BIG BREAKING: 18 मई से यूपी में दो सप्‍ताह के लिए बढ़ेगा लॉकडाउन!

20200515 221437

लखनऊ: देश में 18 मई के बाद से लॉकडाउन-4 लागू होने वाला है। ऐसे में केंद्र सरकार ने देश के सभी राज्‍यों से सुझाव मांगा है कि वह किस तरह से इस लॉकडाउन को देखते हैं। बिहार पहले ही 31 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने की बात कह चुका हैं और अब इसी कड़ी में यूपी भी आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने इस मुद्दे पर कैबिनेट के साथ चर्चा की, जिसमें सभी ने यहीं कहा कि लॉकडाउन को दो सप्‍ताह के लिए बढ़ाया जाना चाहिए।
लॉकडाउन खोलने को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह सुझाव था कि कम से कम 2 हफ्ते के लिए लॉकडाउन और बढ़ाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह मशवरा था कि उद्योगों सरकारी कार्यालयों में सीमित संख्या में कर्मचारियों के साथ जो वर्तमान व्यवस्था चल रही है, उसी के साथ लॉकडाउन को 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया जाए। इसको लेकर कैबिनेट में भी चर्चा हुई थी और मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में शामिल मंत्रियों से भी राय मांगी थी, उसमें से ज्यादातर की यही राय थी कि उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
उसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि लाखों की तादाद में प्रवासी श्रमिक अब वापस लौट रहे हैं और धीरे-धीरे पूरे उत्तर प्रदेश में करोना संक्रमित मरीजों का विस्तार हो रहा है। इसलिए मुख्यमंत्री का यह सुझाव था कि कृषि औद्योगिक इकाइयां सरकारी कार्यालय और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी तमाम इकाइयों के साथ लॉकडाउन को 2 हफ्ते के लिए एक्सटेंड कर दिया जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा निर्देश

यूपी में प्रवेश करते ही कामगारों व श्रमिकों को सबसे पहले पेयजल और भोजन दिया जाए।

अधिकारी सुनिश्चित करें कि उनके जिले में कोई भी व्यक्ति पैदल और बाइक से यात्रा न करें।

श्रमिकों को बसों के जरिए पहुंचाया जाए घर, ट्रक से सवारी ढोने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई।

प्रवासी कामगारों के लिए ट्रेनों की संख्या को बढ़ाने पर सीएम ने दिया जोर।

अभी ये काम कर रही है योगी सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार पहले से ही सभी प्रवासी, कमजोर वर्ग के लोगों को रहने खाने, चिकित्सा के अलावा राशन किट और भरण-पोषण भत्ता उपलब्ध करा रही है।

जो जहां है, वहां से उनके घर तक पहुंचाने की निशुल्क व्यवस्था कर रही है। इसके लिए 10000 बसें लगाई गई हैं।

यूपी में बड़े पैमाने पर रोजगार की व्यवस्था भी शुरू हो गई है, मनरेगा के तहत करीब 25 लाख लोगों को रोज काम मिल रहा है, बंद पड़े औधोगिक संस्थानों को खुलवा खुलवा कर काम दिलाया जा रहा है। चीनी मिलों,कोल्ड स्टोरेज व ईंट भट्ठों को लॉकडाउन अवधि में भी बंद नहीं होने दिया गया।

अबतक यूपी में 1 हफ्ते में 350 ट्रेन आई हैं। उसमें 430000 लोग आए देश में कुल ट्रेनों में से 60 फ़ीसदी ट्रेन यूपी में आई है। इसके अलावा 10000 बसे लगी हैं जो लोगों को गंतव्य तक निशुल्क पहुंचा रही हैं। 70 ट्रेनें आज फिर आएंगी। पिछले एक हफ्ते में कुल 6:50 लाख लोग आए।

इसके अलावा 1 मार्च से 30 अप्रैल के बीच छह लाख से ज्यादा कामगार श्रमिक आए उत्तर प्रदेश में इस दौरान ना तो खाद्यान्न की समस्या रहे ना भोजन की। सभी को 1000 भरण-पोषण भत्ता भी दिया जा रहा। 12.50 लाख लोगों की क्वरंटाइन सेंटर में व्यवस्था है। 12 से 13 लाख फूड पैकेट रोज बांटे जा रहे है।

Copy by News24 online