मानसून में जरूर खाएं आलू बुखारा, फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप

0
794

plum benefits 620x350 81500378434
बहुत ही कम फल ऐसे होते हैं जो खाने में टेस्टी होने के साथ—साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं और उन्हीं स्वादिष्ट फलों में से एक है प्लम। इसे हिन्दी में आलू बुखारा कहते हैं, यह स्वाद में खट्टा—मीठा होता है। मगर क्या आप जानते हैं कि मानसून में आलू बुखारा खाने के कितने फायदे हैं? कई मिनरल्स से भरपूर होने के साथ यह पौटेशियम का भी अच्छा स्रोत है। इसमें एंटी—आक्सीडेंट का गुण मौजूद होता है जो कई बीमारियों से लड़ने में सहायक होता है। इसके अलावा यह हानिकारक सेल से रक्षा करता है। आलू बुखारे में अन्य फलों की तुलना में कैलोरी कम होती है जिसको खाने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ेगा। चलिए जानते है इससे जुड़े अन्य फायदे।

1. दिल के लिए फायदेमंद

आलू बुखारा दिल के लिए काफी स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण मुक्त कणों से लड़ने में सहायक होता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित होता है जिससे दिल की बीमारी होने का खतरा काफी कम हो जाता है।

2. कब्ज से राहत

आलू बुखारे में आइस्टेन और सॉर्बिटॉल होता है जिससे कब्ज में राहत मिलती है और पाचन क्रिया भी अच्छी होती है। यह आंतों को भी स्वस्थ रखता है। आप सूखे आलू बुखारे ड्राइ प्लम का सेवन भी कर सकते है जिन्हें प्रून के नाम से भी जाना जाता है। कब्ज और पाचन क्रिया से जुड़ी अन्य समस्याओं के लिए आप इनका सेवन कर सकते हैं।

plum juice 625x350 41464075877

3. कैंसर को रोकने में मदद करता है

आलू बुखारे का गहरा लाल रंग एंथोसायनिन के कारण होता है जो मुक्त कणों से लड़ता है। इसके अलावा यह ब्रेस्ट कैंसर, कैविटी और मुंह के कैंसर से भी बचाता है।

4. ब्लड सर्कुलेशन को स्वस्थ रखता है

आलू बुखारा खाने से शरीर में आयरन अब्जॉर्ब करने की क्षमता बढ़ती है। इसमें आयरन भी होता है जो रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए आवश्यक है। आलू बुखारा खाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।

5.कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है

इसमें घुलनशील फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है और लीवर में बढ़ने वाले कोलेस्ट्रॉल को रोकता है। घुलनशील फाइबर पित्त को सोख लेता है जिससे कोलेस्ट्रॉल बनता है। फ्रूट में मौजूद घुलनशील फाइबर जब पित्त को सोख लेता तो लीवर शरीर में संग्रहित कोलेस्ट्रॉल का उपयोग करता है जिससे कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है।

6. त्वचा के लिए फायदेमंद

आलू बुखारा खाने से आपकी स्किन साफ और चमकदार बनती है। यह चेहरे पर झुर्रियों को कम कर और आपकी त्वचा का जवां बनाए रखता है। जवां दिखने के लिए आप इसके जूस का सेवन करें।
woman heart 625x350 81498804614

7. मजबूत बनाएं हड्डियां

कई रिपोर्ट के अनुसार आलू बुखारा खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। आलू बुखारे में बोरॉन होता है जो हड्डियों को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने में मददगार है। इसमें फ्लेवोनॉइड्स और फीनोलॉलिक यौगिकों भी भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डी को पहुंचने वाले नुकसान को कम करता है।

8. स्कार्स कम करे

आलू बुखारा ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर स्कार्स को कम करता है। इसका सेवन करने से क्षतिग्रस्त त्वचा की जगह नई त्वचा जल्दी आती है। इतना ही नहीं स्किन टेक्सचर में सुधार और लचीलापन आता है। यह चेहरे पर उपस्थित डार्क स्पॉट्स, झाईयों और त्वचा संबंधित अन्य समस्याओं को कम करता है।

9. बालों का झड़ना कम करके ग्रोथ में मददगार

इसके सेवन से बालों का झड़ना कम होता है। यह बालों की ग्रोथ में मददगार है। दरअसल, आलू बुखारे में आयरन की भरपूर मात्रा होती है जिससे ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ता है। अगर आप भी मजबूत और घने बाल चाहती हैं आलू बुखारा जरूर खाएं।

10. इम्युनिटी बढ़ाए

आलू बुखारे का सेवन करके सर्दी और जुकाम से बचा जा सकता है यह आपकी इम्युनिटी को बढ़ता है। यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता और स्वस्थ ऊतकों के विकास को बढ़ावा देता है।