Connect with us

Health & Fitness

शमशान घाट पर नहीं थी व्यवस्था, खेत का गन्ना काटकर बनाई अस्थायी छत, किया अंतिम संस्कार

Published

on

पीलीभीत।जनपद के ब्लॉक मरौरी की ग्राम पंचायत टाह-पौटा के गांव टाह निवासी फार्मर गुरदीप सिंह 62 वर्ष का सोमवार सुबह बीमारी के चलते निधन हो गया। मंगलवार को अंतिम संस्कार के समय परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से शमशान घाट पूरी तरह जलमग्न था और किसी प्रकार की पानी से बचाव की व्यवस्था मौजूद नहीं थी। मजबूरी में परिजनों ने अपने खेत का गन्ना काटकर अस्थायी छत तैयार की और उसी के नीचे गुरदीप सिंह का अंतिम संस्कार किया। मृतक के पुत्र जगजीत सिंह ने बताया कि शमशान घाट पर सरकारी स्तर से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। बरसात के समय अंतिम संस्कार करने में लोगों को हमेशा दिक्कत उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसी स्थिति सामने आने के बावजूद जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर नहीं गया।

Breaking News

देवीपुरा गौशाला में औचक निरीक्षण से हड़कंप, व्यवस्थाएं खराब मिलने पर सीवीओ और बीडीओ से स्पष्टीकरण

Published

on

पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम के अचानक पहुंचने से गौशाला में मौजूद कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कई व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) और खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) से स्पष्टीकरण तलब किया।जिलाधिकारी ने गौशाला में गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा, पीने के पानी, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं की मौके पर जांच की। घायल और बीमार गोवंशों की स्थिति की जानकारी लेते हुए उनके उपचार और दवा की व्यवस्था भी देखी।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि दुर्घटना में घायल होकर गौशाला पहुंचने वाले गोवंशों का समय से उपचार कराया जाए और किसी स्तर पर लापरवाही न हो।डीएम ने गोवंशों को नियमित रूप से हरा चारा उपलब्ध कराने के साथ पर्याप्त मात्रा में भूसा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला की साफ-सफाई व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराने और गोवंशों को मौसम से बचाव के लिए टिनशेड का निर्माण शीघ्र कराने को कहा।निरीक्षण के दौरान मृत गोवंशों से संबंधित पंचनामा रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों की भी जांच की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गौशाला की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

जनहित में निरीक्षण से जवाबदेही का संदेश

गौशाला में रहने वाले गोवंशों के चारा, पानी, उपचार और आश्रय जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी के स्तर से की गई मौके की जांच को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। व्यवस्थाएं खराब मिलने पर सीवीओ और बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब किए जाने से संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होने का संदेश गया है।निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सक समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
Continue Reading

Educations

मिशन शक्ति फेज-5: पुलिस लाइन पीलीभीत में छात्राओं व महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित

Published

on

पीलीभीत। नारी शक्ति के सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5 के तहत रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, पीलीभीत में छात्राओं और महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में और सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री नताशा गोयल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112 और 181 की जानकारी दी और महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और महिलाओं ने परेड ग्राउंड में बने सेल्फी पॉइंट पर खड़े होकर यादगार पल भी साझा किए।

सुश्री गोयल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज की प्रगति की आधारशिला है। उन्होंने महिलाओं को शासन द्वारा संचालित योजनाओं और मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी और स्वास्थ्य एवं आत्मरक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं और महिलाओं ने भाग लेकर नारी शक्ति का संदेश फैलाया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पुलिस अधिकारियों और प्रतिभागियों की सराहना की गई।

Continue Reading

Breaking News

खेत में मिली नवजात बच्ची, निसंतान दंपति ने अपनाया, 24 घंटे की खुशी के बाद चाइल्ड लाइन ने ली सुपुर्दगी

Published

on

न्यूरिया (पीलीभीत)। शनिवार सुबह न्यूरिया थाना क्षेत्र की जोशी कॉलोनी में एक खेत में कुछ घंटे पहले जन्मी नवजात बच्ची मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बच्ची किसने और क्यों छोड़ी, इसका अभी तक पता नहीं चल सका। नवरात्र के दौरान अचानक कन्या मिलने से आसपास के लोग हैरान रह गए और बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर जुट गए।सूचना मिलते ही स्थानीय साइकिल मिस्त्री जग्गा विश्वास मौके पर पहुंचे। उन्होंने छह साल पहले न्यूरिया कॉलोनी में व्याही संतानहीन वहन राखी व्यापारी को बच्ची गोद देने की इच्छा जताई। जिसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में बच्ची राखी के हाथों में थमाई गई।

राखी ने बच्ची मिलने की खुशी में पड़ोसियों में लड्डू बांटे, नए कपड़े खरीदे और बच्ची को अपने सीने से ऐसे चिपकाया जैसे किस्मत ने उसकी सूनी गोद भर दी हो। कॉलोनी की महिलाएं राखी को “मां” कहकर पुकारने लगीं। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक कायम नहीं रही। रविवार सुबह जिला प्रोबेशन अधिकारी को जानकारी मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोपहर 3 बजे बच्ची को सुरक्षित सुपुर्दगी में लिया और प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र न्यूरिया भेजा। डॉक्टरों ने बालिका की स्थिति देखते हुए उसे एसएनसीयू जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बच्ची की ममता में खो चुकी राखी बच्ची के जाने पर खूब रोई।निर्वान सिंह ने बताया कि बालिका के स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर होने पर मामला बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और कारा की गाइडलाइन के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसआई मनीष चौरसिया, हेड कांस्टेवल बिशाल राज महिला कांस्टेवल उर्वसी ग्राम प्रधान बिश्वनाथ मंडल, रवि रस्तोगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। राखी के लिए यह केवल 24 घंटे की खुशी थी—एक दिन की मां बनने का सुख, फिर बिछड़ाव की पीड़ा।

Continue Reading

Trending