Latest
आजम खान 23 महीने बाद कल होंगे रिहा, बसपा में शामिल होने की अटकलें
सीतापुर/लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान मंगलवार, 23 सितंबर, 2025 को सीतापुर जेल से रिहा होने वाले हैं। जेल प्रशासन को रिहाई का परवाना मिल चुका है और सुबह 7 बजे रिहाई प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। आजम खान 23 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे।उनकी रिहाई के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बसपा प्रमुख मायावती 9 अक्टूबर को रैली कर सकती हैं, जिसमें आजम खान के पार्टी में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।विश्लेषकों का मानना है कि आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की हालिया हार के बाद समाजवादी पार्टी के साथ उनके संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। हालांकि, आजम खान या उनके परिवार ने इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।जानकारी के अनुसार, सोमवार, 22 सितंबर को रिहाई परवाना देर से मिलने के कारण प्रक्रिया नहीं हो पाई थी। अब मंगलवार को उनका जेल से बाहर आना तय है।
Latest
दीपावली पर्व को लेकर पुलिस रही सतर्क, प्रशिक्षु सीओ ने किया पैदल गश्त
न्यूरिया (पीलीभीत)। दीपावली पर्व पर शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में शनिवार शाम प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक/ थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री यादव ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इक्षेत्र में पैदल गश्त की।गश्त के दौरान उन्होंने दुकानदारों और आमजन से संवाद करते हुए सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। प्रशिक्षु सीओ ने कहा कि त्योहारों पर सौहार्द और शांति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से सहयोग की अपील की। गश्त में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुभाष माबी सहित थाना पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस ने दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने का संदेश दिया।

Educations
मिशन शक्ति फेज-5: पुलिस लाइन पीलीभीत में छात्राओं व महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
पीलीभीत। नारी शक्ति के सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5 के तहत रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, पीलीभीत में छात्राओं और महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में और सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री नताशा गोयल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112 और 181 की जानकारी दी और महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और महिलाओं ने परेड ग्राउंड में बने सेल्फी पॉइंट पर खड़े होकर यादगार पल भी साझा किए।

सुश्री गोयल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज की प्रगति की आधारशिला है। उन्होंने महिलाओं को शासन द्वारा संचालित योजनाओं और मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी और स्वास्थ्य एवं आत्मरक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं और महिलाओं ने भाग लेकर नारी शक्ति का संदेश फैलाया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पुलिस अधिकारियों और प्रतिभागियों की सराहना की गई।

Breaking News
खेत में मिली नवजात बच्ची, निसंतान दंपति ने अपनाया, 24 घंटे की खुशी के बाद चाइल्ड लाइन ने ली सुपुर्दगी
न्यूरिया (पीलीभीत)। शनिवार सुबह न्यूरिया थाना क्षेत्र की जोशी कॉलोनी में एक खेत में कुछ घंटे पहले जन्मी नवजात बच्ची मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बच्ची किसने और क्यों छोड़ी, इसका अभी तक पता नहीं चल सका। नवरात्र के दौरान अचानक कन्या मिलने से आसपास के लोग हैरान रह गए और बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर जुट गए।सूचना मिलते ही स्थानीय साइकिल मिस्त्री जग्गा विश्वास मौके पर पहुंचे। उन्होंने छह साल पहले न्यूरिया कॉलोनी में व्याही संतानहीन वहन राखी व्यापारी को बच्ची गोद देने की इच्छा जताई। जिसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में बच्ची राखी के हाथों में थमाई गई।

राखी ने बच्ची मिलने की खुशी में पड़ोसियों में लड्डू बांटे, नए कपड़े खरीदे और बच्ची को अपने सीने से ऐसे चिपकाया जैसे किस्मत ने उसकी सूनी गोद भर दी हो। कॉलोनी की महिलाएं राखी को “मां” कहकर पुकारने लगीं। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक कायम नहीं रही। रविवार सुबह जिला प्रोबेशन अधिकारी को जानकारी मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोपहर 3 बजे बच्ची को सुरक्षित सुपुर्दगी में लिया और प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र न्यूरिया भेजा। डॉक्टरों ने बालिका की स्थिति देखते हुए उसे एसएनसीयू जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बच्ची की ममता में खो चुकी राखी बच्ची के जाने पर खूब रोई।निर्वान सिंह ने बताया कि बालिका के स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर होने पर मामला बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और कारा की गाइडलाइन के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसआई मनीष चौरसिया, हेड कांस्टेवल बिशाल राज महिला कांस्टेवल उर्वसी ग्राम प्रधान बिश्वनाथ मंडल, रवि रस्तोगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। राखी के लिए यह केवल 24 घंटे की खुशी थी—एक दिन की मां बनने का सुख, फिर बिछड़ाव की पीड़ा।
-
Breaking News5 days agoबासमती प्रशिक्षण केंद्र की रखी गई आधारशिला, 15 करोड़ से होगा निर्माण
-
Breaking News3 days agoन्यूरिया मे सुबह पांच बजे बिजली विभाग की दस्तक, पांच मोहल्लों में चला मॉर्निंग रेड अभियान, 16 पर मुकदमा
-
Breaking News3 days agoसिंगापुर मे नौकरी का सपना दिखाकर 4.50 लाख ठगे, तीन पर मुकदमा
-
Breaking News11 hours ago
The Appeal of Free Rotates in Online Casinos
-
Breaking News1 hour ago
service_publish_probe_f1c1ca647a05e108

