Breaking News
उत्तर प्रदेश में अब रहेगा सप्ताह में तीन दिन लॉकडाउन
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ता देख उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन को अब दो दिन से बढ़ा कर तीन दिन कर दिया है |
अभी तक लॉकडाउन शुक्रवार रात 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 7 बजे तक था | लेकिन उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से ग्रसित मरीजो की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है | जिसको देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने साप्ताहिक बन्दी को तीन दिन लॉकडाउन रखने का फैसला लिया है |
लखनऊ में टीम 11 के साथ हुई वर्चुअल मीटिंग में सी एम योगी आदित्यनाथ जी ने कहा देश में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है | लेकिन उत्तर प्रदेश में कोविड संक्रमण से स्वस्थ होने वालो कि संख्या लगातार बढती जा रही है | जिसमे रात्रिकालीन कर्फ्यू व साप्ताहिक बन्दी प्रभावी है | संक्रमण को रोकने के लिए कोरोना कर्फ्यू बहुत उपयोगी है | ऐसे में हमें भी सतर्कता बरतनी होगी | मास्क का उपयोग करे व सेनेटाजेर से हाथो को साफ करते रहे व मास्क का उपयोग घर में भी करे जिसमे हम और हमारे परिवार के सदस्य सुरक्षित रहे है |
ऐसे में अब शुक्रवार रात्रि 08 बजे से मंगलवार प्रातः 07 बजे तक साप्ताहिक बन्दी होगी | इस अवधि में केवल आवश्यक और अनिवार्य सेवाएं ही यथावत जारी रहेंगी | सीएम योगी ने कहा कि इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए |
औद्योगिक गतिविधियां और वैक्सीनेशन कार्य साप्ताहिक बंदी में भी जारी रहेंगी | उन्होंने कहा कि रेमेडेसीवीर इंजेक्शन की प्रदेश में उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है | सभी जिलों हर दिन रेमेडेसीवीर उपलब्ध कराई जा रही है | सरकारी अस्पतालों में यह दवा फ्री में उपलब्ध कराई जा रही है | प्राइवेट अस्पतालों को जरूरत पर इसकी आपूर्ति कराई जा रही है |
- छात्राओं ने विधायक, डीएम समेत जनप्रतिनिधियों को बांधी राखी
- ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने डीएम को बांधा रक्षासूत्र
- भतीजे को बचाने पहुंचे चाचा के आरोपी ने मारा मुक्का, सड़क पर सिर के बल गिरने से मौत, पोस्टमार्टम में सिर में अंदरूनी चोट से मौत की पुष्टि
- जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, रोशनी से जगमगाया न्यूरिया
- ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर 12 लाख के गहने चोरी, सीसीटीवी में सब्बल से शटर का ताला तोड़ता दिखा संदिग्ध
जिला प्रशासन इस दवा की मांग,आपूर्ति और खपत का पूरा विवरण जरूर रखें | डीआरडीओ के सहयोग से लखनऊ और वाराणसी में सभी सुविधाओं से युक्त कोविड असप्ताल तैयार कराया गया है | जल्द ही यह क्रियाशील हो जाएगा | स्वास्थ्य विभाग संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर इस कोविड अस्पताल के संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रबंधन सुनिश्चित कराए |
सी एम योगी जी ने कहा आक्सीजन की कमी को भी सभी अस्पतालों में पूर्ति की जा रही है और जल्द इसकी सारे अस्पतालों में आपूर्ति बेहतर की जाएगी |
लगातार बढ़ रहे कोरोना केस :
राहत की बात यह है कि संक्रमितों की संख्या में यह कमी जांच बढ़ने के साथ-साथ आ रही है | सरकारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार देर रात तक 29824 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले |
बीते दिन कुल 1,86,588 सैम्पल की जांच की गयी जबकि इससे पहले 26 अप्रैल को 1,84,144 सैम्पल की जांच हुई थी |
अगर एक सप्ताह पहले यानि 21 अप्रैल को जारी हुए इन सरकारी आंकड़ों पर गौर करें तो उस दिन प्रदेश में 33214 कोरोना संक्रमित नए मरीज मिले थे और महज 14198 स्वस्थ हुए थे। उस दिन प्रदेश में 187 लोग कोरोना संक्रमण से मरे थे |
यानि एक सप्ताह में राज्य में जहां एक ओर चौबीस घण्टों में मिलने वाले नए कोरोना मरीजों की संख्या में करीब 4000 की गिरावट आयी है तो स्वस्थ होने वालों की तादाद दोगुने से भी ज्यादा हो गयी है |
Breaking News
छात्राओं ने विधायक, डीएम समेत जनप्रतिनिधियों को बांधी राखी
पीलीभीत। रक्षाबंधन पर्व से पहले बृहस्पतिवार को मरौरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में रक्षाबंधन उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा और बीएसए रोशनी सिंह पहुंचे।विद्यालय की छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई रंग-बिरंगी राखियां विधायक, डीएम, जिलाध्यक्ष, सीडीओ और बीएसए की कलाई पर बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। छात्राओं द्वारा बनाई गई राखियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं। राखी बांधने के दौरान विद्यालय परिसर तालियों और खुशियों से गूंज उठा। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को उपहार दिए और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
👉 जमीन पर बैठकर अतिथियों ने बच्चों के साथ किया भोजन

विद्यालय में तिथि भोज का भी आयोजन किया गया। विधायक, डीएम समेत अन्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के साथ जमीन पर पंक्तिबद्ध बैठकर भोजन किया। भोज में राजमा-चावल, रायता, सलाद और हलुआ परोसा गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अपने बीच बैठकर भोजन करते देख बच्चे भी उत्साहित नजर आए।जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में एक-दूसरे के प्रति प्रेम और अपनत्व की भावना बढ़ती है। साथ ही उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं की जानकारी भी मिलती है। उन्होंने छात्राओं द्वारा स्वयं राखियां तैयार करने की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता-पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
Breaking News
ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने डीएम को बांधा रक्षासूत्र
पीलीभीत। रक्षाबंधन के अवसर पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान विद्यालय की शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं।जिलाधिकारी ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच जरूरी है। समय का सदुपयोग करते हुए अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करें।उन्होंने कहा कि ईमानदारी और निरंतर प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों, प्रबंधक और छात्राओं का आभार जताया।
Breaking News
भतीजे को बचाने पहुंचे चाचा के आरोपी ने मारा मुक्का, सड़क पर सिर के बल गिरने से मौत, पोस्टमार्टम में सिर में अंदरूनी चोट से मौत की पुष्टि
न्यूरिया। थाना क्षेत्र के बसंतापुर गांव में बुधवार शाम दो युवकों के बीच हो रही मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे 46 वर्षीय किसान रामपाल की देर रात मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि झगड़ा शांत कराने के दौरान अनिल ने रामपाल के मुंह पर मुक्का मार दिया। हाथ में कड़ा पहने होने के कारण मुक्का लगने से रामपाल सड़क पर सिर के बल गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।मृतक के पुत्र शिव कुमार ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे वह अपने पिता के साथ घर की चारदीवारी कराने के लिए रेता-बजरी के रुपये जमा कर लौट रहे थे। गांव से कुछ दूर जनसेवा केंद्र के पास उनके तयेरे भाई सूरज और गांव निवासी अनिल पुत्र भिकारी लाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों को अलग कराने के लिए वह और उनके पिता बीच-बचाव करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान अनिल ने उनके पिता के मुंह पर मुक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर सिर के बल गिर गए।परिजनों के अनुसार, रामपाल घटना के बाद बेटे के साथ घर चले गए और चोट को सामान्य बता रहे थे। देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी दिगंबर सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र शिव कुमार ने थाना न्यूरिया में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट के दौरान मृतक के सिर में चोट आई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में अंदरूनी चोट के कारण खून जमने से मौत की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-
Breaking News1 week agoजश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, रोशनी से जगमगाया न्यूरिया
-
Breaking News1 week agoज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने डीएम को बांधा रक्षासूत्र
-
Breaking News1 week agoछात्राओं ने विधायक, डीएम समेत जनप्रतिनिधियों को बांधी राखी
-
Breaking News1 week agoभतीजे को बचाने पहुंचे चाचा के आरोपी ने मारा मुक्का, सड़क पर सिर के बल गिरने से मौत, पोस्टमार्टम में सिर में अंदरूनी चोट से मौत की पुष्टि

