धान क्रय केंद्र पर तौल के बाद नही उठ रहा धान, तौल रुकने से किसान परेशान।

0
1755

न्यूरिया:-धान क्रय केंद्र पर धान तौल के बाद खुले में लगी हैं धान के भरे वोरो की चट्टाने, नही हो रहा धान का उठान,धान क्रय केंद्र पर जगह न होने से धान लेकर पहुच रहे किसानों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना।

IMG 20201029 WA0001

न्यूरिया कालोनी रेलवे क्रासिंग के निकट पी.सी.एफ का धान क्रय केंद्र लगा हुआ है बुधवार को धान क्रय केंद्र के वाहर जगह न होने के कारण तौल रोक दी गई थी।किसानों ने बातचीत करने पर बताया सेंटर पर जगह ना होने के कारण धान की तौल नही होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।धान क्रय केंद्र के वाहर खुले आसमान के नीचे 5 हजार वोरो में 2 हजार कुंतल धान लगा हुआ है।धान उठान ना होने से किसानों के धान की तौल नही होने से 1 हजार कुंतल से अधिक धान तौल होने की इन्तेजार में खुले में लगा है अगर हल्की सी भी बरसात होती है तो किसानों को धान खराव होने का भी डर सता रहा है तो दूसरी तरफ क्रय केंद्र पर तौल के बाद लगे वोरो में भरा धान भी खराव होने का डर क्रय केंद्र संचालक को सता रहा है।