Connect with us

Breaking News

अब नौकरी के लिए नही भटकेंगे ग्रेजुएट छात्र

Published

on

24NEWSXPRESS

नई दिल्ली : विश्वविद्यालय और कॉलेज से B.A., Bsc, Bcom जैसी नॉन-टेक्नीकल डिग्री पास करने वाले छात्र को आने वाले दिनों में नौकरी के लिए नही भटकना पड़ेगा | भारतीय सरकार ने सभी छात्रों को हुनरमंद बनाने का फैसला किया है और साथ ही साथ उन्हें रूचि के अनुसार क्षेत्र में स्किल से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जायेगा जो कि  पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा |

श्रेयस योज़ना से होगा नॉन टेक्निकल छात्रों को फायदा

बेरोजगार युवाओ की संख्या को बढ़ता देखा मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इसे लेकर “श्रेयस” स्कीम फॉर हायर एजुकेशन बूथ इन अप्रेटिस एंड स्किल नाम की योज़ना शुरू की है |

जिसके तहत यूजीसी ने हाल ही में इसे लेकर सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज को अभियान चलाने के निर्देश दिये है जो कि अगस्त के पहले बैच को प्रशिक्षण देने का काम शुरू होगा जिसकी तैयारी तेज़ी से चल रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों को प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ा जा सके |

यह भी पढ़े :

Advertisement

2022 तक 50 फीसदी छात्रों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य

योज़ना के तहत 2022 तक सारे विश्वविद्यालय और कॉलेजो से निकलने वाले पचास फीसदी नॉन टेक्निकल डिग्रीधारी छात्रों को हुनर मंद बनाने का लक्ष्य रखा है यूजीसी ने छात्रों की मदद के लिए कुछ इंटर्नशिप क्षेत्र की कंपनियों को मुहीम से जोड़ा है |

जिससे योज़ना से जुड़े छात्रों को कुछ पैसे मिलेंगे जिसका कुछ हिस्सा सरकार की तरफ से और कुछ हिस्सा उधोग की तरफ से मिलेंगा |

वर्तमान समय में B.A. , Bcom, Bsc जैसे डिग्रीधारी को रोज़गार की लिए भटकना पड़ता है इसकी मुख्य वजह होती है कि उनके पास कोई स्किल का न होना |

अब इस योज़ना के छात्रों को छह माह से एक साल उनकी रूचि के अनुसार ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि छात्रों को अच्छी कंपनी में आसानी से अच्छी नौकरी मिल सके |

भारत सरकार ने बेरोजगारी को रोकने के लिए मुहीम शुरू की जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगो को रोजगार मिल सके |

Advertisement

श्रेयस योजना में कौन कौन हिस्सा ले सकते है

इस योजना में BA, Bsc, Bcom, आदि Non-Technical ग्रेजुएशन में लास्ट साल में इस योज़ना में जुड़ सकते है | जिससे ग्रेजुएशन पूरी होने पर आसानी से नौकरी कर सके |

आपको यह योज़ना कैसी लगी हमे कमेंट करके जरुर बताएं और इसी न्यूज़ पड़ते रहने के लिए हमसे जुड़े और आपके पास भी कोई न्यूज़ है जिसे आप हमारी वेबसाइट पर अपलोड करना चाहते है तो आप यहाँ क्लिक करके हमे मेल कर सकते है |

Breaking News

छात्राओं ने विधायक, डीएम समेत जनप्रतिनिधियों को बांधी राखी

Published

on

पीलीभीत। रक्षाबंधन पर्व से पहले बृहस्पतिवार को मरौरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में रक्षाबंधन उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा और बीएसए रोशनी सिंह पहुंचे।विद्यालय की छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई रंग-बिरंगी राखियां विधायक, डीएम, जिलाध्यक्ष, सीडीओ और बीएसए की कलाई पर बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। छात्राओं द्वारा बनाई गई राखियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं। राखी बांधने के दौरान विद्यालय परिसर तालियों और खुशियों से गूंज उठा। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को उपहार दिए और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

👉 जमीन पर बैठकर अतिथियों ने बच्चों के साथ किया भोजन

विद्यालय में तिथि भोज का भी आयोजन किया गया। विधायक, डीएम समेत अन्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के साथ जमीन पर पंक्तिबद्ध बैठकर भोजन किया। भोज में राजमा-चावल, रायता, सलाद और हलुआ परोसा गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अपने बीच बैठकर भोजन करते देख बच्चे भी उत्साहित नजर आए।जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में एक-दूसरे के प्रति प्रेम और अपनत्व की भावना बढ़ती है। साथ ही उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं की जानकारी भी मिलती है। उन्होंने छात्राओं द्वारा स्वयं राखियां तैयार करने की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता-पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Continue Reading

Breaking News

ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने डीएम को बांधा रक्षासूत्र

Published

on

पीलीभीत। रक्षाबंधन के अवसर पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान विद्यालय की शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं।जिलाधिकारी ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच जरूरी है। समय का सदुपयोग करते हुए अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करें।उन्होंने कहा कि ईमानदारी और निरंतर प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों, प्रबंधक और छात्राओं का आभार जताया।

Continue Reading

Breaking News

भतीजे को बचाने पहुंचे चाचा के आरोपी ने मारा मुक्का, सड़क पर सिर के बल गिरने से मौत, पोस्टमार्टम में सिर में अंदरूनी चोट से मौत की पुष्टि

Published

on

न्यूरिया। थाना क्षेत्र के बसंतापुर गांव में बुधवार शाम दो युवकों के बीच हो रही मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे 46 वर्षीय किसान रामपाल की देर रात मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि झगड़ा शांत कराने के दौरान अनिल ने रामपाल के मुंह पर मुक्का मार दिया। हाथ में कड़ा पहने होने के कारण मुक्का लगने से रामपाल सड़क पर सिर के बल गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।मृतक के पुत्र शिव कुमार ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे वह अपने पिता के साथ घर की चारदीवारी कराने के लिए रेता-बजरी के रुपये जमा कर लौट रहे थे। गांव से कुछ दूर जनसेवा केंद्र के पास उनके तयेरे भाई सूरज और गांव निवासी अनिल पुत्र भिकारी लाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों को अलग कराने के लिए वह और उनके पिता बीच-बचाव करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान अनिल ने उनके पिता के मुंह पर मुक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर सिर के बल गिर गए।परिजनों के अनुसार, रामपाल घटना के बाद बेटे के साथ घर चले गए और चोट को सामान्य बता रहे थे। देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी दिगंबर सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र शिव कुमार ने थाना न्यूरिया में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट के दौरान मृतक के सिर में चोट आई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में अंदरूनी चोट के कारण खून जमने से मौत की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

Trending