Breaking News
राजा कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मे मझोला को हरा कर टांडा कालोनी की टीम बनी बिजेता..
रहीस अहमद को चुना गया मैन ऑफ द मैच
- पीलीभीत :जनपद पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र की राजा कालोनी मे संजय गाँधी ग्राउंट पर आयोजित राजा कप 2024 किर्केट टूर्नामेंट के फाइनल मे मझोला की मझोला इलेवन और टांडा कालोनी की संजू क्लब के बीच खेले गए मैच मे संजू क्लब ने चार बिकेट से जीत दर्ज कर कप अपने नाम किया. मैच के दौरान बतौर मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश सरकार मे राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार तथा अनुज नर्सिंग होम पीलीभीत से डाक्टर दीपक गंगवार के साथ डाक्टर पूनम गंगवार शामिल हुई.
- मैच मे टॉस हारकर पहले बल्लेवाजी करते हुए मझोला की मझोला इलेवन ने 20 ओवर मे 9 बिकेट के नुकसान पर 159 रन वनाए मझोला इलेवन की ओर से शन्नी ने 47 गेंद खेलकर सवसे अधिक 63 रन बनाये जिसमे 7 छक्के और 1चौका शामिल था जबकि हिमांशु ने 54 रन की परी खेली संजू कलव की तरफ से सर्वाधिक 4 बिकेट रहीश अहमद ने लिए,160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे टांडा कालोनी के संजू क्लब ने 15 वे ओवर मे 6 बिकेट खोकर लक्ष्य हाशिल कर 4 बिकेट से जीत दर्ज कर राजा कप 2024 की चेम्पीयन बनी संजू क्लब की ओर से ब्रजेश कुमार ने 23 गेंद पर 32 रन की परी खेली जिसमे 3 छक्के शामिल थे जबकि संदीप ने 12 गेंद खेलकर धुआंधार 31 रन बनाये जिसमे 3 छक्के और 2 चौके शामिल रहे संजू क्लब के कप्तान हिमांशु जोशी भी 21 रन बनाकर नवाद रहे मैच मे वेहतरीन प्रदर्शन करने पर रहीश अहमद को मैन ऑफ द मैच चुना गया जबकि मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अनिल को दिया गया उन्होंने टूर्नामेंट मे 12 बिकेट के अलाबा 80 रन भी बनाये बिजेता टीम को 15 हजार रूपये नकद व एक कप जबकि उप बिजेता टीम को 5 हजार रूपये साथ मे एक कप दिया गया पुरस्कार डाक्टर दीपक गंगवार और डाक्टर पूनम गंगवार के हाथो बाँटे गए मैच के दौरान पहुँचे उत्तर प्रदेश सरकार मे राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच सुरु कराया इस दौरान राज्यमंत्री संजय गंगवार ने बताया उन्होंने 2004 मे इसी मैदान पर किर्केट टूर्नामेंट कराया था उस वक़्त वह ब्लाक प्रमुख थे इस बीच राज्यमंत्री के सामने मैदान के सुधार की मांग पूर्ब प्रधान शिबपद बिश्वास ने रखी जिस पर राज्यमंत्री ने हर सम्भव मदद करने की बात कही.इस मौके पर टूर्नामेंट आयोजक संजय गाँधी युबा क्लब के उपानंद मिस्त्री, चंद्र शेखर, प्रवीन, अलोक, सुख सागर, योगेश के अलावा डाक्टर बब्लू, राजू सोनकर, शरफुद्दीन नूरी, मिथुन डे, बिश्वजीत डे, अजित, हाजी रिजबान खान आदि मौजूद रहे.

Breaking News
छात्राओं ने विधायक, डीएम समेत जनप्रतिनिधियों को बांधी राखी
पीलीभीत। रक्षाबंधन पर्व से पहले बृहस्पतिवार को मरौरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में रक्षाबंधन उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा और बीएसए रोशनी सिंह पहुंचे।विद्यालय की छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई रंग-बिरंगी राखियां विधायक, डीएम, जिलाध्यक्ष, सीडीओ और बीएसए की कलाई पर बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। छात्राओं द्वारा बनाई गई राखियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं। राखी बांधने के दौरान विद्यालय परिसर तालियों और खुशियों से गूंज उठा। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को उपहार दिए और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
👉 जमीन पर बैठकर अतिथियों ने बच्चों के साथ किया भोजन

विद्यालय में तिथि भोज का भी आयोजन किया गया। विधायक, डीएम समेत अन्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के साथ जमीन पर पंक्तिबद्ध बैठकर भोजन किया। भोज में राजमा-चावल, रायता, सलाद और हलुआ परोसा गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अपने बीच बैठकर भोजन करते देख बच्चे भी उत्साहित नजर आए।जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में एक-दूसरे के प्रति प्रेम और अपनत्व की भावना बढ़ती है। साथ ही उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं की जानकारी भी मिलती है। उन्होंने छात्राओं द्वारा स्वयं राखियां तैयार करने की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता-पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
Breaking News
ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने डीएम को बांधा रक्षासूत्र
पीलीभीत। रक्षाबंधन के अवसर पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान विद्यालय की शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं।जिलाधिकारी ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच जरूरी है। समय का सदुपयोग करते हुए अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करें।उन्होंने कहा कि ईमानदारी और निरंतर प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों, प्रबंधक और छात्राओं का आभार जताया।
Breaking News
भतीजे को बचाने पहुंचे चाचा के आरोपी ने मारा मुक्का, सड़क पर सिर के बल गिरने से मौत, पोस्टमार्टम में सिर में अंदरूनी चोट से मौत की पुष्टि
न्यूरिया। थाना क्षेत्र के बसंतापुर गांव में बुधवार शाम दो युवकों के बीच हो रही मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे 46 वर्षीय किसान रामपाल की देर रात मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि झगड़ा शांत कराने के दौरान अनिल ने रामपाल के मुंह पर मुक्का मार दिया। हाथ में कड़ा पहने होने के कारण मुक्का लगने से रामपाल सड़क पर सिर के बल गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।मृतक के पुत्र शिव कुमार ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे वह अपने पिता के साथ घर की चारदीवारी कराने के लिए रेता-बजरी के रुपये जमा कर लौट रहे थे। गांव से कुछ दूर जनसेवा केंद्र के पास उनके तयेरे भाई सूरज और गांव निवासी अनिल पुत्र भिकारी लाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों को अलग कराने के लिए वह और उनके पिता बीच-बचाव करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान अनिल ने उनके पिता के मुंह पर मुक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर सिर के बल गिर गए।परिजनों के अनुसार, रामपाल घटना के बाद बेटे के साथ घर चले गए और चोट को सामान्य बता रहे थे। देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी दिगंबर सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र शिव कुमार ने थाना न्यूरिया में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट के दौरान मृतक के सिर में चोट आई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में अंदरूनी चोट के कारण खून जमने से मौत की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-
Breaking News1 week agoजश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, रोशनी से जगमगाया न्यूरिया
-
Breaking News1 week agoज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने डीएम को बांधा रक्षासूत्र
-
Breaking News1 week agoछात्राओं ने विधायक, डीएम समेत जनप्रतिनिधियों को बांधी राखी
-
Breaking News1 week agoभतीजे को बचाने पहुंचे चाचा के आरोपी ने मारा मुक्का, सड़क पर सिर के बल गिरने से मौत, पोस्टमार्टम में सिर में अंदरूनी चोट से मौत की पुष्टि

