ब्वॉयफ्रेंड के साथ भागी विवाहिता

0
909

20171121 123434

सुपौल (पूर्णिया). ब्वॉयफ्रेंड के साथ भागी विवाहिता को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया। जब पुलिस ने कोर्ट में पेश करने जा थी कि उसी दौरान विवाहिता को परिजनों ने पिटाई करने लगा। करीब 15 मिनट के हाई वोल्टेज ड्रामा चला। जानकारी के अनुसार विवाहिता का विगत करीब 3 वर्ष से गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 26 अक्टूबर को विवाहिता अचानक किसी काम का बहाना बना कर अपने ससुराल से निकली और फिर घर नहीं लौटी। जिसके बाद उसके ससुर ने पिपरा थाना में 28 अक्टूबर को मामला दर्ज कराया।

जिसमें विपिन ठाकुर व धीरेंद्र ठाकुर पर शादी की नियत से अपहरण का आरोप लगाया गया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने अपना जांच शुरू की और सोमवार को जिला मुख्यालय से बरामदगी के बाद महिला को पेशी के लिये कोर्ट ले जाया गया। जहां विवाहिता के परिजनों ने ही पिटाई शुरू कर दी। अपहृता को बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये भी प्रयास किये जा रहे है। पुलिस अभिरक्षा में पेशी के लिये व्यवहार न्यायालय ले जाया गया, लेकिन न्यायालय के मुख्य गेट पर ही महिला को परिजनों ने पुलिस अभिरक्षा से छीन लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि महिला ससुराल छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। जिसके कारण मायका पक्ष के लोगों ने ही उसकी पिटाई कर दी। इस संबंध में पिपरा थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि महिला का करीब 6 माह पूर्व ही थुमहा में विवाह हुआ था। मामला प्रेम-प्रसंग है प्रतीत हो रहा है। महिला के मायका वालों द्वारा हल्की धक्का-मुक्की हुई है