।
Breaking News
पीलीभीत के अभय ने ट्रेड शो में दिखाई हुनर की उड़ान
सीएम युवा योजना से मिली वित्तीय मदद, स्वनिर्मित खिलौनों की देश-विदेश के खरीदारों में बढ़ी मांग
पीलीभीत। जिले के युवा उद्यमी अभय ने अपने हुनर और मेहनत से तैयार स्वनिर्मित खिलौनों को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में प्रदर्शित कर नई पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) योजना के तहत वित्तीय सहायता मिलने के बाद अभय ने खिलौना निर्माण के क्षेत्र में कदम बढ़ाया और अब उनके उत्पाद अंतरराष्ट्रीय स्तर के कारोबारी मंच तक पहुंच गए हैं।उपायुक्त उद्योग आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रेड शो में अभय द्वारा लगाए गए स्टॉल पर स्वनिर्मित खिलौनों को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। उत्पादों की बिक्री के साथ उन्हें कारोबार से जुड़े कई नए संपर्क और बिजनेस लीड भी मिल रही हैं।अभय की उपलब्धि इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि सरकारी योजना से मिले सहयोग को उन्होंने अपने हुनर और उद्यमिता के साथ जोड़कर उत्पाद निर्माण और बाजार विस्तार का रास्ता तैयार किया। ट्रेड शो में उनके उत्पादों को मिल रही सराहना से स्थानीय स्तर पर तैयार खिलौनों को बड़े बाजार तक पहुंचाने की संभावनाएं भी बढ़ी हैं।
-
Breaking News3 days agoअमितेश की पहल से अमेरिका के पुलिस स्टेशन में गूंजा भगवद गीता का संदेश
-
Breaking News7 days ago🔴 ब्रेकिंग: पीलीभीत के डीएम ज्ञानेंद्र सिंह का तबादला, आलोक कुमार को मिली जिले की कमान
-
Breaking News4 days agoमदरसा गुलशन-ए-फातिमा के 20वें स्थापना दिवस पर पांच दिवसीय ‘दिलकश’ कार्यक्रम का
-
Breaking News7 days agoकचहरी परिसर में पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, देखने के लिए जुटी भीड़
-
Breaking News1 day agoलगातार बारिश के चलते 28 सितंबर को स्कूलों में अवकाश
-
Breaking News2 days agoजलकुंभी से कमाल! सैदपुर की महिलाओं का हुनर पहुंचा अंतरराष्ट्रीय मंच
-
Breaking News2 days agoसाइबर ठगी के 73 हजार रुपये पीड़ित के खाते में लौटाए
-
headline2 days agoदो दिन की बारिश से खेतों में भरा पानी, तैयार धान की फसल गिरने से नुकसान की आशंका

