headline
दो दिन की बारिश से खेतों में भरा पानी, तैयार धान की फसल गिरने से नुकसान की आशंका
न्यूरिया। शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बारिश शनिवार रात तक जारी रही। लगातार हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया और पकने की ओर बढ़ रही धान की फसल कई स्थानों पर जमीन पर बिछ गई। तैयार फसल के गिरने और खेतों में पानी जमा होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों को डर है कि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो फसल में और नुकसान हो सकता है। गन्ने की फसल को भी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
हरकिसनापुर नहर के पास बाबू शाह के खेत में बारिश के कारण धान की फसल गिर गई। आसपास के खेतों में भी धान के पौधे जमीन पर बिछे दिखाई दिए। किसान सुमित्तर सिंह ने बताया कि धान लगभग तैयार है और कुछ स्थानों पर कटाई भी शुरू हो चुकी है। ऐसे समय में लगातार बारिश होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। खासकर हाईब्रिड धान पर बारिश का अधिक असर दिखाई दे रहा है।
किसानों के मुताबिक खेतों में खड़ी फसल के गिरने के साथ पानी जमा होने से दोहरी चिंता है। लंबे समय तक पानी भरा रहने पर गिरी हुई फसल के दाने खराब होने, उनमें अंकुरण होने और गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका रहती है। इससे पैदावार कम होने के साथ किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। जिन किसानों ने कटाई की तैयारी कर ली थी, उनके सामने अब मौसम साफ होने का इंतजार और खेत से फसल निकालने की चुनौती है।
किसानों का कहना है कि धान की फसल पर पूरे छह माह की मेहनत और लागत लगी है। खाद, बीज, सिंचाई, मजदूरी और अन्य खर्च के बाद अब फसल तैयार होने के समय बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। यदि अगले कुछ दिनों में मौसम साफ नहीं हुआ और खेतों से पानी नहीं निकला तो नुकसान का दायरा बढ़ सकता है। गन्ने के खेतों में भी लगातार बारिश से पानी जमा होने की स्थिति बनी हुई है।
👉 जलभराव से आवागमन भी प्रभावित

बारिश का असर गांवों और कस्बे के रास्तों पर भी दिखाई दिया। मोहल्ला तिगड़ी की मस्जिद वाली गली में पानी भरने से लोगों को जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा। न्यूरिया कॉलोनी रोड पर स्कूल के पास भी पानी जमा रहा। कई निचले स्थानों पर बारिश का पानी निकलने में समय लगा।
मानपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय जाने वाली कच्ची सड़क बारिश के बाद कीचड़ और दलदल में बदल गई। स्कूलों में छुट्टी होने के कारण बच्चों को इस रास्ते से नहीं गुजरना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल खुला होता तो छात्रों को इसी बदहाल रास्ते से होकर विद्यालय जाना पड़ता। सड़क की समस्या पहले भी उठाई जा चुकी है।उधर संडा गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा और प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल की ओर जाने वाली सड़क पहले से बदहाल है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह पानी और कीचड़ भर गया। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण जसवंत कुमार ने बताया कि सड़क लंबे समय से खराब है और बारिश के बाद स्थिति और बिगड़ गई है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
Breaking News
देवीपुरा गौशाला में औचक निरीक्षण से हड़कंप, व्यवस्थाएं खराब मिलने पर सीवीओ और बीडीओ से स्पष्टीकरण
पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम के अचानक पहुंचने से गौशाला में मौजूद कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कई व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) और खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) से स्पष्टीकरण तलब किया।जिलाधिकारी ने गौशाला में गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा, पीने के पानी, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं की मौके पर जांच की। घायल और बीमार गोवंशों की स्थिति की जानकारी लेते हुए उनके उपचार और दवा की व्यवस्था भी देखी।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि दुर्घटना में घायल होकर गौशाला पहुंचने वाले गोवंशों का समय से उपचार कराया जाए और किसी स्तर पर लापरवाही न हो।डीएम ने गोवंशों को नियमित रूप से हरा चारा उपलब्ध कराने के साथ पर्याप्त मात्रा में भूसा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला की साफ-सफाई व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराने और गोवंशों को मौसम से बचाव के लिए टिनशेड का निर्माण शीघ्र कराने को कहा।निरीक्षण के दौरान मृत गोवंशों से संबंधित पंचनामा रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों की भी जांच की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गौशाला की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
जनहित में निरीक्षण से जवाबदेही का संदेश

गौशाला में रहने वाले गोवंशों के चारा, पानी, उपचार और आश्रय जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी के स्तर से की गई मौके की जांच को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। व्यवस्थाएं खराब मिलने पर सीवीओ और बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब किए जाने से संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होने का संदेश गया है।निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सक समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Breaking News
मछली पालन से मोती उत्पादन तक: प्रमिला मिस्त्री बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
पीलीभीत। महिला सशक्तिकरण की दिशा में न्यूरिया क्षेत्र के ब्लॉक मरौरी की प्रमिला मिस्त्री ने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। मछली पालन से आर्थिक मजबूती हासिल करने के बाद अब उन्होंने मोती पालन (सीप खेती) की शुरुआत कर अपने उद्यम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनका यह प्रयास न केवल उनकी आय बढ़ा रहा है, बल्कि क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी रोजगार और स्वावलंबन का सशक्त माध्यम बन रहा है।बुधवार को न्यूरिया क्षेत्र की गुप्ता कॉलोनी स्थित तालाब पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने प्रमिला मिस्त्री के मोती पालन कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रमिला जैसी महिलाएं ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ की वास्तविक पहचान हैं, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा बनती हैं।12वीं तक शिक्षित प्रमिला मिस्त्री पहले सीमित आय में परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं। वर्ष 2019 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ने के बाद उन्हें प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्होंने मछली पालन शुरू किया और अपनी मेहनत व लगन से आज ‘लखपति दीदी’ के रूप में पहचान बनाई।अब सीप की खेती के माध्यम से मोती उत्पादन शुरू कर उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए हैं। कम लागत में बेहतर आय की संभावना के कारण मोती उत्पादन ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। प्रमिला मिस्त्री का कहना है कि भविष्य में वे इस कार्य से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करेंगी।डीआरपी सुनील कुमार ने बताया कि इस परियोजना में लगभग 6 लाख 20 हजार रुपये की लागत आती है। एक से डेढ़ वर्ष की अवधि में अनुबंध के तहत अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना रहती है। यदि एक बार में 10 हजार सीप डाली जाती हैं, जिनकी प्रति सीप लागत 62 रुपये है, तो प्रत्येक सीप से दो मोती प्राप्त होते हैं। इन मोतियों को 100 रुपये प्रति मोती की दर से वापस खरीदा जाता है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, डीसी एनआरएलएम वंदना सिंह, डीआरपी सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Educations
मिशन शक्ति फेज-5: पुलिस लाइन पीलीभीत में छात्राओं व महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
पीलीभीत। नारी शक्ति के सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5 के तहत रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, पीलीभीत में छात्राओं और महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में और सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री नताशा गोयल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112 और 181 की जानकारी दी और महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और महिलाओं ने परेड ग्राउंड में बने सेल्फी पॉइंट पर खड़े होकर यादगार पल भी साझा किए।

सुश्री गोयल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज की प्रगति की आधारशिला है। उन्होंने महिलाओं को शासन द्वारा संचालित योजनाओं और मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी और स्वास्थ्य एवं आत्मरक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं और महिलाओं ने भाग लेकर नारी शक्ति का संदेश फैलाया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पुलिस अधिकारियों और प्रतिभागियों की सराहना की गई।

-
Breaking News2 days agoअमितेश की पहल से अमेरिका के पुलिस स्टेशन में गूंजा भगवद गीता का संदेश
-
Breaking News6 days ago🔴 ब्रेकिंग: पीलीभीत के डीएम ज्ञानेंद्र सिंह का तबादला, आलोक कुमार को मिली जिले की कमान
-
Breaking News3 days agoमदरसा गुलशन-ए-फातिमा के 20वें स्थापना दिवस पर पांच दिवसीय ‘दिलकश’ कार्यक्रम का
-
Breaking News6 days agoकचहरी परिसर में पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, देखने के लिए जुटी भीड़
-
Breaking News1 day agoसाइबर ठगी के 73 हजार रुपये पीड़ित के खाते में लौटाए
-
Breaking News1 day agoजलकुंभी से कमाल! सैदपुर की महिलाओं का हुनर पहुंचा अंतरराष्ट्रीय मंच
-
Breaking News2 days agoपिस्टल-तमंचा और दो कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
-
Breaking News9 hours agoलगातार बारिश के चलते 28 सितंबर को स्कूलों में अवकाश

