फेसबुक पर एक शख्स ने दी सलमान और राहुल गांधी को मारने की सुपारी, रखा 50 लाख का ईनाम

0
264

नई दिल्ली: फेसबुक पर एक शख्स ने एक बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जान से मारने की सुपारी दी है। 26 जून को किए एक पोस्ट में शख्स ने लिखा है, ‘सलमान खान को गोली मारने वाले को पचास लाख का ईनाम मेरी तरफ से।’ शख्स ने Only News का एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें सलमान द्वारा सेना पर दिए विवादित बयान को दिखाया गया है।
IMG 20170630 123220
वीडियो में सलमान की फिल्म ट्यूबलाइट का भी जिक्र है। आरोपी शख्स की पहचान अरविंद चट्टान सिंह के रूप में की गई है। इतना ही नहीं अन्य फेसबुक पोस्ट में इस व्यक्ति ने मुस्लिमों के खिलाफ खराब भाषा का इस्तेमाल किया है। अरविंद नाम के इस शख्स ने कई और फेसबुक पोस्ट में हिंदुओं को मुस्लिमों के खिलाफ भड़काने की कोशिश की है। इस शख्स ने फेसबुक पर तीन और आईडी बना रखी है।

ये व्यक्ति पहले भी कई बार सलमान को मारने वाली पोस्ट शेयर कर चुका है। अरविंद ने एक और पोस्ट में लिखा, ‘राहुल गांधी को मारने की सुपारी दे रहा हूं, कौन है जो गोली मार सके, संपर्क करे।’ जब फेसबुक पोस्ट वायरल हो गई तो पुलिस तक इसकी जानकारी पहुंच गई। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। अरविंद अन्ना आंदोलन से भी जुड़ा रहा है। साथ ही शहरी उत्तरी विधासभा क्षेत्र का प्रत्याशी भी रह चुका है। पुलिस अब अरविंद के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा जानकरी एकत्र कर रही है ताकी उसे गिरफ्तार किया जा सके।