योगी सरकार में बदल दिए गए लखनऊ के इन चौराहों के नाम, जाने क्या है नये नाम,

0
894

IMG 20170418 142940लखनऊ : यूपी में योगी सरकार के गठन के बाद प्रदेश में कई बड़े बड़े बदलाव नजर आने लगे हैं| कहीं एंटी रोमियो स्क्वॉड ने तो कहीं सफाई अभियान ने सरकारी दफ्तरों की दशा बदल दी है| इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला|

गौरतलब है की योगी सरकार ने लखनऊ में चार चौराहों के नाम बदल दिए है| वहीं सूत्रों की माने तो आने वाले वक्त में योगी सरकार और भी कुछ चौराहों के नाम बदल सकते हैं|
बता दें, कि लखनऊ के विधानसभा गेट नम्बर-7 का नाम बदलकर ‘राजा विजय कुमार त्रिपाठी मार्ग’ रख दिया गया है| गोमती नगर के मलिक टिम्बर का नाम बदलकर ‘शहीद भगत सिंह चौक’ रखा गया है| गोमती नगर के ही हुसड़िया चौराहे का नया नाम ‘शहीद चंद्रशेखर चौक’हो गया| वहीं अब विधानसभा का नाम ‘बाबा साहब अम्बेडकर मार्ग’ से जाना जाएगा|
⏩न्यूज आईएनबी⏪