उत्तर प्रदेश में राजीव गांधी की मूर्ति खंडित करने पर कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन!

IMG 20170605 224235
मिर्जापुर▶उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीब गांधी की प्रतिमा को खंडित किये जाने के बिरोध में सोमबार को कांग्रेसियो ने प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद राज बब्बर के नेत्रतब में धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान एक जनसभा का भी आयोजन किया गया इस दौराब प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि सहारनपुर से मिर्जापुर तक केवल मूर्तियां तोड़ी जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मूर्ति तोड़ कर कांग्रेस की विचारधारा को समाप्त करने की साजिश रची गई। इसे कांग्रेसी सफल नहीं होने देगें।
IMG 20170605 223510
वे नगर के आवास विकास कालोनी स्थित राजीव गांधी पार्क में राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में आयोजित धरने को संबोधित कर रहे थे।उन्होने कहा कि देश में महात्मा गांधी की हत्या कर लोगों ने उनकी विचारधारा को समाप्त करने के भी प्रयास किये पर सफल नहीं हो पाए।
इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की भी उसी तरह हत्या कर दी गयी, पर उनकी विचारधारा नहीं समाप्त हो पायी। कांग्रेस की विचार धारा कभी समाप्त नहीं होने वाली है। सूबे में जब से नयी सरकार बनी है तभी से सहारनपुर में अम्बेडकर व रविदास की मूर्ति तोड़ी गयी, अब मिर्जापुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा खण्डित कर दी गयी। इससे हम दुखी नहीं है बल्कि आक्रोशित है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि कुछ लोग देश को खण्डित करना चाहते है पर इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा।उIMG 20170605 230107न्होने राजीव गांधी की नयी मूर्ति के लिए सांसद निधि से दस लाख रुपये देने का ऐलान किए। कहा यह जिले का सबसे भव्य पार्क बनेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें सचेत हो जाए वर्ना कांग्रेसी पूरे देश में सरकार की छिछालेदर करने में कोई संकोच नहीं करेगें।सभा को संबोधित करने वालों में राणा गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती चौधरी, पूर्व विधायक अजय राय, राजेशपति त्रिपाठी, ललितेश पति त्रिपाठी शामिल है। वाराणसी के अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, भदोही की नीलम मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद दुबे,पीसीसी कैलाश नाथ उपाध्याय, आशीष बुधिया,अब्दुल वाहिद आदि शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी व संचालन मण्डल प्रभारी रामयज्ञ द्विवेदी ने किया।