Connect with us

Breaking News

डीएम पुलकित खरे अचानक पहुचे देवीपुरा गौशाला, निरीक्षण कर जाना व्यवस्थाओ का हाल।

Published

on

पीलीभीत: जिलाधिकारी पुलकित खरे सोमवार को अचानक देवीपुरा गौशाला पहुच कर किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में मौजूद पशुओं के खानपान को लेकर हरा चारा,भूसा, पीने के पानी, लाइट, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उप पशुचिकित्साधिकारी ने अवगत कराते हुए बताया गौशाला में 488 निराश्रित गौवंशों को आश्रित किया गया है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित हुए कहा गोवर व गौ मूत्र के प्रयोग से जैविक खाद तैयार कर जैविक खेती के लिए किसानों को आसपास के गांव के स्वयं सहायता समूह की सहायता से प्रशिक्षण प्रदान किया जाये जिससे किसानों के खेतों में फसल की पैदावार अधिक होगी।इस दौरान डीसी मनरेगा को वर्मी कम्पोस्ट पिट बना कर खाद बनबाने के लिए निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान चारागाह भूमि पर जलभराव की स्थिति होने के कारण खण्ड विकास अधिकारी को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि पम्पसेट लगाकर पानी निकाला जाये और नैपीयर घास को उगाने की कार्यवाही जल्द की जाये जिससे की पशु हेतु हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

इसके साथ ही साथ चारागाह में बने तालाब तक गौवंशों के जाने के लिए सड़क का बनाए जाने को कहा गया साथ ही डीसी मनरेगा को चारागाह के चारों ओर पूर्व में खोदी गई खाई के किनारे किनारे तार फैसिंग का कार्य कराने के लिए भी कहा गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूसा कक्ष में भूसे की उपलब्धता का जायजा लेते हुये विगत माह में खरीदे गये भूसे व हरे चारे के बिल वाउचर की जांच की साथ ही साथ गौशाला में प्रतिदिन आने वाले नये गौवंशों की ईयर टैगिंग की भी जांच की।

Advertisement

जांच के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुसार समस्त व्यवस्थाऐं ठीक ठाक पाई। इस दौरान गौशाला में खराब पड़ी सोलर लाईटों को ठीक कराने के निर्देश दिये गये। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा गौशाला की साफ-सफाई व्यवस्था व पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने के लिए उप चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर अविनाश चन्द्र मौर्य, परियोजना निदेशक अनिल कुमार, डीसी मनरेगा मृणाल सिंह, डिप्टी कलेक्टर अंजली गंगवार, उप पशु चिकित्साधिकारी, तहसीलदार सदर विवेक मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी साथ मे रहे।

Continue Reading
Advertisement

Breaking News

रामलीला कमेटी के हिसाब किताब पर खूनी संघर्ष, तीन की मौत, एक युवक घायल, डीएम एसपी पहुँचे

अमरिया में गोलीकांड के बाद मौके पर पहुंचे डीएम, एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली

Published

on

24 न्यूज़ एक्सप्रेस | पीलीभीत। अमरिया में रामलीला मेला कमेटी के चंदे के हिसाब-किताब को लेकर चल रहा विवाद सोमवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में 14 वर्षीय किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। घटनास्थल से लाइसेंसी रायफल और तमंचा बरामद होने की जानकारी है।

जानकारी के मुताबिक, रामलीला मेला कमेटी के चंदे के हिसाब-किताब को लेकर नरेश गुप्ता और कौशल गुप्ता पक्ष के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार रात करीब 9:30 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी बढ़ने पर फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से नरेश गुप्ता के बेटे अंकित गुप्ता (29), मोहित गुप्ता (31), रोश गुप्ता (22) और गुड्डू श्रीवास्तव के बेटे कुणाल श्रीवास्तव (14) घायल हो गए।

दो को अस्पताल में मृत घोषित किया, तीसरे ने रास्ते में तोड़ा दम– पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई, जहां कुणाल और अंकित को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर हालत में मोहित को बरेली रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। घायल रोश गुप्ता का उपचार चल रहा है। बताया गया कि कुणाल घटना के समय कस्बे में टहल रहा था और इसी दौरान गोलीबारी की चपेट में आ गया।

अधिकारियों ने घटनास्थल का किया निरीक्षण गोलीबारी की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव और सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना जहानाबाद और थाना न्यूरिया की पुलिस फोर्स भी घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।पुलिस विवाद की वजह, फायरिंग में शामिल लोगों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जानकारी है।

Advertisement

24 न्यूज़ एक्सप्रेस — सच की आवाज

Continue Reading

Breaking News

महिला सुरक्षा को सड़क पर उतरी पुलिस, मिशन शक्ति का आगाज

बिलसंडा में पैदल मार्च, करनपुर चक में चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक

Published

on

पीलीभीत।मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत रविवार को बिलसंडा पुलिस ने पैदल मार्च निकालकर महिला सुरक्षा का संदेश दिया। जिले के सभी थानों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।बिलसंडा में निकाले गए मार्च में मिशन शक्ति टीम के साथ स्थानीय लोग, पीआरडी जवान, होमगार्ड, आशा बहुएं और सफाई कर्मियों की महिला टोलियां शामिल रहीं। बैनर-पोस्टर के जरिए लोगों को महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया गया।

इसके बाद ग्राम करनपुर चक में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।पुलिस ने महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, शक्ति दीदी, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090 और साइबर हेल्पलाइन-1930 की जानकारी दी। साथ ही महिला अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम करना है।

Continue Reading

Breaking News

धर्मेंद्र कश्यप की सपा से नजदीकी, बरेली में सियासी हलचल तेज

भाजपा छोड़ अखिलेश यादव से मिले पूर्व सांसद, बेटी कीर्ति के बिथरी चैनपुर से चुनाव लड़ने की भी चर्चा

Published

on

बरेली संवाद। आंवला लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर दो बार सांसद रहे धर्मेंद्र कश्यप ने पार्टी की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता छोड़ने के बाद रविवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान उनकी बेटी कीर्ति कश्यप भी मौजूद रहीं। मुलाकात के बाद बरेली की राजनीति में उनके अगले कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान पार्टी के बरेली जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और वरिष्ठ नेता वीरपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र कश्यप के साथ पीडीए आंदोलन को और समर्थ, सशक्त तथा सक्रिय बनाने के लिए संयुक्त प्रयासों पर चर्चा हुई। अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए ही हर पीड़ित, दुखी और अपमानित व्यक्ति को मान-सम्मान और स्थान दे सकता है।

धर्मेंद्र कश्यप वर्ष 2014 और 2019 में आंवला लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद चुने गए थे। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य से हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा से नाता तोड़ने के बाद अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात को आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से देखा जा रहा है। हालांकि, सपा में उनके औपचारिक रूप से शामिल होने की अभी घोषणा नहीं हुई है।

बिथरी चैनपुर से बेटी कीर्ति के नाम की चर्चा

Advertisement

धर्मेंद्र कश्यप की बेटी कीर्ति कश्यप के सक्रिय राजनीति में उतरने को लेकर भी चर्चाएं हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उन्हें बिथरी चैनपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने की इच्छा जताई गई है। हालांकि, इस संबंध में सपा की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और न ही उनकी उम्मीदवारी की पुष्टि हुई है। ऐसे में धर्मेंद्र कश्यप के अगले राजनीतिक कदम और कीर्ति कश्यप की संभावित चुनावी भूमिका पर बरेली जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है।

Continue Reading

Trending