Breaking News
न्यूरिया में विजली चोरी रोकने व वकाया विल जमा कराने को चला अभियान, दस के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
न्यूरिया:-एसडीओ दीपक नेगी के निर्देश पर बिजली विभाग की टीम ने अवर अभियंता गौरब सागर के नेतृत्व में कस्बा न्यूरिया में बिजली चोरी रोकने व बकाया वसूली एवं लोड चैक करने को चैकिंग अभियान चलाया, चैकिंग के दौरान बिजली बिभाग की टीम ने चार घरों में विजली चोरी तो छह उपभोक्ताओं पर बकाया बिजली बिल जमा न करने पर कार्रवाई की।
निजीकरण की नीति को तीन माह तक लंबित रख बकाया वसूली एवं विजली चोरी न्यूनतम किए जाने की कड़ी चेतावनी के बाद बिजली विभाग बेहद सक्रिय हो गया है जिसके चलते बीते दो हफ़्तों से बकाया बसूली व बिजली चैकिंग अभियान जिले भर में चलाए जा रहे है कस्बा न्यूरिया में मंगलवार को अवर अभियंता गौरब सागर के नेतृत्व में विजली बिभागिये टीम ने मोहल्ला तिगड़ी, खेडा, ठाकुरद्वारा, मियां खां एवं भीतर गांव में 10 हजार से अधिक के बकायेदार उपभोक्ताओं के घर पहुच कर नोटिस देकर बिल जमा करने की बात कही साथ ही बिजली चोरी व कई घरों में लोड भी चैक किया, इस दौरान टीम ने चार घरों में बिजली चोरी पकड़ी।चेकिग के दौरान चोरी कर बिजली का उपभोग करने वाले चारो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया साथ ही छह बकायदारों के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई साथ ही कुछ बकायदारों के कनेक्शन काट कर बकाया बिल जमा करने के नोटिस भी जारी किए गए, नोटिस जारी होने के बाद एक दर्जन बबकायेदार उपभोक्ताओं ने बिजली घर पहुच कर कार्रवाई के डर से अपने अपने बिल जमा किए इस दौरान एक लाख रुपये से अधिक की बसूली हुई।
अवर अभियंता गौरव सागर ने बताया मंगलवार को बिजली चोरी में रियाज अहमद, सुराज अहमद, अहमद हुसैन एवं तसलीम के बिरुद मुकदमा दर्ज किया गया वही दस हजार से अधिक बिजली बिल के बकायदारों में मो मियां, अनवार, अजीम, मो जफर, रियाज अहमद एवं ताहिर के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।चैकिंग अभियान के दौरान अवर अभियंता गौरब सागर के अलाबा रुबि कुमार, मुकेश शर्मा, संतोष आदि साथ मे रहे।
Breaking News
रामलीला कमेटी के हिसाब किताब पर खूनी संघर्ष, तीन की मौत, एक युवक घायल, डीएम एसपी पहुँचे
अमरिया में गोलीकांड के बाद मौके पर पहुंचे डीएम, एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली
24 न्यूज़ एक्सप्रेस | पीलीभीत। अमरिया में रामलीला मेला कमेटी के चंदे के हिसाब-किताब को लेकर चल रहा विवाद सोमवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में 14 वर्षीय किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। घटनास्थल से लाइसेंसी रायफल और तमंचा बरामद होने की जानकारी है।
जानकारी के मुताबिक, रामलीला मेला कमेटी के चंदे के हिसाब-किताब को लेकर नरेश गुप्ता और कौशल गुप्ता पक्ष के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार रात करीब 9:30 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी बढ़ने पर फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से नरेश गुप्ता के बेटे अंकित गुप्ता (29), मोहित गुप्ता (31), रोश गुप्ता (22) और गुड्डू श्रीवास्तव के बेटे कुणाल श्रीवास्तव (14) घायल हो गए।
दो को अस्पताल में मृत घोषित किया, तीसरे ने रास्ते में तोड़ा दम– पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई, जहां कुणाल और अंकित को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर हालत में मोहित को बरेली रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। घायल रोश गुप्ता का उपचार चल रहा है। बताया गया कि कुणाल घटना के समय कस्बे में टहल रहा था और इसी दौरान गोलीबारी की चपेट में आ गया।
अधिकारियों ने घटनास्थल का किया निरीक्षण गोलीबारी की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव और सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना जहानाबाद और थाना न्यूरिया की पुलिस फोर्स भी घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।पुलिस विवाद की वजह, फायरिंग में शामिल लोगों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जानकारी है।
24 न्यूज़ एक्सप्रेस — सच की आवाज
Breaking News
महिला सुरक्षा को सड़क पर उतरी पुलिस, मिशन शक्ति का आगाज
बिलसंडा में पैदल मार्च, करनपुर चक में चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक
पीलीभीत।मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत रविवार को बिलसंडा पुलिस ने पैदल मार्च निकालकर महिला सुरक्षा का संदेश दिया। जिले के सभी थानों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।बिलसंडा में निकाले गए मार्च में मिशन शक्ति टीम के साथ स्थानीय लोग, पीआरडी जवान, होमगार्ड, आशा बहुएं और सफाई कर्मियों की महिला टोलियां शामिल रहीं। बैनर-पोस्टर के जरिए लोगों को महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया गया।

इसके बाद ग्राम करनपुर चक में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।पुलिस ने महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, शक्ति दीदी, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090 और साइबर हेल्पलाइन-1930 की जानकारी दी। साथ ही महिला अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम करना है।
Breaking News
धर्मेंद्र कश्यप की सपा से नजदीकी, बरेली में सियासी हलचल तेज
भाजपा छोड़ अखिलेश यादव से मिले पूर्व सांसद, बेटी कीर्ति के बिथरी चैनपुर से चुनाव लड़ने की भी चर्चा
बरेली संवाद। आंवला लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर दो बार सांसद रहे धर्मेंद्र कश्यप ने पार्टी की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता छोड़ने के बाद रविवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान उनकी बेटी कीर्ति कश्यप भी मौजूद रहीं। मुलाकात के बाद बरेली की राजनीति में उनके अगले कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान पार्टी के बरेली जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और वरिष्ठ नेता वीरपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र कश्यप के साथ पीडीए आंदोलन को और समर्थ, सशक्त तथा सक्रिय बनाने के लिए संयुक्त प्रयासों पर चर्चा हुई। अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए ही हर पीड़ित, दुखी और अपमानित व्यक्ति को मान-सम्मान और स्थान दे सकता है।
धर्मेंद्र कश्यप वर्ष 2014 और 2019 में आंवला लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद चुने गए थे। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य से हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा से नाता तोड़ने के बाद अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात को आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से देखा जा रहा है। हालांकि, सपा में उनके औपचारिक रूप से शामिल होने की अभी घोषणा नहीं हुई है।
बिथरी चैनपुर से बेटी कीर्ति के नाम की चर्चा
धर्मेंद्र कश्यप की बेटी कीर्ति कश्यप के सक्रिय राजनीति में उतरने को लेकर भी चर्चाएं हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उन्हें बिथरी चैनपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने की इच्छा जताई गई है। हालांकि, इस संबंध में सपा की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और न ही उनकी उम्मीदवारी की पुष्टि हुई है। ऐसे में धर्मेंद्र कश्यप के अगले राजनीतिक कदम और कीर्ति कश्यप की संभावित चुनावी भूमिका पर बरेली जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है।
-
Breaking News1 week agoरामलीला कमेटी के हिसाब किताब पर खूनी संघर्ष, तीन की मौत, एक युवक घायल, डीएम एसपी पहुँचे
-
Breaking News1 week ago12 अक्तूबर को मझोला में छह घंटे बिजली कटौती, पांच हजार उपभोक्ता होंगे प्रभावित
-
Breaking News1 week agoधर्मेंद्र कश्यप की सपा से नजदीकी, बरेली में सियासी हलचल तेज
-
Breaking News1 week agoपितृ अमावस्या पर गोवंश को खिलाया भोजन, की गोसेवा, जीब संरक्षण का दिया संदेश
-
Breaking News1 week agoमहिला सुरक्षा को सड़क पर उतरी पुलिस, मिशन शक्ति का आगाज

