अरबपतियों की ये खूबसूरत “पत्नियां” देती हैं एक्ट्रेसेस को मात, देखें तस्वीरें!

IMG 20170602 072658ब्यूटी व ब्रेन के डैडली कांबिनेशन की मिसाल बनी कई महिला उद्यमी अपने नाम का परचम दुनिया भर में लहरा रही हैं उन्ही में से हम आपको भारत के टॉप के बिजनेसमैन की टॉप फाइव पत्नियों से। मिलवा रहे हैं, जो ब्‍यूटीफुल भी हैं और सक्‍सेजफुल बिजनेस वुमेन भी।

1▶नीता अंबानी
IMG 20170602 072527
नीता अंबानी भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की पत्नी हैं। नीता धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की संस्थापक और चेयरपर्सन भी हैं। उनको श्री चंद्रशेखरेन्द्र सरस्वती विश्व यूनीवर्सिटी कांचीपुरम से शिक्षा, समाज सेवा और मानव प्रेम के लिए डाक्टरेट की उपाधि मिली है। नीता अंबानी मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम की सह-मालकिन भी हैं।
2▶आयशा थापर
IMG 20170602 072447
आयशा थापर सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉरपोरेशन के प्रेजिडेंट रह चुके निकेश अरोड़ा की पत्‍नी हैं। 2014 में निकेश से शादी करने वाली आयशा की यह दूसरी शादी है। निकेश अरोड़ा दुनिया में सबसे अधिक सैलरी उठाने वाले बैंकर्स में शुमार रहे हैं। खुद आयशा केसीटी ग्रुप के रियल इस्‍टेट इंडियन सिटी प्रॉपर्टीज इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्‍टर हैं।
3▶नताशा पूनावाला
IMG 20170602 072405
भारत के टॉप 10 अमीर लोगों में शामिल साइरस पूनावाला की बहू नताशा पूनावाला उनके बेटे अदार पूनावाला की वाइफ हैं। 2006 में अदार से पुणे में शादी करने वाली नताशा का लाइफ स्‍टाइल और उनका लुक काफी ग्‍लैमरस है। वे अक्‍सर पेज थ्री पार्टीज थ्रो करती रहती हैं। इसके अलावा वे खुद भी अपने पति के साथ बिजनेस में सहयोग करती हैं।
4▶गायत्री रेड्डी
IMG 20170602 072318
2011 में हुए आईपीएल के दौरान वे जब आपीएल टीम डेक्कन चार्जर्स का काम गायत्री रेड्डी ने संभाला तो वे गूगल पर मोस्ट सर्च यंग लेडी के रूप में काफी चर्चा में आ गई थीं। गायत्री, डेक्कन क्रॉनिकल अखबार के मालिक टी वेंकटराम रेड्डी की बेटी हैं। उन्‍होंने अनीश भाटिया से शादी की है। अनीश की एयर एशिया में भी हिस्‍सेदारी है। वे डेक्कन क्रॉनिकल अखबार की फीचर एडिटर भी रही हैं और ट्रैवल, फैशन, खानपान और खेलों पर आर्टिकल और इंटरव्‍यु लिखती रही हैं। उनके पति अनीश के पिता दिल्ली के बड़े कारोबारी अरुण भाटिया हैं।
5▶राखी कपूर टंडन
IMG 20170602 072226
28 साल की एमबीए ग्रैजुएट राखी कपूर टंडन यस बैंक के फाउंडर और सीईओ डॉ. राणा कपूर की बेटी हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से एमबीए किया है। राखी यस बैंक का ब्रांड मैनेजमेंट और प्लानिंग डिपार्टमेंट भी संभालती हैं। साथ ही वे रूरल एग्री वेंचर्स इंडिया प्रा. लि. की ओनर भी हैं। राखी की शादी दिल्ली और दुबई बेस्ड बिजनेसमैन अल्केश टंडन से हुई है। वे रास हाउसिंग फाइनेंस की प्रमोटर और डायरेक्टर भी हैं।