पैदल जाते प्रवासी मजदूरों को देखकर राहुल गांधी रुके, सड़क किनारे बैठकर की बातचीत।

IMG 20200517 080152

नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को सुखदेव विहार फ्लाईओवर पर चल रहे प्रवासी मजदूरों से बातचीत की। ये मजदूर अपने पैदल ही अपने गृह राज्यों की तरफ जा रहे थे। राहुल गांधी  इन मजदूरों को देखकर रुके और सड़क किनारे बैठकर उनसे उनकी समस्याएं सुनते नजर दिखे। मजदूरों से राहुल गांधी की मुलाकात के बाद ये खबरें आईं कि मजदूरों को डिटेन किया गया है, जिन्हें पुलिस सूत्रों ने पूरी तरह नाकार दिया।

IMG 20200517 080146

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये पूरी तरह गलत खबरें हैं कि जिन प्रवासियों ने राहुल गांधी से बातचीत की उन्हें डिटेन किया है। सभी प्रवासी मजदूर अभी भी स्पॉट पर मौजूद हैं और उन्हें नियमों के अनुरूप बढ़ा ग्रुप होने के वजह से वाहन में नहीं चढ़ने दिया जा रहा है, जोकि कुछ कांग्रेस कार्यर्ताओं द्वारा ऑफर किए गए थे।
दिल्ली कांग्रेस ने लगाए आरोप
दिल्ली कांग्रेस के नेता अनिल चौधरी ने कहा कि हमें पता लगा कि राहुल गांधी ने जिन लोगों से मुलाकात की, उन्हें डिटेन किया गया है। इसके बात हमने पुलिस से बातचीत की। पुलिस ने एक साथ दो लोगों को जाने की अनुमति दे दी है। अब हमारे कार्यकर्ता मजदूरों को घर लेकर जा रहे हैं। हम एक साथ दो लोगों को भेज रहे हैं। देवेंद्र नाम के एक प्रवासी मजदूर ने बताया कि राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात की थी। उन्होंने हमारे लिए वाहनों का भी प्रबंध किया और कहा कि वो हमें घर पहुंचाएंगे। उन्होंने हमें खाना, पानी और मास्क दिए।

IMG 20200517 080137