यूपी का ये लाल भी बना CBSE टॉपर, पिता करते हैं खेत में मजदूरी

रविवार को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सीबीएसई ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जहां एक तरफ इस साल पास औसत पिछले साल के मुकाबले कम रहा है तो वहीं हर बार की तरह सीबीएसई टॉपर की बाजी लड़की ने ही मारी है। नोएडा के एमिटी स्कूल की छात्रा रक्षा गोपाल ने ऑल ओवर इंडिया टॉप किया है। तो वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ से भी एक सीबीएसई टॉपर उभक कर आए हैं।राजधानी के इंदिरा नगर स्थित रानी लक्ष्मी बाई स्कूल (आरएलबी) में 12वीं के स्टूडेंट विवेक राय ने शहर में टॉप किया है। सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में लखनऊ में उसकी सेकेंड रैंक आई है। शहर में वह दूसरे नंबर के टॉपर बन गए है। उन्होंने 500 में से 488 मार्क्स हासिल किया है। विवेक राय की इस कामयाबी से उनके हर करीबी को बेहद खुशी हो रही है। विवेक की कामयाबी को देख माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।इस मौके पर विवेक राय ने एक अखबार से बातचीत में अपनी कामयाबी के बारे में और अपने वर्तमान के साथ अपने भविष्य को लेकर बात की।

विवेक ने अपने बारे में बात करते हुए बताया कि वो एक सामान्य परिवार से हैं और उनके पिता खेतीबाड़ी करते हैं। विवेक का जन्म साल 2000 में फाजिल नगर में एक किसान परिवार में हुआ था। पिता खेती और माँ प्राइमरी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने काम करती है।uplalउसका एक बड़ा भाई भी है। वह भी लखनऊ में रह कर आईआईटी की तैयारी कर रहा है।- घर में कुल 4 लोग है। दोनों बेटे शहर से बाहर लखनऊ में पढाई कर रहे है। मां गवर्नमेंट टीचर है, सैलरी अक्सर लेट मिलती है। इससे उन्हें परिवार का खर्च और स्कूल की फ़ीस जमा करने में काफी प्रोब्लम फेस करनी पडती है।इस बातचीत में विवेक ने अपने ड्रीम के बारे में भी बताया। विवेक बताते हैं कि वह अभी हायर स्टडीज की पढ़ाई पूरी करना चाहता है। वह चाहता है की उसे आईआईटी में एडमिशन मिले। इसके लिए वह उसने अभी से तैयारी भी शुरू कर दी है। उसका सपना आईआईटी में पढ़ाई कर कंप्यूटर इंजीनियर बनने का है।ये है हॉबी- विवेक को क्रिकेट खेलना और मैच देखना दोनों ही पसंद है। उसे अभिताभ बच्चन की मूवी देखना ज्यादा पसंद है। उसे न्यूज़ देखना, खाली टाइम में घरवालों से बातें करना ज्यादा पसंद है। उसे दोस्तों के साथ घूमना और पार्टी अटैंड करना बिलकुल पसंद नहीं है।ऐसा है एकेडमिक रिकार्ड- विवेक बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छा था। उसने 2000 में फाजिलनगर के तुर्कपट्टी कालेज से हाईस्कूल की पढ़ाई की है। हाईस्कूल में CGPA में उसके मार्क्स काफी अच्छे थे।- इसे देखते हुए तुर्कपट्टी कालेज के प्रिंसिपल सुधीर कुमार शाही ने उसे सायकिल देकर सम्मानित किया था। हाईस्कूल पास करने के बाद वह फाजिलनगर से लखनऊ आ गया। उसने 11th में लखनऊ के इंदिरा नगर के आरआलबी स्कूल में एडमिशन लिया था।