सुशांत सिंह राजपूत के बाद उनके परिबार पर दुखों की छाया, अंतिम संस्कार के समय हुई एक और मौत, पूरा परिवार सदमे में।

0
425
New logo

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के परिवार पर दुखों कि छाया ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। सुशांत की मौत के बाद अब खबर आ रही है कि उनके चचेरे भाई की पत्नी का भी बिहार में निधन हो गया है। दरअसल, बीते 14 जून को जहां सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे। तो वहीं अब खबर आ रही है कि सुशांत की भाभी की भी मौत हो गई है। एक न्यूजपेपर पोर्टल कि रिपोर्ट के मुताबिक़ जिस समय सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, उसी समय उनकी भाभी का भी निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि सुशांत के खुदकुशी कर लेने की खबर सुनने के बाद से ही वह सदमे में थीं और उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था। वह बार-बार बेहोश हो जाती थीं। इस वजह से उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।
बता दें कि एक्टर की भाभी सुधा और उनका परिवार सुशांत सिंह राजपूत के पैतृक गांव पूर्णिया के मलडीहा में रहता है। अभिनेता की मौत के बाद से इस इलाके में पहले से ही सन्नाटा पसरा हुआ है, लेकिन परिवार में एक और मौत से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सुशांत सिंह राजपूत अपने परिवार वालों के काफी करीब थे। जब उनके के पिता को फोन पर उनकी मौत के बारे में पता चला तो वह भी टूट गए थे। कल शाम एक्टर का मुंबई में ही अंतिम संस्कार किया गया, जिसके लिए उनका परिवार पटना से मुंबई आया था। उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड से कृति सेनन, रिया चक्रवर्ती, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, विवेक ओबेरॉय और रणवीर शौरी जैसे कलाकार शामिल हुए थे।