Connect with us

Breaking News

हज़रत उस्मान मियां कदीरी का तीन रोजा उर्स हुआ शुरू, मुफ़्ती हसन मियां कदीरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी

Published

on

पीलीभीत। पीलीभीत में हजरत अल्हाज अश्शाह सूफी उस्मान मियां किबला कदीरी र.अ. के 10 वे सालाना तीन रोजा उर्स का आगाज रविवार को हो गया।उर्स का आगाज करने से पहले मुल्क और दुनिया की तरक्की व अमन चैन के लिए दुआ की गई।इस दौरान अल्लाह के बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया उर्स का आगाज सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरानख्वानी के साथ किया गय। उर्स के दूसरे दिन सोमवार को फजर की नमाज के बाद कुरानख्वानी होगी और बाद नमाज असर के कुल शरीफ बाद नमाज मगरिब के लंगर-ऐ-आम व बाद नमाज ईशा एक अजीमुश्शान हजरत इमामे आजम अबु हनीफा कांफ्रेंस होगी जिसमें हिन्दुस्तान के मशहूर स्कॉलर हजरत अल्लामा प्रोफेसर डॉक्टर हफीजुर्रहमान मिस्बाही ख़िताप करेंगे कांफ्रेंस में दिल्ली के अलावा अन्य प्रदेश से शायर व उलेमा शिरकत करेंगे जबकि तीसरे दिन मंगलवार को वाद नमाजे फजर कुरानख्वानी वादहु विसाली कुल शरीफ सुबह 10:40 मिनट पर व उसके बाद लंगर तक़सीम किया जयेगा वाद नमाजे ईशा कव्वाली का प्रोग्राम होगा जिसमें हिन्दुस्तान के मशहूर कव्वाल ताहिर चिश्ती दिल्ली से तसरीफ ला रहे हैं उसके बाद उरसे फ़नफिल मुरशिद का समापन किया जाएगा।यह जानकारी रविवार सुबह मुफ़्ती मुहम्मद हसन मियां किबला कदीरी ने एक प्रेस कान्फ्रेंस करके दी।

Continue Reading
Advertisement

Breaking News

खटीमा में तीन दुकानों में नकबजनी का खुलासा, न्यूरिया और बरखेड़ा के दो युवक गिरफ्तार

Published

on

पीलीभीत। कोतवाली खटीमा पुलिस ने मेलाघाट रोड स्थित तीन दुकानों में हुई नकबजनी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लाखों रुपये की नकदी, एक मोबाइल फोन, चार चेक तथा चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार 19 मई 2026 को गौरी कम्युनिकेशन के स्वामी गौरी शंकर अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 मई की रात अज्ञात चोर दुकान की छत की मुमटी काटकर अंदर घुस गए और गल्ले में रखी करीब छह लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। इसी रात मेलाघाट रोड स्थित किशन लाल जनरल स्टोर और संजय इलेक्ट्रॉनिक्स में भी छत तोड़कर नकदी चोरी की गई थी। तीनों मामलों में कोतवाली खटीमा में मुकदमे दर्ज किए गए।घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस ने खटीमा, न्यूरिया, बरखेड़ा, पीलीभीत, बरेली, बदायूं और जयपुर सहित विभिन्न स्थानों के करीब 250 से 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में दो संदिग्ध युवक घटनास्थल के आसपास आते-जाते दिखाई दिए। मोबाइल लोकेशन और सर्विलांस की मदद से उनकी पहचान की गई।मुखबिर की सूचना पर 29 मई शुक्रवार की शाम खटीमा मंडी के पीछे रेलवे पटरी के किनारे से जैनुल आवेदीन (21) निवासी न्यूरिया, जनपद पीलीभीत तथा प्रवेश सक्सेना उर्फ पुष्पा (20) निवासी बरखेड़ा, जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गौरी कम्युनिकेशन से संबंधित 3.25 लाख रुपये नकद, किशन लाल जनरल स्टोर से चोरी हुए 1200 रुपये, संजय इलेक्ट्रॉनिक्स से चोरी हुए 3500 रुपये, 20 हजार रुपये कीमत का ओप्पो मोबाइल फोन, चार चेक तथा चोरी में प्रयुक्त हथौड़ा और छैनी बरामद की है।पूछताछ में आरोपियों ने तीनों दुकानों में चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि चोरी की रकम का एक बड़ा हिस्सा ऑनलाइन गेम, नशे और घूमने-फिरने में खर्च कर दिया। पुलिस के अनुसार जैनुल आवेदीन के विरुद्ध पीलीभीत जिले के विभिन्न थानों में चोरी और अन्य अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं तथा वह थाना न्यूरिया का श्रेणी-ए हिस्ट्रीशीटर भी है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी खटीमा नीरज सेमवाल ने मामले के खुलासे की जानकारी दी।

Continue Reading

Breaking News

महंगाई के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, कलक्ट्रेट पहुंच किया प्रदर्शन

Published

on

पीलीभीत। पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस, सीएनजी तथा खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में शनिवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता अर्धनग्न अवस्था में पहुंचकर महंगाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते नजर आए।
सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण की मांग उठाई।

सपा नेताओं का कहना था कि पेट्रोलियम उत्पादों, रसोई गैस और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ने से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलक्ट्रेट परिसर और आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Continue Reading

Breaking News

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत

Published

on

पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र में टनकपुर हाईवे पर मैदना बाइपास के पास शुक्रवार सुबह करीब छह बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान संजय (40) पुत्र रामचंद्र, निवासी ग्राम सिमरिया, थाना बरखेड़ा, जनपद पीलीभीत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय उत्तराखंड की खटीमा मंडी से तरबूज बेचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अकेले अपने घर लौट रहा था।

इसी दौरान मैदना के पास हाईवे किनारे उसका वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।थाना अध्यक्ष सुभाष मावी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading

Trending

error: Content is protected !!