Breaking News
न्यूरिया में एमआरएफ सेंटर के लिए जमीन की तलाश अधूरी, सड़क पर फैला कूड़ा।
पीलीभीत:न्यूरिया में मोहल्लों की गलियों से उठने बाले कूड़े को डंप करने और निस्तारित करने के तहत एमआरएफ (मेटेरियल रिकवरी फेसिलिटी) सेंटर बनना था।
जनपद पीलीभीत की नगर पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष 2019-20 में एमआरएफ सेंटर वनने के लिए 39 लाख रुपये का बजट स्वकृत हुआ था बजट स्वकृति के बाद टेंडर प्रकिया पूर्ण होने पर एक बर्ष पहले कस्बा न्यूरिया से कुछ दूर स्थित मुख्तार कालोनी में राजस्व विभाग द्वारा एमआरएफ सेंटर के लिए जमीन चिन्हित कर दी गई थी चिन्हित कर मिली जमीन पर निर्माण कार्य सुरु करने की कवायद सुरु की गई परन्तु बन बिभाग के हस्तक्षेप के बाद एमआरएफ सेंटर निर्माण कार्य सुरु नही हो सका और सम्वन्धित फर्म को निर्माण सामग्री वापस उठानी पड़ी थी।
अब पुनह नगर पंचायत ने एमआरएफ सेंटर के लिए राजस्व विभाग जमीन चिन्हित करने को लैटर लिखा लेकिन नगर में एमआरएफ सेंटर के लिए अभी तक जमीन नही मिल पाई है नगर में सफाई कर्मियों के द्वारा मोहल्लों की गलियों से सफाई कर ठेलियों से कूड़ा उठाकर स्टेशन रोड सलीम टाल बालो के सामने और मेन सवजी बाजार में पूर्व से चिन्हित स्थानों पर डाला जाता है जहाँ कुछ समय तक गंदगी रहती है और दूर्गंध फैलती है जिसके चलते राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ता चिन्हित स्थानों पर डाले गए कूड़े के ढेर को फिर ट्रेक्टर ट्राली से गड्डों व आबादी के वाहर तलाबों के समीप फेंका जाता है इससे दोहरा श्रम और अधिक खर्च आता है।
लेखराज भारती ईओ नगर पंचायत न्यूरिया।

न्यूरिया में एमआरएफ सेंटर के लिए जमीन तलाशी जा रही राजस्व विभाग व नगर पंचायत अपने स्तर से भी जमीन तलाशी जा रही है जमीन मिलते काम तेजी से शुरू होगा।
अब्दुल फय्यूम-चेयरमैन प्रतिनिध।

बजट के बाबजूद जमीन नही मिलने के कारण एमआरएफ सेंटर नही बन पाया है सफाई कर्मियों द्वारा ठेली से मोहल्ले की गलियों से इकठ्ठा कर जो कूड़ा लाया जाता है उनके ही दो ढेर चिन्हित स्थानों पर लगते हैं उसके बाद ट्रक्टर ट्राली से कूड़ा आबादी के बाहर दूर फेंका दिया जाता है।
शरफुद्दीन नूरी[सभासद वार्ड 12]

-स्टेशन रोड पर शम्सी मेडिकल के सामने रोजाना सुबह कूड़े का ढेर लगता और बाद में ट्रैक्टर ट्राली उठाकर आबादी के बाहर फेंका जाता लेकिन जब तक कूड़ा उठता नही तब तक राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है इसकी वार्ड के लोगो के अलाबा राहगीरों ने कई बार शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नही सका है।
मो जावेद

मोहल्ला तिगड़ी, खेडा व ठाकुरद्वारा की गलियों से उठकर आने बाले कूड़े का ढेर सवजी बाजार में लगता है जब तक कूड़े का ढेर उठ नही जाता तक दुर्गंध फैली रहती गन्दगी के चलते बाजार में आने जाने बालो को असुबिधा का सामना करना पड़ता है।

Breaking News
छात्राओं ने विधायक, डीएम समेत जनप्रतिनिधियों को बांधी राखी
पीलीभीत। रक्षाबंधन पर्व से पहले बृहस्पतिवार को मरौरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में रक्षाबंधन उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा और बीएसए रोशनी सिंह पहुंचे।विद्यालय की छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई रंग-बिरंगी राखियां विधायक, डीएम, जिलाध्यक्ष, सीडीओ और बीएसए की कलाई पर बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। छात्राओं द्वारा बनाई गई राखियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं। राखी बांधने के दौरान विद्यालय परिसर तालियों और खुशियों से गूंज उठा। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को उपहार दिए और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
👉 जमीन पर बैठकर अतिथियों ने बच्चों के साथ किया भोजन

विद्यालय में तिथि भोज का भी आयोजन किया गया। विधायक, डीएम समेत अन्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के साथ जमीन पर पंक्तिबद्ध बैठकर भोजन किया। भोज में राजमा-चावल, रायता, सलाद और हलुआ परोसा गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अपने बीच बैठकर भोजन करते देख बच्चे भी उत्साहित नजर आए।जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में एक-दूसरे के प्रति प्रेम और अपनत्व की भावना बढ़ती है। साथ ही उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं की जानकारी भी मिलती है। उन्होंने छात्राओं द्वारा स्वयं राखियां तैयार करने की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता-पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
Breaking News
ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने डीएम को बांधा रक्षासूत्र
पीलीभीत। रक्षाबंधन के अवसर पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान विद्यालय की शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं।जिलाधिकारी ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच जरूरी है। समय का सदुपयोग करते हुए अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करें।उन्होंने कहा कि ईमानदारी और निरंतर प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों, प्रबंधक और छात्राओं का आभार जताया।
Breaking News
भतीजे को बचाने पहुंचे चाचा के आरोपी ने मारा मुक्का, सड़क पर सिर के बल गिरने से मौत, पोस्टमार्टम में सिर में अंदरूनी चोट से मौत की पुष्टि
न्यूरिया। थाना क्षेत्र के बसंतापुर गांव में बुधवार शाम दो युवकों के बीच हो रही मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे 46 वर्षीय किसान रामपाल की देर रात मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि झगड़ा शांत कराने के दौरान अनिल ने रामपाल के मुंह पर मुक्का मार दिया। हाथ में कड़ा पहने होने के कारण मुक्का लगने से रामपाल सड़क पर सिर के बल गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।मृतक के पुत्र शिव कुमार ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे वह अपने पिता के साथ घर की चारदीवारी कराने के लिए रेता-बजरी के रुपये जमा कर लौट रहे थे। गांव से कुछ दूर जनसेवा केंद्र के पास उनके तयेरे भाई सूरज और गांव निवासी अनिल पुत्र भिकारी लाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों को अलग कराने के लिए वह और उनके पिता बीच-बचाव करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान अनिल ने उनके पिता के मुंह पर मुक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर सिर के बल गिर गए।परिजनों के अनुसार, रामपाल घटना के बाद बेटे के साथ घर चले गए और चोट को सामान्य बता रहे थे। देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी दिगंबर सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र शिव कुमार ने थाना न्यूरिया में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट के दौरान मृतक के सिर में चोट आई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में अंदरूनी चोट के कारण खून जमने से मौत की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-
Breaking News1 week agoजश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, रोशनी से जगमगाया न्यूरिया
-
Breaking News1 week agoज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने डीएम को बांधा रक्षासूत्र
-
Breaking News1 week agoछात्राओं ने विधायक, डीएम समेत जनप्रतिनिधियों को बांधी राखी
-
Breaking News1 week agoभतीजे को बचाने पहुंचे चाचा के आरोपी ने मारा मुक्का, सड़क पर सिर के बल गिरने से मौत, पोस्टमार्टम में सिर में अंदरूनी चोट से मौत की पुष्टि

