इस IAS अधिकारी की बेतन के अलाबा हर साल 10 लाख की इनकम।

0
500

IMG 20170410 064456नई दिल्ली:-यूपी की चर्चित महिला आईएएस अफसर बी. चंद्रकला ने भी अपनी संपत्ति का विवरण दिया। बताया गया कि बी चंद्रकला के पास 2.38 करोड़ की संपत्ति है। इसमें उनकी बेटी के नाम खरीदे गए फ्लैट भी शामिल हैं।बी. चंद्रकला अपने वेतन के अलावा करीब 10 लाख रुपए सालान अतिरिक्त कमातीं हैं।यह कमाई उनकी बेटी के नाम फ्लैट से होती है। 2008 बैच की महिला आईएएस अफसर और मेरठ की डीएम रही बी. चंद्रकला के पास 2.38 करोड़ की सम्पत्ति है।आंध्र प्रदेश के अन्नपूर्णानगर में 45 लाख की आवासीय संपत्ति है, जिससे उनकी वार्षिक 3.25 लाख रुपए आमदनी होती है।अचल संपत्ति के दिए ब्योरे में साल 2012 में लखनऊ के सरोजनीनायडु मार्ग पर खरीदा 48 लाख का फ्लैट शामिल है। इसे उन्होंने बेटी कीर्ति चंद्रा के नाम पर खरीदा था। इससे वार्षिक 6.5 लाख रुपए आमदनी है। यह कीर्ति के नाना ने उसे गिफ्ट में दिया था। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित आईएएस और मेरठ की डीएम बी चंद्रकला का तबादला हुआ।IMG 20170410 064403बी चंद्रकला को केंद्र सरकार में उपसचिव पेयजल बनाया गया है। मेरठ में उनके स्थान पर समीर वर्मा ने जिले की कमान संभाली। बी चंद्रकला वर्तमान आईएएस अधिकारियों में महिला होने के बावजूद सबसे तेज तर्रार अधिकारियों में शुमार हैं। फेसबुक पर उनकी लोकप्रियता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी आगे निकल चुकी थी।

Copy uc news