खुद संबंध बनाने के बाद युवक ने दोस्त से भी करवाया दुष्कर्म

0
346

लुधियाना। अनजान नंबर से आए फोन पर महिला प्यार में फंस गई। अनजान युवक से महिला लंबी-लंबी बातें करने लगी। एक दिन युवक ने उसे होटल में बुलाया और संबंध बनाए। युवक ने अपने एक दोस्त से भी महिला का दुष्कर्म करवाया। दोनों युवक 18 साल के हैं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की है। महिला तलाकशुदा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।

महिला के मुताबिक उसका 10 महीने पहले जालंधर में रहने वाले पति गुरजीत सिंह से तलाक हो गया था। इसके बाद वह अपने 13 व 8 साल के दोनों बच्चों के साथ दशमेश नगर में रहने लगी। दो महीने पहले उसे अमनदीप नाम के व्यक्ति का फोन आया। वह उसे नहीं जानता थी। इसके बावजूद दोनों के बीच धीरे-धीरे लंबी बातचीत होने लगी।

महिला के मुताबिक फोन के बाद उसकी व अनदीप की दोस्ती हो गई। महिला ने अमनदीप को बताया कि वह तलाकशुदा है। इस पर अमनदीप ने कहा कि वह उससे शादी कर ले, लेकिन इसके लिए पहले उसे उससे मिलना होगा। 16 दिसंबर को अमनदीप ने महिला को बस स्टैंड के नजदीक होटल रॉयल गेस्ट में बुलाया। वहां अमनदीप का दोस्त गुरप्रीत भी आया।

  1. उन्होंने वहां दो कमरे बुक कराए। महिला के मुताबिक होटल में अमनदीप ने उससे संबंध बनाए और फिर अपने दोस्त गुरप्रीत को भी बुलाया। गुरप्रीत ने भी उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद जब महिला ने अमनप्रीत को शादी करने के लिए कहा तो वह मुकर गया। यही नहीं दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने अब पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।