Connect with us

Breaking News

देवीपुरा गौशाला में औचक निरीक्षण से हड़कंप, व्यवस्थाएं खराब मिलने पर सीवीओ और बीडीओ से स्पष्टीकरण

Published

on

पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम के अचानक पहुंचने से गौशाला में मौजूद कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कई व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) और खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) से स्पष्टीकरण तलब किया।जिलाधिकारी ने गौशाला में गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा, पीने के पानी, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं की मौके पर जांच की। घायल और बीमार गोवंशों की स्थिति की जानकारी लेते हुए उनके उपचार और दवा की व्यवस्था भी देखी।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि दुर्घटना में घायल होकर गौशाला पहुंचने वाले गोवंशों का समय से उपचार कराया जाए और किसी स्तर पर लापरवाही न हो।डीएम ने गोवंशों को नियमित रूप से हरा चारा उपलब्ध कराने के साथ पर्याप्त मात्रा में भूसा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला की साफ-सफाई व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराने और गोवंशों को मौसम से बचाव के लिए टिनशेड का निर्माण शीघ्र कराने को कहा।निरीक्षण के दौरान मृत गोवंशों से संबंधित पंचनामा रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों की भी जांच की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गौशाला की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

जनहित में निरीक्षण से जवाबदेही का संदेश

गौशाला में रहने वाले गोवंशों के चारा, पानी, उपचार और आश्रय जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी के स्तर से की गई मौके की जांच को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। व्यवस्थाएं खराब मिलने पर सीवीओ और बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब किए जाने से संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होने का संदेश गया है।निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सक समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement

Breaking News

पिस्टल-तमंचा और दो कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

पराली उठाने के विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस की कार्रवाई, काली स्कॉर्पियो भी कब्जे में

Published

on

पीलीभीत। पराली उठाने को लेकर विवाद की सूचना पर पहुंची न्यूरिया पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर युवक को अवैध पिस्टल, तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से एक काली स्कॉर्पियो भी कब्जे में ली है। सहायक पुलिस अधीक्षक एवं सीओ सदर नताशा गोयल ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को रामपुर बौरख गांव में पराली उठाने को लेकर विवाद की सूचना मिली थी। धनकुना चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनुराधा वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। वहां दोनों पक्षों के लोग विवाद करते मिले। इसी दौरान एक युवक के कमर में हथियार होने का शक हुआ। पुलिस ने तलाशी के लिए कहा तो युवक भागने लगा। करीब 20 मीटर पीछा करने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए युवक की पहचान विक्रम सिंह उर्फ विक्का पुत्र गुरुदेव सिंह निवासी विजयपुर पकड़िया के रूप में हुई। तलाशी में उसके कब्जे से 7.65 एमएम की देशी पिस्टल, 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, आरोपी हथियारों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।पुलिस ने बताया कि विक्रम सिंह के खिलाफ न्यूरिया समेत अन्य थानों में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस, चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना न्यूरिया में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनुराधा वर्मा, हेड कांस्टेबल अमित, गुरुवचन और रविंदर शामिल रहे।पुलिस हिरासत में पिस्टल, तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ा गया आरोपी विक्रम सिंह उर्फ विक्का।

Continue Reading

Breaking News

अमितेश की पहल से अमेरिका के पुलिस स्टेशन में गूंजा भगवद गीता का संदेश

न्यूरिया के व्यवसायी अखिलेश गुप्ता के बड़े भाई ने फूक्वे-वरिना पुलिस विभाग में कराया गीता सत्र, 40 बच्चों समेत 60 लोगों ने लिया हिस्सा

Published

on

पीलीभीत/न्यूरिया। न्यूरिया निवासी स्वर्गीय लल्लू लाल गुप्ता के पुत्र और व्यवसायी अखिलेश गुप्ता के बड़े भाई अमितेश गुप्ता की पहल पर अमेरिका के नॉर्थ कैरोलाइना स्थित फूक्वे-वरिना पुलिस विभाग में भगवद गीता सत्र आयोजित किया गया। गीता परिवार के स्वयंसेवक अमितेश गुप्ता ने स्थानीय स्वयं सेवकों के साथ मिलकर कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सत्र में करीब 60 लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें 40 बच्चे शामिल रहे।अमितेश ने बच्चों और अभिभावकों को भगवद गीता के छठे अध्याय के पांचवें श्लोक के माध्यम से मन पर नियंत्रण और आत्म-जवाबदेही का संदेश दिया। कहानी और संवाद के जरिए बच्चों को तनाव, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और कठिन परिस्थितियों का सकारात्मक ढंग से सामना करने के तरीके बताए गए। साथ ही सकारात्मक आदतों के विकास के लिए ग्राउंडिंग योगासन का अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम के बाद पुलिस अधिकारियों ने बच्चों और अभिभावकों को पुलिस स्टेशन का भ्रमण कराया। उन्हें कानून-व्यवस्था में पुलिस की भूमिका, सुरक्षा उपकरणों और पुलिस की रोजमर्रा की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। बच्चों ने पुलिस के विभिन्न उपकरणों को करीब से देखा और उनके उपयोग के बारे में जाना।आयोजकों के अनुसार, अमितेश की पहल का उद्देश्य भारतीय आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सामुदायिक जीवन से जोड़ना और बच्चों में आत्म अनुशासन, सकारात्मक सोच तथा जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। अमेरिका में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से न्यूरिया का जुड़ाव भी विशेष रूप से सामने आया।

Continue Reading

Breaking News

मदरसा गुलशन-ए-फातिमा के 20वें स्थापना दिवस पर पांच दिवसीय ‘दिलकश’ कार्यक्रम का

समापन175 छात्राओं ने 58 प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा, विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

Published

on

संवाद न्यूज एजेंसी, न्यूरिया। मदरसा गुलशन-ए-फातिमा, न्यूरिया के 20वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में छात्राओं के लिए आयोजित पांच दिवसीय ‘दिलकश’ प्रतियोगिता कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया।

कार्यक्रम में करीब 175 छात्राओं ने उर्दू, अरबी और अंग्रेजी विषयों से जुड़ी 58 प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताएं मंचीय और मंच से बाहर दोनों स्तरों पर आयोजित की गईं।समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। इससे उनमें आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।मदरसे के प्रधान प्रबंधक मौलाना अब्दुल जलील निजामी ने संस्था की 20 वर्षों की शैक्षिक, धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मदरसे में शिक्षा के साथ छात्राओं के सर्वांगीण विकास, संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति मोहम्मद आरिफ रहे। नगर पंचायत न्यूरिया अध्यक्ष के पति जुल्फिकार अहमद उर्फ गुड्डू के.के. समेत कस्बे के दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता व संचालन प्रधानाचार्य मौलाना मोहम्मद रईसुद्दीन नूरी ने किया। अंत में मौलाना इंतजार ने अतिथियों, अभिभावकों और उपस्थित लोगों का आभार जताया।इस दौरान मोहम्मद उमर, शरफुद्दीन नूरी, डॉक्टर इब्राहीम, मौलाना अखलाक, शमसूल कमर, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।

Continue Reading

Trending