Breaking News
आयुष्मान कार्ड बनवाने का सुनहरा मौका, घर बैठे करें आवेदन, 5 लाख तक मुफ्त में होगा इलाज, ये है पूरी प्रक्रिया
पीलीभीत: प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अब लाइन मे लगने की जरूरत नहीं है. क्योंकि घर बैठे मोबाइल से आप स्वयं आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं. आपको बता दें कि केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत जिले का कोई भी नागरिक घर बैठे ही इस योजना का रजिस्ट्रेशन करवाकर आयुष्मान कार्ड बना सकता है. वर्तमान मे वर्ष 2019 की पात्र गृहस्थी राशन कार्ड सूची मे जिन परिवार के राशन कार्ड मे 5 यूनिट से अधिक है उनके आयुष्मान कार्ड बन रहे है ऐसे परिवार राशन कार्ड मे सामिल सभी सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनवा लें या फिर खुद मोबाइल ऐप के जरिये बना लें जरूरत पड़ने पर परिवार के प्रत्येक आयुष्मान कार्ड धारक को प्रतिवर्ष 05 लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार का लाभ मिलेगा. इस योजना में पंजीकृत परिवार को देश के किसी भी चिन्हित सरकारी या निजी अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी.
मोबाइल से आयुष्मान कार्ड के लिए करें आवेदन
•आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मोबाइल के प्ले स्टोर से PM -JAY (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) एप डाउनलोड करें, उसके बाद एप ओपन कर लॉगिन पर क्लिक करें. आयुष्मान ऐप में लॉगिन पर जायें Beneficiary विकल्प चुनें अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें ओटीपी (OTP) डालकर लॉगिन करें.
•उसके बाद एप में जो जानकारी मांगी जा रही है, उसके डालना होगा, जिसमें अपना राज्य, जिला डालना होगा और राशन कार्ड का नंबर दर्ज करना होगा.
•जिन सदस्यों का नाम हरा (Green) रंग में होगा. उनका आयुष्मान कार्ड बन चुका है और जिन सदस्यों का नाम नारंगी रंग में होगा, उनका कार्ड नहीं बना है. उनके नाम के सामने Do e- KYC विकल्प प्रदर्शित होगा. इस विकल्प का चयन करना होगा.
•इसके बाद authentication/ सत्यापन के लिए 4 विकल्प प्रदर्शित करना होगा. जिसमें Aadhar OTP, Finger Prints, Iris Scan, Face auth ये सभी ऑप्शन को सबमिट करना होगा.
•यदि आधार कार्ड में Link मोबाइल नंबर है तो Adhar OTP का चयन करें. लिंक नहीं होने पर Face auth. विकल्प का चयन करें. Adhar anthenticattan के बाद फोटो फोटो कैप्चर पर क्लिक करना होगा. जिसमें जिनका कार्ड बनाना है उसका फोटो खींचकर अपलोड करना होगा. इसके बाद अपना पता ( Address) और मोबाईल नंबर जानकारी डालकर सबमिट करना होगा.
जानिए आयुष्मान कार्ड के फायदे
न्यूरिया समुदायिक स्वास्थ केंद्र प्रभारी एस.पी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया शासन के नियमानुसार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत वर्ष 2019 की राशन कार्ड पात्रता सूची के अनुसार 5 यूनिट से अधिक पात्र गृहस्थी [सफ़ेद ] राशन कार्ड धारको के सभी सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बन रहे है जबकि अंत्योदय [गुलाबी] कार्ड धारको के पहले से ही आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे है जिन सदस्यों ने अभी तक आयुष्मान कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वह जल्द से जल्द अपने नजदीकी स्वास्थ केंद्र पर पहुंच कर रजिस्ट्रेशन करा लें.आयुष्मान कार्ड से बीमारी के समय जरूरत पड़ने पर देशभर के चिन्हित अस्पतालो मे 5 लाख रुपये तक प्रति वर्ष मुफ्त इलाज किया जाता है सरकार इस योजना का लाभ पाने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है.

Breaking News
छात्राओं ने विधायक, डीएम समेत जनप्रतिनिधियों को बांधी राखी
पीलीभीत। रक्षाबंधन पर्व से पहले बृहस्पतिवार को मरौरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में रक्षाबंधन उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा और बीएसए रोशनी सिंह पहुंचे।विद्यालय की छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई रंग-बिरंगी राखियां विधायक, डीएम, जिलाध्यक्ष, सीडीओ और बीएसए की कलाई पर बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। छात्राओं द्वारा बनाई गई राखियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं। राखी बांधने के दौरान विद्यालय परिसर तालियों और खुशियों से गूंज उठा। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को उपहार दिए और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
👉 जमीन पर बैठकर अतिथियों ने बच्चों के साथ किया भोजन

विद्यालय में तिथि भोज का भी आयोजन किया गया। विधायक, डीएम समेत अन्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के साथ जमीन पर पंक्तिबद्ध बैठकर भोजन किया। भोज में राजमा-चावल, रायता, सलाद और हलुआ परोसा गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अपने बीच बैठकर भोजन करते देख बच्चे भी उत्साहित नजर आए।जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में एक-दूसरे के प्रति प्रेम और अपनत्व की भावना बढ़ती है। साथ ही उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं की जानकारी भी मिलती है। उन्होंने छात्राओं द्वारा स्वयं राखियां तैयार करने की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता-पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
Breaking News
ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने डीएम को बांधा रक्षासूत्र
पीलीभीत। रक्षाबंधन के अवसर पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान विद्यालय की शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं।जिलाधिकारी ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच जरूरी है। समय का सदुपयोग करते हुए अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करें।उन्होंने कहा कि ईमानदारी और निरंतर प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों, प्रबंधक और छात्राओं का आभार जताया।
Breaking News
भतीजे को बचाने पहुंचे चाचा के आरोपी ने मारा मुक्का, सड़क पर सिर के बल गिरने से मौत, पोस्टमार्टम में सिर में अंदरूनी चोट से मौत की पुष्टि
न्यूरिया। थाना क्षेत्र के बसंतापुर गांव में बुधवार शाम दो युवकों के बीच हो रही मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे 46 वर्षीय किसान रामपाल की देर रात मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि झगड़ा शांत कराने के दौरान अनिल ने रामपाल के मुंह पर मुक्का मार दिया। हाथ में कड़ा पहने होने के कारण मुक्का लगने से रामपाल सड़क पर सिर के बल गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।मृतक के पुत्र शिव कुमार ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे वह अपने पिता के साथ घर की चारदीवारी कराने के लिए रेता-बजरी के रुपये जमा कर लौट रहे थे। गांव से कुछ दूर जनसेवा केंद्र के पास उनके तयेरे भाई सूरज और गांव निवासी अनिल पुत्र भिकारी लाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों को अलग कराने के लिए वह और उनके पिता बीच-बचाव करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान अनिल ने उनके पिता के मुंह पर मुक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर सिर के बल गिर गए।परिजनों के अनुसार, रामपाल घटना के बाद बेटे के साथ घर चले गए और चोट को सामान्य बता रहे थे। देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी दिगंबर सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र शिव कुमार ने थाना न्यूरिया में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट के दौरान मृतक के सिर में चोट आई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में अंदरूनी चोट के कारण खून जमने से मौत की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-
Breaking News1 week agoजश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, रोशनी से जगमगाया न्यूरिया
-
Breaking News1 week agoज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने डीएम को बांधा रक्षासूत्र
-
Breaking News1 week agoछात्राओं ने विधायक, डीएम समेत जनप्रतिनिधियों को बांधी राखी
-
Breaking News1 week agoभतीजे को बचाने पहुंचे चाचा के आरोपी ने मारा मुक्का, सड़क पर सिर के बल गिरने से मौत, पोस्टमार्टम में सिर में अंदरूनी चोट से मौत की पुष्टि

