डीएम बी चंद्रकला को मिली बड़ी उपलब्धि,पीएम ने बुलाया दिल्ली।

0
1217

IMG 20170324 090041
दिल्ली:-अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए ख्‍यात मेरठ कलेक्‍टर बी चंद्रकला को केंद्र सरकार ने बड़ी उपलब्धि दी है।
सरकार के आदेश के बाद अब वे भारत सरकार के महत्‍वाकांक्षी प्रोजेक्‍ट स्‍वच्‍छ भारत अभियान की निर्देशिका होंगी। इसके साथ ही वे पेयजल व स्‍वच्‍छता मंत्रालय की उपसचिव भी होंगी।
इस बड़ी पोस्टिंग के साथ ही उनके दायित्‍व का दायरा बढ़ा है और अब पूरे देश में वे सफाई के प्रति जागरूकता फैलाने के अभियान पर निगरानी रखेंगी।
उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित आईएएस और मेरठ की बी चंद्रकला प्रतिनियुक्ति पर यूपी छोड़ दिल्ली चली गयी हैं। उन्हें केंद्र सरकार में उपसचिव पेयजल बनाया गया है। बी चंद्रकला वर्तमान आईएएस अधिकारियों में महिला होने के बावजूद सबसे तेज तर्रार अधिकारियों में शुमार हैं।

IMG 20170324 090013फेसबुक पर उनकी लोकप्रियता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी आगे निकल चुकी थी। बी चंद्रकला की कार्यप्रणाली और व्यवहार जनता के बीच हमेशा चर्चा के बीच रहा। बुलंदशहर में जिलाधिकारी रहते हुए वह ज्यादा चर्चा में आयी और इसके बाद बिजनौर और अब मेरठ की तैनाती में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती रही। जनता के साथ बेहतर व्यवहार और संयमित व्यवहार जहां उनकी पहचान रहा, तो कड़ी कार्रवाई और तेवर भी चर्चित रहे।