योगी सरकार ने पेश किया 3.84 करोड़ का बजट,55781 करोड़ की नई योजनाएं

0
533

New Delhi: योगी सरकार का पहला आम बजट विधानसभा में वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने दोपहर 12.23 बजे पेश क‌िया। उन्होंने कहा, भगवान श्रीराम का नाम लेना हमारी प्रत‌िबद्धता है। राम को नमन करते हुए बताना चाहता हूं क‌ि बहुत चुनौतियां है।

उन्होंने बताया, बजट में ग्रामीण और क‌िसानों का खास ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया क‌ि संकल्प पत्र को ध्यान रखते हुए बजट तैयार क‌िया गया है। उन्होंने कहा, प्रदेश से गरीबी हटाना हमारी प्राथम‌िकता है।
Capture24
उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री जी के शब्दों में कहना चाहूंगा, न‌िर्दोष को छेड़ेंगे नहीं, दोष‌ियों को छेड़ेंगे नहीं। व‌ित्तमंत्री ने 3.84 करोड़ का बजट सदन में पेश किया ज‌िसमें 55781 करोड़ की नई योजनाएं शाम‌िल की गईं। इस दौरान उन्होंने कहा क‌ि 10 फीसदी व‌‌िकास दर प्राप्त करना हमारा लक्ष्य है।
phpThumb generated thumbnail197

बजट की खास बातें-

2 लाख गरीबों को तत्काल आवास उपलब्ध कराने की व्यवस्था।

गन्ना बकाया भुगतान, आलू और गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है।

24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाने की योजना है।

एक राष्ट्र-एक कर की व्यवस्था को लागू किया गया।

किसान कर्ज माफी के लिए 36 हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था।

कौशल‌ विकास को बढ़ावा देना बजट का लक्ष्य।

सीमा पर शहीद होने वालों के नाम पर स्कूलों, चिकित्सालयों का नामकरण होगा।

किसान समृद्धि योजना के लिए 10 करोड़।