headline
जीएसटी दरों में कमी का असर: ग्राहकों को कार, बाइक और कृषि उपकरणों पर मिल रही बड़ी राहत
पीलीभीत। नवरात्र और त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही जिले के बाजारों में रौनक लौट आई है। सरकार की ओर से कई सेक्टरों में जीएसटी की दरें 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी गई हैं। इस बदलाव का सीधा फायदा ग्राहकों को मिल रहा है। वाहन बाजार में कीमतों में गिरावट से खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। हीरो की बाइकों पर आठ से दस हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। वहीं छोटी कारों की कीमतों में 40 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की राहत दी जा रही है। बड़ी कारों पर 40 से 70 हजार रुपये तक की छूट ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। रविवार को सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक बुकिंग हुई। जहां रोजाना चार से पांच कारें बुक होती थीं, वहीं रविवार को करीब 15 कारों की बुकिंग हुई। बाइक की बुकिंग संख्या भी बढ़कर 20 तक पहुंच गई।इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। खासतौर पर 32 इंच से बड़ी एलईडी टीवी, एसी और फ्रिज की मांग में इजाफा हुआ है। दुकानदारों के अनुसार ऑफ-सीजन में भी लोग एसी खरीदने का मन बना रहे हैं। कृषि क्षेत्र में भी किसानों को बड़ा फायदा हो रहा है। ट्रैक्टर की कीमतों में कमी से प्रति लाख करीब सात हजार रुपये तक की बचत हो रही है। यानी औसतन एक ट्रैक्टर खरीदने पर किसानों को 50 से 70 हजार रुपये तक का लाभ मिल रहा है। बाजार में पांच से 15 लाख रुपये कीमत वाले ट्रैक्टरों की मांग में तेजी आने की उम्मीद है।
Breaking News
मछली पालन से मोती उत्पादन तक: प्रमिला मिस्त्री बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
पीलीभीत। महिला सशक्तिकरण की दिशा में न्यूरिया क्षेत्र के ब्लॉक मरौरी की प्रमिला मिस्त्री ने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। मछली पालन से आर्थिक मजबूती हासिल करने के बाद अब उन्होंने मोती पालन (सीप खेती) की शुरुआत कर अपने उद्यम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनका यह प्रयास न केवल उनकी आय बढ़ा रहा है, बल्कि क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी रोजगार और स्वावलंबन का सशक्त माध्यम बन रहा है।बुधवार को न्यूरिया क्षेत्र की गुप्ता कॉलोनी स्थित तालाब पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने प्रमिला मिस्त्री के मोती पालन कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रमिला जैसी महिलाएं ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ की वास्तविक पहचान हैं, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा बनती हैं।12वीं तक शिक्षित प्रमिला मिस्त्री पहले सीमित आय में परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं। वर्ष 2019 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ने के बाद उन्हें प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्होंने मछली पालन शुरू किया और अपनी मेहनत व लगन से आज ‘लखपति दीदी’ के रूप में पहचान बनाई।अब सीप की खेती के माध्यम से मोती उत्पादन शुरू कर उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए हैं। कम लागत में बेहतर आय की संभावना के कारण मोती उत्पादन ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। प्रमिला मिस्त्री का कहना है कि भविष्य में वे इस कार्य से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करेंगी।डीआरपी सुनील कुमार ने बताया कि इस परियोजना में लगभग 6 लाख 20 हजार रुपये की लागत आती है। एक से डेढ़ वर्ष की अवधि में अनुबंध के तहत अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना रहती है। यदि एक बार में 10 हजार सीप डाली जाती हैं, जिनकी प्रति सीप लागत 62 रुपये है, तो प्रत्येक सीप से दो मोती प्राप्त होते हैं। इन मोतियों को 100 रुपये प्रति मोती की दर से वापस खरीदा जाता है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, डीसी एनआरएलएम वंदना सिंह, डीआरपी सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Educations
मिशन शक्ति फेज-5: पुलिस लाइन पीलीभीत में छात्राओं व महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
पीलीभीत। नारी शक्ति के सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5 के तहत रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, पीलीभीत में छात्राओं और महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में और सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री नताशा गोयल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112 और 181 की जानकारी दी और महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और महिलाओं ने परेड ग्राउंड में बने सेल्फी पॉइंट पर खड़े होकर यादगार पल भी साझा किए।

सुश्री गोयल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज की प्रगति की आधारशिला है। उन्होंने महिलाओं को शासन द्वारा संचालित योजनाओं और मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी और स्वास्थ्य एवं आत्मरक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं और महिलाओं ने भाग लेकर नारी शक्ति का संदेश फैलाया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पुलिस अधिकारियों और प्रतिभागियों की सराहना की गई।

Breaking News
मुख्यमंत्री की फोटो से छेड़छाड़, दो और मुकदमे दर्ज
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने बालो पर पुलिस नें कसा सिकंजा। मंगलवार को थाना जहानाबाद में इस मामले में दो मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस के मुताबिक अब तक ऐसे सात केस दर्ज हो चुके हैं।थाना जहानाबाद में तैनात उपनिरीक्षक ज्ञानचंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम बारात भोज निवासी दिलशाद ने इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री की फोटो से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक पोस्ट की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।इसी तरह उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने भी तहरीर दी। इसमें कहा गया कि थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया निवासी वकील रजा ने मुख्यमंत्री की फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक तरीके से इंस्टाग्राम पर वायरल किया। इससे एक पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने और माहौल बिगाड़ने की नीयत से सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट डालने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-
Breaking News5 days agoबासमती प्रशिक्षण केंद्र की रखी गई आधारशिला, 15 करोड़ से होगा निर्माण
-
Breaking News3 days agoन्यूरिया मे सुबह पांच बजे बिजली विभाग की दस्तक, पांच मोहल्लों में चला मॉर्निंग रेड अभियान, 16 पर मुकदमा
-
Breaking News3 days agoसिंगापुर मे नौकरी का सपना दिखाकर 4.50 लाख ठगे, तीन पर मुकदमा
-
Breaking News12 hours ago
The Appeal of Free Rotates in Online Casinos
-
Breaking News2 hours ago
service_publish_probe_f1c1ca647a05e108

