फिल्म ऐक्ट्रेस गीता कपूर को अस्‍पताल में लेने नहीं आया बेटा, अब रहेंगी वृद्धाश्रम में।

IMG 20170602 083936
फिल्म ‘पाकीजा’ में अहम भूमिभा निभाने वाली मशूहर एक्ट्रेस गीता कपूर को 1 जून, 2017 को हॉस्पिटल से छुट्टी दे गई है। यहां से उन्हें ओल्ड एज होम ले जाया जा रहा है। बता दें कुछ दिन पहले गीता कपूर को उनके बेटे राजा कपूर ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। खबर के अनुसार हॉस्पिटल में भर्ती कराने के बाद गीता के बेटे राजा वपास नहीं आए और गीता हॉस्पिटल का बिल भरने की परेशानी में फंस गईं थी। मगर गीता कपूर की परेशानी को देखते हुए कई लोगों ने उनकी तरफ मदद का हाथ बढ़ाया था।

सीबीएफई सदस्य अशोक पंडित और फिल्म इंडस्ट्री के कई और लोगों ने मिलकर उनके अस्पताल का खर्च उठाने का जिम्मा लिया था। टाइम्स ग्रुप की खबर के मुताबिक उन्होंने कहा था कि हम उनके अस्पताल के बिल चुकाते रहेंगे। उनके पूरे इलाज का खर्च हम उठाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं हम इस बात को भी सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें एक अच्छे ओल्ड एज होम में शिफ्ट किया जा सके जहां उनकी सही से देखभाल हो।’ वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रड्यूसर रमेश तरूनी ने भी मदद का हाथ बढ़ाया था। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले गीता की तबियत खराब हो गई थी। जिसके बाद उनके बेटे राजा कपूर ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया। 21 अप्रैल को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के बाद गीता के बेटे राजा वापस नहीं आए। पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि जिस घर में राजा रहे थे वह उस घर को भी छोड़कर जा चुके थे। गीता को रक्तचाप की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब उनके बेटे से फीस जमा करने को कहा गया तो वह एटीएम लेकर पैसे निकालने गया और फिर वापस नहीं आया। क्योंकि उनकी हालत काफी नाजुक थी तो एसआरवी अस्पताल के डॉक्टर्स ने इलाज करना जारी रखा।
IMG 20170529 085703
अस्पताल प्रसाशन ने उनके बेटे से संपर्क करने की कई कोशिशें की लेकिन वे नाकाम रहे। रिपोर्ट के मुताबिक गीता ने बताया कि उनका बेटा उन्हें 4 दिन में एक बार ही खाना दिया करता था। इतना ही नहीं कई बार तो वह कई दिनों के लिए उन्हें कमरे में बंद भी कर देता था। मैं किसी वृद्धाश्रम में जाने को राजी नहीं थी। इसीलिए उसने यह सारी साजिश रची। बीते जमाने की अदाकारा गीता कपूर ने 100 से भी ज्यादा फिल्मो में काम किया है। गीता की चर्चित फिल्म पाकीज़ा और रज़िया सुल्तान रही हैं। गीता ने बताया कि वो पाकीज़ा में राजकुमार की दूसरी बीवी के किरदार में थीं।
👉न्यूज सोर्स जनसत्ता👈