सोते हुए पति को छोड़ पहुंच गई BF के पास

0
1508

20171203 154646

New Delhi : पाटलीपुत्र – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में मुंबई लौट रही बारात से लापता हुई दुल्हन ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली।

बता दें, शादी के दूसरे दिन बारात दुल्हन को लेकर मुंबई लौट रही थी। इस बीच इटारसी रेलवे स्टेशन से दुल्हन अचानक लापता हो गई। जिसके बाद से उसकी तलाश जारी थी।

जानकारी के मुताबिक, 28 नवंबर को प्रीति ने राजसिंह नाम के लड़के के साथ इलाहाबाद जाकर शादी कर ली और उसके तुरंत बाद खुद ही इलाहाबाद जीआरपी थाने पहुंच गई।

इलाहबाद जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक, इटारसी जीआरपी के एएसआई ने लड़की के बयान लिए। प्रीति ने मुंबई के रहने वाल टीचर छत्रपति शर्मा के साथ 23 नवंबर को हुई शादी को अपनाने और मुंबई जाने से इंकार कर बॉयफ्रेंड के साथ रहने की बात कही।

92698487080985dc952b640903818899

23 नवंबर को सिंगरौली में मुंबई के छत्रपति शर्मा की शादी प्रीति के साथ हुई थी। 25 नवंबर को 40 बारातियों के साथ दुल्हन प्रीति को लेकर ट्रेन से मुंबई जा रहे थे। इटारसी में प्रीति ट्रेन से लापता हो गई।

इसकी शिकायत जीआरपी थाने में हुई थी। थाना प्रभारी के मुताबिक, लड़की ने बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली है। युवती को परिवार वालों के हवाले कर दिया गया है।