City
राज्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल, टांडा विजैसी में 296 परिवारों को मिली राहत सामग्री
पीलीभीत।अमरिया ब्लॉक के ग्राम टांडा विजैसी और जोशी कॉलोनी में बाढ़ से प्रभावित परिवारों का हाल जानने बुधवार को प्रदेश सरकार में कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के राज्यमंत्री व पीलीभीत लोकसभा प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख पहुँचे। मंत्री औलख सबसे पहले जोशी कॉलोनी पहुँचे, जो ब्लॉक का सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र रहा।

यहां पहले ही 600 परिवारों को राहत सामग्री दी जा चुकी थी। बुधवार को अतिरिक्त 175 परिवारों को राहत किट सौंपी गई। इसके बाद वे टांडा विजैसी पहुँचे, जहां पहली बार 296 परिवारों को खाद्यान्न, दाल, तेल, नमक व अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं से युक्त राहत किट प्रदान की गई।कार्यक्रम टांडा विजैसी के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। राहत सामग्री पाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

राज्यमंत्री औलख ने प्रभावित ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ से फसलें व घर-गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया है। इस पर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार हर संभव मदद करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय पर हर जरूरतमंद परिवार तक सहायता पहुँचे और कोई भी वंचित न रह जाए।मंत्री ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं।

किसी को भी बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन भी मुहैया कराए जाएंगे।जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। मेडिकल टीमों की तैनाती, पेयजल आपूर्ति और राहत शिविरों की व्यवस्था की गई है। मौके पर एडीएम ऋतु पुनिया, एसडीएम अमरिया मयंक गोस्वामी, तहसीलदार बिदेह सिंह, सहायक एएसपी नताशा गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Breaking News
देवीपुरा गौशाला में औचक निरीक्षण से हड़कंप, व्यवस्थाएं खराब मिलने पर सीवीओ और बीडीओ से स्पष्टीकरण
पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम के अचानक पहुंचने से गौशाला में मौजूद कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कई व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) और खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) से स्पष्टीकरण तलब किया।जिलाधिकारी ने गौशाला में गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा, पीने के पानी, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं की मौके पर जांच की। घायल और बीमार गोवंशों की स्थिति की जानकारी लेते हुए उनके उपचार और दवा की व्यवस्था भी देखी।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि दुर्घटना में घायल होकर गौशाला पहुंचने वाले गोवंशों का समय से उपचार कराया जाए और किसी स्तर पर लापरवाही न हो।डीएम ने गोवंशों को नियमित रूप से हरा चारा उपलब्ध कराने के साथ पर्याप्त मात्रा में भूसा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला की साफ-सफाई व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराने और गोवंशों को मौसम से बचाव के लिए टिनशेड का निर्माण शीघ्र कराने को कहा।निरीक्षण के दौरान मृत गोवंशों से संबंधित पंचनामा रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों की भी जांच की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गौशाला की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
जनहित में निरीक्षण से जवाबदेही का संदेश

गौशाला में रहने वाले गोवंशों के चारा, पानी, उपचार और आश्रय जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी के स्तर से की गई मौके की जांच को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। व्यवस्थाएं खराब मिलने पर सीवीओ और बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब किए जाने से संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होने का संदेश गया है।निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सक समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Educations
मिशन शक्ति फेज-5: पुलिस लाइन पीलीभीत में छात्राओं व महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
पीलीभीत। नारी शक्ति के सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5 के तहत रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, पीलीभीत में छात्राओं और महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में और सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री नताशा गोयल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112 और 181 की जानकारी दी और महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और महिलाओं ने परेड ग्राउंड में बने सेल्फी पॉइंट पर खड़े होकर यादगार पल भी साझा किए।

सुश्री गोयल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज की प्रगति की आधारशिला है। उन्होंने महिलाओं को शासन द्वारा संचालित योजनाओं और मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी और स्वास्थ्य एवं आत्मरक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं और महिलाओं ने भाग लेकर नारी शक्ति का संदेश फैलाया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पुलिस अधिकारियों और प्रतिभागियों की सराहना की गई।

Breaking News
खेत में मिली नवजात बच्ची, निसंतान दंपति ने अपनाया, 24 घंटे की खुशी के बाद चाइल्ड लाइन ने ली सुपुर्दगी
न्यूरिया (पीलीभीत)। शनिवार सुबह न्यूरिया थाना क्षेत्र की जोशी कॉलोनी में एक खेत में कुछ घंटे पहले जन्मी नवजात बच्ची मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बच्ची किसने और क्यों छोड़ी, इसका अभी तक पता नहीं चल सका। नवरात्र के दौरान अचानक कन्या मिलने से आसपास के लोग हैरान रह गए और बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर जुट गए।सूचना मिलते ही स्थानीय साइकिल मिस्त्री जग्गा विश्वास मौके पर पहुंचे। उन्होंने छह साल पहले न्यूरिया कॉलोनी में व्याही संतानहीन वहन राखी व्यापारी को बच्ची गोद देने की इच्छा जताई। जिसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में बच्ची राखी के हाथों में थमाई गई।

राखी ने बच्ची मिलने की खुशी में पड़ोसियों में लड्डू बांटे, नए कपड़े खरीदे और बच्ची को अपने सीने से ऐसे चिपकाया जैसे किस्मत ने उसकी सूनी गोद भर दी हो। कॉलोनी की महिलाएं राखी को “मां” कहकर पुकारने लगीं। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक कायम नहीं रही। रविवार सुबह जिला प्रोबेशन अधिकारी को जानकारी मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोपहर 3 बजे बच्ची को सुरक्षित सुपुर्दगी में लिया और प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र न्यूरिया भेजा। डॉक्टरों ने बालिका की स्थिति देखते हुए उसे एसएनसीयू जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बच्ची की ममता में खो चुकी राखी बच्ची के जाने पर खूब रोई।निर्वान सिंह ने बताया कि बालिका के स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर होने पर मामला बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और कारा की गाइडलाइन के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसआई मनीष चौरसिया, हेड कांस्टेवल बिशाल राज महिला कांस्टेवल उर्वसी ग्राम प्रधान बिश्वनाथ मंडल, रवि रस्तोगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। राखी के लिए यह केवल 24 घंटे की खुशी थी—एक दिन की मां बनने का सुख, फिर बिछड़ाव की पीड़ा।
-
Breaking News1 week agoरामलीला कमेटी के हिसाब किताब पर खूनी संघर्ष, तीन की मौत, एक युवक घायल, डीएम एसपी पहुँचे
-
Breaking News1 week ago12 अक्तूबर को मझोला में छह घंटे बिजली कटौती, पांच हजार उपभोक्ता होंगे प्रभावित
-
Breaking News1 week agoधर्मेंद्र कश्यप की सपा से नजदीकी, बरेली में सियासी हलचल तेज
-
Breaking News1 week agoपितृ अमावस्या पर गोवंश को खिलाया भोजन, की गोसेवा, जीब संरक्षण का दिया संदेश
-
Breaking News1 week agoमहिला सुरक्षा को सड़क पर उतरी पुलिस, मिशन शक्ति का आगाज

