यूपी के मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, केशव-दिनेश डिप्टी सीएम

0
300

यूपी के मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, केशव-दिनेश डिप्टी सीएमIMG 20170319 144959

लखनऊ:-उत्तर प्रदेश में भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ का राज आज से शुरू हो गया।राज्यपाल राम नाइक ने उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह के अलावा भाजपा के कई बड़े नेता, मुख्यमंत्री समेत समाजवादी पार्टी नेता मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव भी वहां मौजूद थे।

IMG 20170319 142745
बता दें कि शनिवार को पार्टी विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री चुना गया। वह राज्य के 21वें सीएम बने।प्रदेश पार्टी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री बनाया गया है शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ग्रह मंत्री राजनाथ सिंह पूर्ब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आदि शामिल हुए।
शपथ ग्रहण समारोह के लाइव अपडेट्स

IMG 20170319 WA0188
2.45 PM- ओम प्रकाश राजभर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
2.43 PM- जय प्रताप सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
2.41 PM- रमापति शास्त्री ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
2.40 PM- सत्यदेव पचौरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
2.37 PM- धर्मपाल सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
2.35 PM- दारा सिंह चौहान ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
2.34 PM – रीता बहुगुणा जोशी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
2.32 PM – राजेश अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
2.31PM – सतीश महाना ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
2.29 PM –  स्वामी प्रसाद मौर्य ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
2.27- सुरेश खन्ना ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
2.25 PM – सूर्य प्रताप शाही ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
2.20PM-  दिनेश शर्मा ने यूपी के डिप्युटी सीएम पद व गोपनीयता की शपथ ली
2.18PM-  केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी के डिप्युटी सीएम पद व गोपनीयता की शपथ ली
2.18PM- योगी आदित्यनाथ ने ली यूपी के सीएम पद व गोपनीयता की शपथ
2.15 PM- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह स्थल के मंच पर पहुंचे।