Connect with us

Breaking News

न्यूरिया में एक तालाब जो स्कूल के नाम है दर्ज, शौन्दर्यकर्ण व पार्क के लिए देढ़ साल पहले हुआ था प्रस्ताव, तालाब की जमीन से स्कूल का नाम नही हटने से फाइल अटकी।

Published

on

न्यूरिया बस स्टैंड के समीप तालाब जो झील में तबदील हो चुका है।

पीलीभीत:न्यूरिया टनकपुर हाइवे पर वस स्टैंड के पास एक तालाब जो झील में बदल चुका है देढ़ वर्ष पहले नगर पंचायत न्यूरिया की बोर्ड की बैठक में तालाब के सौन्दर्यकरण के साथ साथ आसपास की जमीन पर पार्क बनाने के लिए प्रस्ताब पास हुआ था।

बैठक में प्रस्ताब चेयरमैनपति वर्तमान में वार्ड 03 के सभासद व पूर्व चेयरमैन अब्दुल फय्यूम ने रखा था।प्रस्ताव के बाद तालाब के उद्धार के लिए कबायद सुरु की गई जब फर्द तालाब की जमीन के कागजात निकलवाए तो जमीन जमीन कन्या हाई स्कूल के नाम दर्ज पाई गई।जबकि कन्या हाई स्कूल दूसरे स्थान पर बन चुका है जो अब इंटर तक हो चुका है।

तालाब के सौन्दर्यकरण में स्कूल का नाम रुकावट बनने के बाद स्कूल का नाम हटवाने की कवायद सुरु की गई तो पता चला लगभग 20 वर्ष पहले तत्कालीन जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह न्यूरिया से गुजर रहे थे और उसी दौरान न्यूरिया में कन्या हाई स्कूल प्रस्तावित था जैसे ही उनकी नजर तालाब व आसपास की जमीन पर पड़ी उन्होंने राजस्व कर्मियों को उक्त तालाब की जमीन स्कूल के नाम दर्ज करने के आदेश दिए थे परन्तु शिक्षा बिभागिये प्रसासन को यह जगह स्कूल के लिए उपयुक्त नही लगी तो स्कूल दूसरी जमीन पर बनबाया गया परन्तु तालाब की जमीन स्कूल के नाम दर्ज हो गई जो आज भी दर्ज है।

तालाब की जमीन से स्कूल का नाम हटवाने के लिए तहसील व शिक्षा बिभाग में चक्कर लगाए गए देड साल से ज्यादा का समय हो गया फाइल अभी भी तहसील में ही अटकी हुई है ना तो तालाब की जमीन से स्कूल का नाम हट सका और ना ही तालाब का उद्धार हुआ अब जब नए आए जिलाधिकारी पुलकित खरे के साफ सफाई व तालाबो ब पार्को के शौन्दर्यकर्ण को लेकर कुछ ही दिनों में उठाए गए कदमो से कस्बे वासियो को उम्मीद है अब कस्बे के भी सरोवरों के दिन बहुरेंगे जो बदहाल हो चुके है और गन्दगी कूड़े करकट से पाटे जा रहे हैं उनके सुधार ब शौन्दर्यकर्ण की कबायत में अब तेजी आएगी और जो रुकावटे आई है उम्मीद की जा रही है वह अब दूर होंगी।

अगर न्यूरिया टनकपुर हाइवे पर स्थित तालाब का उद्धार हो गया तो नैनीताल की तल्ली व मल्ली ताल झील का नजारा यहां देखने को मिल सकता है तो दूसरी तरफ़ इस मार्ग से पर्यटकों का निरंतर आना जाना लगा रहता है प्रसिद्द पूर्णागिरी मेले में शामिल होने के लिए देश भर के श्रद्धालु भी इसी मार्ग से गुजरते है।
1-अब्दुल फय्यूम-चेयरमैनपति:

अब्दुल फय्यूम चेयरमैनपति व पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत न्यूरिया।

मनोज कुमार सिंह बतौर प्रमुख सचिब लगभग एक वर्ष पहले पीलीभीत आए थे तब एक मीटिंग के दौरान उनके सामने इस तालाब की जमीन से स्कूल का नाम हटवाने की बात रखी थी अब भी प्रयास जारी है नगर पंचायत से तालाब के शौन्दर्यकर्ण व पार्क का प्रस्ताव हो चुका है।
2-मो जीशान

मो जीशान शोशल वर्कर

न्यूरिया में पार्क की बहुत कमी महसूस की जाती है बड़ी संख्या में सुबह और साम को लोग घरों से निकलकर टहलने को निकलते है पार्क व तालाब का सौन्दर्यकरण हो गया तो यह स्थान सुबह टहलने के लिए सबसे उपयुक्त रहेगा, तालाब का उद्धार होना चाहिए।
3-अब्दुल अलीम

अब्दुल अलीम सोशल वर्कर

तालाब का शौन्दर्यकर्ण होने से कस्बे को खूबसूरती मिलेगी, युबाओ के लिए पर्यटक स्थल से कम नही होगा,नए जिलाधिकारी के आने के बाद उम्मीद जगी है।कस्बे के तालाबो का भी जल्द उद्धार होगा।
4- रहीस अहमद-सभासद

रहीस अहमद- सभासद नगर पंचायत न्यूरिया

न्यूरिया में तालाबो व पार्को के शौन्दर्यकर्ण के लिए हिंदुस्तान अखवार में की पहल सराहनीय है इस पहल को जिलाधिकारी ने नए आयाम दिये है।अब कस्बावासियों को उम्मीद है उनके यहां पर भी तालाबो को खूबसूरती मिलेंगे।

Continue Reading
Advertisement

Breaking News

छात्राओं ने विधायक, डीएम समेत जनप्रतिनिधियों को बांधी राखी

Published

on

पीलीभीत। रक्षाबंधन पर्व से पहले बृहस्पतिवार को मरौरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में रक्षाबंधन उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा और बीएसए रोशनी सिंह पहुंचे।विद्यालय की छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई रंग-बिरंगी राखियां विधायक, डीएम, जिलाध्यक्ष, सीडीओ और बीएसए की कलाई पर बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। छात्राओं द्वारा बनाई गई राखियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं। राखी बांधने के दौरान विद्यालय परिसर तालियों और खुशियों से गूंज उठा। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को उपहार दिए और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

👉 जमीन पर बैठकर अतिथियों ने बच्चों के साथ किया भोजन

विद्यालय में तिथि भोज का भी आयोजन किया गया। विधायक, डीएम समेत अन्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के साथ जमीन पर पंक्तिबद्ध बैठकर भोजन किया। भोज में राजमा-चावल, रायता, सलाद और हलुआ परोसा गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अपने बीच बैठकर भोजन करते देख बच्चे भी उत्साहित नजर आए।जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में एक-दूसरे के प्रति प्रेम और अपनत्व की भावना बढ़ती है। साथ ही उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं की जानकारी भी मिलती है। उन्होंने छात्राओं द्वारा स्वयं राखियां तैयार करने की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता-पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Continue Reading

Breaking News

ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने डीएम को बांधा रक्षासूत्र

Published

on

पीलीभीत। रक्षाबंधन के अवसर पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान विद्यालय की शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं।जिलाधिकारी ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच जरूरी है। समय का सदुपयोग करते हुए अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करें।उन्होंने कहा कि ईमानदारी और निरंतर प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों, प्रबंधक और छात्राओं का आभार जताया।

Continue Reading

Breaking News

भतीजे को बचाने पहुंचे चाचा के आरोपी ने मारा मुक्का, सड़क पर सिर के बल गिरने से मौत, पोस्टमार्टम में सिर में अंदरूनी चोट से मौत की पुष्टि

Published

on

न्यूरिया। थाना क्षेत्र के बसंतापुर गांव में बुधवार शाम दो युवकों के बीच हो रही मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे 46 वर्षीय किसान रामपाल की देर रात मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि झगड़ा शांत कराने के दौरान अनिल ने रामपाल के मुंह पर मुक्का मार दिया। हाथ में कड़ा पहने होने के कारण मुक्का लगने से रामपाल सड़क पर सिर के बल गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।मृतक के पुत्र शिव कुमार ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे वह अपने पिता के साथ घर की चारदीवारी कराने के लिए रेता-बजरी के रुपये जमा कर लौट रहे थे। गांव से कुछ दूर जनसेवा केंद्र के पास उनके तयेरे भाई सूरज और गांव निवासी अनिल पुत्र भिकारी लाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों को अलग कराने के लिए वह और उनके पिता बीच-बचाव करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान अनिल ने उनके पिता के मुंह पर मुक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर सिर के बल गिर गए।परिजनों के अनुसार, रामपाल घटना के बाद बेटे के साथ घर चले गए और चोट को सामान्य बता रहे थे। देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी दिगंबर सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र शिव कुमार ने थाना न्यूरिया में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट के दौरान मृतक के सिर में चोट आई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में अंदरूनी चोट के कारण खून जमने से मौत की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

Trending