लव जेहाद के नाम पर लड़की ने बदले सैकड़ों बयान, मुस्लिम पति के लिए मां-बाप पर ही कर दिया केस

0
812

New Delhi: लव जेहाद के नाम पर अब सैकड़ों मामले सामने आ रहे हैं। हाल में पुलिस को टेंशन में डाल देने वाला एक मामला सामने आया है जिसमें लड़की ने कई बयान बदल डाले।

कर्नाटक के शिमोगा में पुलिस को कंफ्यूज कर देने एक मामला सामने आया। यहां एक लड़की ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर दूसरे धर्म के लड़के से शादी कर ली थी। कुछ दिन बाद वह प्रताड़ित किए जाने की बात कहकर अपने माता-पिता के घर वापस आ गई।

0895212b2b1fed4ad6fe49ef8a4fa4f5

एक हफ्ते बाद लड़की फिर अपने पिता का घर छोड़ पति के साथ रहने चली गई और प्रताड़ना की बात से इनकार कर दिया। लड़की के घरवाले जहां मामले को लव जिहाद का नाम दे रहे हैं वहीं, पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

म्यूजिक टीचर अरविंद की बेटी अनूषा हेगड़े मैसूर के कॉलेज में पढ़ती थीं। लड़की की मुलाकात रियल एस्टेट व्यापारी जावेद खान से हुई। दोनों में प्यार हो गया और शादी की सोच बैठे।

6f621e9221ef863aef8ccc0f2f4580c1

दोनों लव कपल को मालूम था कि उनकी शादी नामुमकिन है इसलिए शादी के नाम पर भागना ही बेहतर होगा। अनूषा ने अपने घरवालों की मर्जी के बिना जावेद से शादी कर ली। उन्होंने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम बी जे कुटेजा खान रख लिया।

ed02be014e1e71e5c2502e002e5a0c12

कुछ दिन बाद वह यह कहते हुए वापस आईं कि जावेद उन्हें परेशान करता है। अनूषा ने 5 दिसबंर को जावेद और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि जावेद खान की पहले दो बार शादी हो चुकी थी।

अनूषा जावेद की दूसरी पत्नी के बेटे का ध्यान भी रखती थी। हालांकि, एक हफ्ता घर पर रहने के बाद वह वापस जावेद के पास चली गईं। अरविंद ने पुलिस में अनूषा के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई।

9f0f4df1249c58669be1ce93551d9900

अनूषा ने पहले अपने वकील के सामने कहा था कि उनका पति उन्हें परेशान करता है लेकिन बाद में उन्होंने अपने माता-पिता के खिलाफ उन्हें प्रताड़ित करने और जबरन उनका गर्भपात कराने का आरोप लगा डाला।

371aaab2d8bbd452bba998ab72fbc42b

एसपी अभिनव खरे ने बताया कि अनूषा के माता-पिता ने जयानगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने जांच करने बात कही। हालांकि, उन्होंने मामले को लव जिहाद का नाम देने से इनकार कर दिया।