विवाहिता प्रेमिका व प्रेमी की लाश एक ही पेड़ पर मिली लटकी।

IMG 20170519 164117
लखीमपुर खीरी▶खीरी जिले के कोटवा गांव में एक विवाहिता प्रेमी और एक युवक एक ही पेड़ से फंदे पर झूलते मिले। युवक तीन दिन से गायब था और विवाहिता रात भर से। सुबह लोगों ने जब उनकी लाशें देखीं तो इसकी खबर दी। युवक की मां महिला के मायके वालों पर दोनों की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा रही है।

महिला का पिता हिरासत में है। मामला नीमगांव थाना क्षेत्र के कोटवा गांव की है। इस गांव के रहने वाले संजय गौतम (24) और जूली जायसवाल (23) की लाशें पेड़ से लटकी मिलीं। बताया जाता है कि जूली की शादी एक साल पहले मितौली इलाके के मड़रिया गांव में हुई थी। इन दिनों जूली ससुराल में ही थी। बताया ये भी जाता है कि संजय और जूली के बीच प्यार था। शादी से पहले ही दोनों एक-दूसरे को चाहते थे। इस बीच घरवालों ने जूली की शादी कर दी। जूली का पति दिल्ली में काम करने गया था। जूली अकेली थी। यहां उसकी मुलाकातें संजय से फिर बढ़ गई। तीन दिन पहले संजय अचानक गायब हो गया और शुक्रवार सुबह उसकी लाश फंदे से झूलती मिली है। संजय की मां चमेली ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे को बुलाकर मार दिया गया। इसके बाद ससुरालियों ने लड़की को मायके वालों के सुपुर्द कर दिया। उन्होंने उसको भी मारकर लटका दिया। पुलिस ने युवती के पिता को हिरासत में ले लिया है।
👉Hindustan live👈