Breaking News
सीसीएफ ने बाघ बहुल क्षेत्र का किया निरीक्षण, वन कर्मियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश।
न्यूरिया।उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य की सीमा पर जिला पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव एडवारा के सुरई रेंज के नजदीक होने के कारण बिगत कुछ दिनों से यह क्षेत्र बाघ बाहुल्य वना हुआ है। यहां वाघ के होने की खबरो से ग्रामीण भी भयभीत है तो दूसरी तरफ बन कर्मी भी लगातार क्षेत्र में भृमणशील हैं और 4 से 8 बन कर्मियों की हर समय इस क्षेत्र में ड्यूटी रह रही है।

रविवार को बरेली जोन के सीसीएफ एवं पीपापलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रभारी फील्ड डायरेक्टर ललित कुमार वर्मा ने भी अपने पूरे अमले के गांव एडवारा पहुच कर वाघ बाहुल्य क्षेत्र का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने वन एवं वन्य जीव प्रभाग के निर्देशक संजीव कुमार को कुछ दिशा निर्देश देते हुए ग्रामीणों से तालमेल बढ़ाने को कहा साथ ही खुद भी काफी ग्रामीणों से वार्ता की और उनकी समस्याओं को जाना साथ ही सीसीएफ ललित कुमार वर्मा ने गन्ने के खेत मे वाघ के छिपे होने की आशंका को देखते हुए किसान से गन्ना जल्द से जल्द खेत से खाली कराने की बात कही और बन बिभागिये कर्मियों से इस काम में पूरा सहयोग करने को कहा उनका कहना था कल खेत मे मिले बाघ के पगचिन्ह गन्ने के खेत मे छिपे होने का इशारा कर रहे थे उसके बाद गन्ने के खेत मे खाबर (जाल) के साथ पिंजरा भी रखवाया गया वाघ को ट्रेस करने के लिए डब्लूआर की टीम ने सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बड़ाई परन्तु बाघ की पुख्ता जानकारी नही मिल पाई बिभागिये कर्मियों का कहना है कल जिस खेत मे बाघ के पगचिन्ह मिले थे उसी खेत मे कुछ दूरी पर गेंहू के खेत मे फिर पगचिन्ह दिखाई दिए है जो गन्ने के खेत से जंगल की ओर जाने का इशारा कर रहे है हो सकता है वाघ फिर चहल कदमी कर वापस गन्ने के खेत मे आ जाए या फिर गन्ने के खेत मे ही हो इस लिए खेत से गन्ने को ही खाली करा दिया जाए।

इस मौके पर सामाजिक वानिकी एसडीओ अंजनी कुमार श्रीवास्तव, पीटीआर माला एसडीओ दिलीप कुमार तिवारी, पूरनपुर एसडीओ मयंक पांडे, सामाजिक वानिकी पीलीभीत रेंज अधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव, डिप्टी रेंजर शेर सिंह, वन दरोगा एवं क्षेत्रीय अधिकारी सोनी सिंह, टाइगर ट्रैकर चेतन, एवं विभागीय वेटनरी डाक्टर दक्ष गंगवार सहित वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Breaking News
पुतला दहन से पहले पुलिस की कार्रवाई, अजीम समेत तीन कांग्रेसी हिरासत में
आधी रात को अजीम को पकड़ा, सुबह दो अन्य नेताओं को थाने लाई पुलिस; शाम पांच बजे छोड़ा
न्यूरिया (पीलीभीत)। प्रस्तावित पुतला दहन कार्यक्रम से पहले पुलिस ने कांग्रेस के जिला महासचिव और नगर पंचायत न्यूरिया के वार्ड नौ के सभासद मोहम्मद अजीम समेत तीन नेताओं को हिरासत में ले लिया। अजीम को सोमवार रात करीब 12 बजे पकड़ा गया, जबकि मीडिया प्रभारी फैज नूरी और अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष हसरुद्दीन को मंगलवार सुबह थाने लाया गया। तीनों को शाम पांच बजे तक थाने में रखा गया।राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के आह्वान पर 20 अक्तूबर को न्यूरिया के मुख्य चौराहे पर पुतला दहन का कार्यक्रम प्रस्तावित था। अजीम ने सोशल मिडिया के माध्यम संदेश जारी कर कार्यकर्ताओं से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी।अजीम के मुताबिक, संदेश सामने आने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उधर, पुलिस की घेराबंदी के बावजूद एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा कार्यकर्ताओं के साथ कलीनगर पहुंच गए और वहां चौराहे पर पुतला दहन किया। उन्होंने सरकार पर दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाया। साथ ही न्यूरिया में अजीम समेत तीन नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर भी सवाल उठाए।थाना प्रभारी दिगंबर सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा के मद्देनजर तीनों को डिटेन में किया गया था।
Breaking News
रामलीला कमेटी के हिसाब किताब पर खूनी संघर्ष, तीन की मौत, एक युवक घायल, डीएम एसपी पहुँचे
अमरिया में गोलीकांड के बाद मौके पर पहुंचे डीएम, एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली
24 न्यूज़ एक्सप्रेस | पीलीभीत। अमरिया में रामलीला मेला कमेटी के चंदे के हिसाब-किताब को लेकर चल रहा विवाद सोमवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में 14 वर्षीय किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। घटनास्थल से लाइसेंसी रायफल और तमंचा बरामद होने की जानकारी है।
जानकारी के मुताबिक, रामलीला मेला कमेटी के चंदे के हिसाब-किताब को लेकर नरेश गुप्ता और कौशल गुप्ता पक्ष के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार रात करीब 9:30 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी बढ़ने पर फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से नरेश गुप्ता के बेटे अंकित गुप्ता (29), मोहित गुप्ता (31), रोश गुप्ता (22) और गुड्डू श्रीवास्तव के बेटे कुणाल श्रीवास्तव (14) घायल हो गए।
दो को अस्पताल में मृत घोषित किया, तीसरे ने रास्ते में तोड़ा दम– पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई, जहां कुणाल और अंकित को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर हालत में मोहित को बरेली रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। घायल रोश गुप्ता का उपचार चल रहा है। बताया गया कि कुणाल घटना के समय कस्बे में टहल रहा था और इसी दौरान गोलीबारी की चपेट में आ गया।
अधिकारियों ने घटनास्थल का किया निरीक्षण गोलीबारी की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव और सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना जहानाबाद और थाना न्यूरिया की पुलिस फोर्स भी घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।पुलिस विवाद की वजह, फायरिंग में शामिल लोगों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जानकारी है।
24 न्यूज़ एक्सप्रेस — सच की आवाज
Breaking News
महिला सुरक्षा को सड़क पर उतरी पुलिस, मिशन शक्ति का आगाज
बिलसंडा में पैदल मार्च, करनपुर चक में चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक
पीलीभीत।मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत रविवार को बिलसंडा पुलिस ने पैदल मार्च निकालकर महिला सुरक्षा का संदेश दिया। जिले के सभी थानों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।बिलसंडा में निकाले गए मार्च में मिशन शक्ति टीम के साथ स्थानीय लोग, पीआरडी जवान, होमगार्ड, आशा बहुएं और सफाई कर्मियों की महिला टोलियां शामिल रहीं। बैनर-पोस्टर के जरिए लोगों को महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया गया।

इसके बाद ग्राम करनपुर चक में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।पुलिस ने महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, शक्ति दीदी, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090 और साइबर हेल्पलाइन-1930 की जानकारी दी। साथ ही महिला अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम करना है।
-
Breaking News1 week agoरामलीला कमेटी के हिसाब किताब पर खूनी संघर्ष, तीन की मौत, एक युवक घायल, डीएम एसपी पहुँचे
-
Breaking News1 week ago12 अक्तूबर को मझोला में छह घंटे बिजली कटौती, पांच हजार उपभोक्ता होंगे प्रभावित
-
Breaking News1 week agoधर्मेंद्र कश्यप की सपा से नजदीकी, बरेली में सियासी हलचल तेज
-
Breaking News1 week agoपितृ अमावस्या पर गोवंश को खिलाया भोजन, की गोसेवा, जीब संरक्षण का दिया संदेश
-
Breaking News1 week agoमहिला सुरक्षा को सड़क पर उतरी पुलिस, मिशन शक्ति का आगाज
-
Breaking News12 hours agoपुतला दहन से पहले पुलिस की कार्रवाई, अजीम समेत तीन कांग्रेसी हिरासत में

