Connect with us

Latest

सड़को पर गन्दगी देख चेयरमैन पति सफाई कर्मियों पर बिफरे, लगाई फटकार।

Published

on

24newsxpress

न्यूरिया :-  नगर पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर चेयरमैन माजदा बेगम के पति अब्दुल फय्युम ने शनिवार सुबह कस्बे की मुख्य बाजार का औचक निरीक्षण किया| तो उन्हें जगह-जगह सड़को पर कूड़े के ढेर मिले जिसे देखकर चेयरमैन पति बिफर पड़े और तुरन्त नगर पंचायत लिपिक दया सागर एवं सफाई नायक को फोन पर जमकर फटकार लगाई |

फटकार सुनकर सफाई कर्मियो में अफरा तफरी मच गई देखते-देखते बाजार की मुख्य सड़क पर आधा दर्जन सफाई कर्मियो ने सफाई कर बाजार की सड़को को साफ कर दिया तब तक चेयरमैन पति जमे रहे और बाजार के दुकानदारो से बाजार की सफाई के सुधार के सम्बन्ध बातचीत की और राय भी ली |

दुकानदारो से बातचीत के बाद साफ सफाई की व्यवस्था के सुधार का आश्वासन दिया| बाजार के दुकानदारो ने चेयरमैन पति को बताया हफ्ते में तीन दिन रविवार, बुधवार व शुक्रवार को  बाजार लगती है | जिनकी सफाई का काम बर्षो से एक ही परिवार के लोग करते चले आ रहे है | जिसकी ऐवज में बाजार में सफाई करने बाले सफाई कर्मी बाजार में लगने बाले सब्जी व फलो के फड़ो से बसूली कर अपनी मजदूरी बसुलते है|

लेकिन बाजार की सफाई पर सफाई में अक्सर लापरवाही दिखती है| जिसकी सफाई को लेकर लापरवाही स्वमं चेयरमैन पति ने औचक निरीक्षण कर पकड़ा तब जाकर सफाई कर्मियो में हड़कम्प मच गया और सभी सफाई कर्मी अपने अपने वार्डो में सफाई करते दिखे |

Advertisement

चेयरमैन पति ने बताया स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश भर में साफ सफाई को लेकर अभियान चल रहा है| गांव से लेकर शहर तक सफाई पर बिशेष अभियान चलाया जा रहा है| जिसमे नगर पंचायत न्यूरिया को सफाई में नम्बर 1 बनाने का लक्ष्य लेकर नगर की साफ को बेहतर से बेहतर बनाया जायेगा जिसकी वह स्वमं मोहल्ले – मोहल्ले पहुंचकर  देख रेख करेंगे|

सभी नगर वासियों से मास्क लगाने को कहा कोरोना संक्रमण के बढ़ते केशे को गम्भीरता से लेने को कहा|

Latest

दीपावली पर्व को लेकर पुलिस रही सतर्क, प्रशिक्षु सीओ ने किया पैदल गश्त

Published

on

न्यूरिया (पीलीभीत)। दीपावली पर्व पर शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में शनिवार शाम प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक/ थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री यादव ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इक्षेत्र में पैदल गश्त की।गश्त के दौरान उन्होंने दुकानदारों और आमजन से संवाद करते हुए सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। प्रशिक्षु सीओ ने कहा कि त्योहारों पर सौहार्द और शांति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से सहयोग की अपील की। गश्त में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुभाष माबी सहित थाना पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस ने दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने का संदेश दिया।

Continue Reading

Educations

मिशन शक्ति फेज-5: पुलिस लाइन पीलीभीत में छात्राओं व महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित

Published

on

पीलीभीत। नारी शक्ति के सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5 के तहत रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, पीलीभीत में छात्राओं और महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में और सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री नताशा गोयल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112 और 181 की जानकारी दी और महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और महिलाओं ने परेड ग्राउंड में बने सेल्फी पॉइंट पर खड़े होकर यादगार पल भी साझा किए।

सुश्री गोयल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज की प्रगति की आधारशिला है। उन्होंने महिलाओं को शासन द्वारा संचालित योजनाओं और मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी और स्वास्थ्य एवं आत्मरक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं और महिलाओं ने भाग लेकर नारी शक्ति का संदेश फैलाया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पुलिस अधिकारियों और प्रतिभागियों की सराहना की गई।

Continue Reading

Breaking News

खेत में मिली नवजात बच्ची, निसंतान दंपति ने अपनाया, 24 घंटे की खुशी के बाद चाइल्ड लाइन ने ली सुपुर्दगी

Published

on

न्यूरिया (पीलीभीत)। शनिवार सुबह न्यूरिया थाना क्षेत्र की जोशी कॉलोनी में एक खेत में कुछ घंटे पहले जन्मी नवजात बच्ची मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बच्ची किसने और क्यों छोड़ी, इसका अभी तक पता नहीं चल सका। नवरात्र के दौरान अचानक कन्या मिलने से आसपास के लोग हैरान रह गए और बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर जुट गए।सूचना मिलते ही स्थानीय साइकिल मिस्त्री जग्गा विश्वास मौके पर पहुंचे। उन्होंने छह साल पहले न्यूरिया कॉलोनी में व्याही संतानहीन वहन राखी व्यापारी को बच्ची गोद देने की इच्छा जताई। जिसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में बच्ची राखी के हाथों में थमाई गई।

राखी ने बच्ची मिलने की खुशी में पड़ोसियों में लड्डू बांटे, नए कपड़े खरीदे और बच्ची को अपने सीने से ऐसे चिपकाया जैसे किस्मत ने उसकी सूनी गोद भर दी हो। कॉलोनी की महिलाएं राखी को “मां” कहकर पुकारने लगीं। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक कायम नहीं रही। रविवार सुबह जिला प्रोबेशन अधिकारी को जानकारी मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोपहर 3 बजे बच्ची को सुरक्षित सुपुर्दगी में लिया और प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र न्यूरिया भेजा। डॉक्टरों ने बालिका की स्थिति देखते हुए उसे एसएनसीयू जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बच्ची की ममता में खो चुकी राखी बच्ची के जाने पर खूब रोई।निर्वान सिंह ने बताया कि बालिका के स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर होने पर मामला बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और कारा की गाइडलाइन के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसआई मनीष चौरसिया, हेड कांस्टेवल बिशाल राज महिला कांस्टेवल उर्वसी ग्राम प्रधान बिश्वनाथ मंडल, रवि रस्तोगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। राखी के लिए यह केवल 24 घंटे की खुशी थी—एक दिन की मां बनने का सुख, फिर बिछड़ाव की पीड़ा।

Continue Reading

Trending

error: Content is protected !!