Connect with us

Breaking News

मछली मारने गए यूबक का दूसरे दिन खकरा नदी में मिला शव, परिजन हुए बदहवाश, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव।

Published

on

The body of the old man found in the Nigohi branch canal caused panic.

पीलीभीत: न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव बिथरा निवासी कुँवर सेन का 19 वर्षीय बेटा चन्द्रसेन उर्फ नन्हे लाल बुधवार को गांव से कुछ दूर खकरा नदी में मछली मारने के लिए गया था दोपहर एक बजे करीब रहस्मय ढंग से लापता हो गया |

युवक के लापता होने की सूचना पर परिजन व ग्राम प्रधान समेत बड़ी संख्या में लोग खकरा नदी पर पहुँच गए और युवक के एकाएक लापता होने की सूचना थाना न्यूरिया प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह को दी।

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर जगत सिंह ने एसएसआई राजीव कुमार व हल्का इंचार्ज अनूप सिंह को टीम के साथ मौके पर भेज दिया उधर नायव तहसीलदार शशांक सिंह व लेखपाल नरेंद्र राजस्व टीम के साथ खकरा नदी पर पहुच गए और स्थिति का मुआयना कर नदी में युवक को तलाशने को रेस्क्यू टीम बुलाई कुछ देर पड़ताल करने के बाद अंधेरा होने के कारण टीम वहीं ठहर गई और दूसरे दिन सुबह होते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया करीब चार घण्टे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान युवक का कोई पता नही चला तो गांव के लोगो ने मोर्चा संभाला और रस्सी लेकर नदी में घुसकर छानवीन की इस दौरान युवक का शव मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में तीन सौ मीटर दूर नदी किनारे मिल गया।

शव मिलते ही कोहराम मच गया माँ मीना देवी व पिता कुँवर सेन बेटे की लाश देख कर दहाड़े मारकर रोने लगे बहने भाई का शव देखकर गमगुस्त हो गई म्रतक दो भाइयों में बड़ा था छोटा भाई विक्रम भाई की लाश से लिपट कर रोने लगा तो लोगो ने गमजदा परिजनों को सात्वना दी। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत्यु का कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।

Advertisement
चन्द्रसेन उर्फ नन्हे लाल (फाइल फोटो)

Breaking News

छात्राओं ने विधायक, डीएम समेत जनप्रतिनिधियों को बांधी राखी

Published

on

पीलीभीत। रक्षाबंधन पर्व से पहले बृहस्पतिवार को मरौरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में रक्षाबंधन उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा और बीएसए रोशनी सिंह पहुंचे।विद्यालय की छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई रंग-बिरंगी राखियां विधायक, डीएम, जिलाध्यक्ष, सीडीओ और बीएसए की कलाई पर बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। छात्राओं द्वारा बनाई गई राखियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं। राखी बांधने के दौरान विद्यालय परिसर तालियों और खुशियों से गूंज उठा। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को उपहार दिए और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

👉 जमीन पर बैठकर अतिथियों ने बच्चों के साथ किया भोजन

विद्यालय में तिथि भोज का भी आयोजन किया गया। विधायक, डीएम समेत अन्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के साथ जमीन पर पंक्तिबद्ध बैठकर भोजन किया। भोज में राजमा-चावल, रायता, सलाद और हलुआ परोसा गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अपने बीच बैठकर भोजन करते देख बच्चे भी उत्साहित नजर आए।जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में एक-दूसरे के प्रति प्रेम और अपनत्व की भावना बढ़ती है। साथ ही उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं की जानकारी भी मिलती है। उन्होंने छात्राओं द्वारा स्वयं राखियां तैयार करने की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता-पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Continue Reading

Breaking News

ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने डीएम को बांधा रक्षासूत्र

Published

on

पीलीभीत। रक्षाबंधन के अवसर पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान विद्यालय की शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं।जिलाधिकारी ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच जरूरी है। समय का सदुपयोग करते हुए अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करें।उन्होंने कहा कि ईमानदारी और निरंतर प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों, प्रबंधक और छात्राओं का आभार जताया।

Continue Reading

Breaking News

भतीजे को बचाने पहुंचे चाचा के आरोपी ने मारा मुक्का, सड़क पर सिर के बल गिरने से मौत, पोस्टमार्टम में सिर में अंदरूनी चोट से मौत की पुष्टि

Published

on

न्यूरिया। थाना क्षेत्र के बसंतापुर गांव में बुधवार शाम दो युवकों के बीच हो रही मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे 46 वर्षीय किसान रामपाल की देर रात मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि झगड़ा शांत कराने के दौरान अनिल ने रामपाल के मुंह पर मुक्का मार दिया। हाथ में कड़ा पहने होने के कारण मुक्का लगने से रामपाल सड़क पर सिर के बल गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।मृतक के पुत्र शिव कुमार ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे वह अपने पिता के साथ घर की चारदीवारी कराने के लिए रेता-बजरी के रुपये जमा कर लौट रहे थे। गांव से कुछ दूर जनसेवा केंद्र के पास उनके तयेरे भाई सूरज और गांव निवासी अनिल पुत्र भिकारी लाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों को अलग कराने के लिए वह और उनके पिता बीच-बचाव करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान अनिल ने उनके पिता के मुंह पर मुक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर सिर के बल गिर गए।परिजनों के अनुसार, रामपाल घटना के बाद बेटे के साथ घर चले गए और चोट को सामान्य बता रहे थे। देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी दिगंबर सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र शिव कुमार ने थाना न्यूरिया में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट के दौरान मृतक के सिर में चोट आई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में अंदरूनी चोट के कारण खून जमने से मौत की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

Trending