Connect with us

Breaking News

एनीमिया मुक्त अभियान के तहत किशोरियों को खिलाई गई आयरन की गोलियां

Published

on

न्यूरिया (पीलीभीत) एनीमिया मुक्त किशोरी अभियान का शुभारंभ 10 नवंबर से किया गया है, जो एक माह तक चलेगा। अभियान का संचालन मुख्य चिकित्साधिकारी आलोक कुमार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शहिस पाल सिंह के निर्देशन में किया जा रहा है।अभियान के तहत क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर सहित सभी 35 केंद्रों मैदना, टंडोला, कल्याणपुर, खाइखेड़ा आदि में 6 वर्ष से 19 वर्ष तक की किशोरियों को आयरन फोलिक एसिड की पिंक और ब्लू गोलियां खिलाई गईं।कई केंद्रों पर स्वयं सीएचसी प्रभारी डॉ. शहिस पाल सिंह पहुंचे और किशोरियों को दवा खिलाई।

इस दौरान उन्होंने उन्हें स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।सीएचसी प्रभारी ने बताया कि केंद्रों के अलावा आशा, एएनएम और सीएचओ कार्यकर्ता भी घर-घर जाकर किशोरियों को आयरन की गोलियां खिला रही हैं। अभियान के पहले दिन दो हजार से अधिक किशोरियों को आयरन फोलिक एसिड की पिंक और ब्लू गोलियां खिलाई गईं।

Continue Reading
Advertisement

Breaking News

छात्राओं ने विधायक, डीएम समेत जनप्रतिनिधियों को बांधी राखी

Published

on

पीलीभीत। रक्षाबंधन पर्व से पहले बृहस्पतिवार को मरौरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में रक्षाबंधन उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा और बीएसए रोशनी सिंह पहुंचे।विद्यालय की छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई रंग-बिरंगी राखियां विधायक, डीएम, जिलाध्यक्ष, सीडीओ और बीएसए की कलाई पर बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। छात्राओं द्वारा बनाई गई राखियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं। राखी बांधने के दौरान विद्यालय परिसर तालियों और खुशियों से गूंज उठा। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को उपहार दिए और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

👉 जमीन पर बैठकर अतिथियों ने बच्चों के साथ किया भोजन

विद्यालय में तिथि भोज का भी आयोजन किया गया। विधायक, डीएम समेत अन्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के साथ जमीन पर पंक्तिबद्ध बैठकर भोजन किया। भोज में राजमा-चावल, रायता, सलाद और हलुआ परोसा गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अपने बीच बैठकर भोजन करते देख बच्चे भी उत्साहित नजर आए।जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में एक-दूसरे के प्रति प्रेम और अपनत्व की भावना बढ़ती है। साथ ही उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं की जानकारी भी मिलती है। उन्होंने छात्राओं द्वारा स्वयं राखियां तैयार करने की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता-पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Continue Reading

Breaking News

ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने डीएम को बांधा रक्षासूत्र

Published

on

पीलीभीत। रक्षाबंधन के अवसर पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान विद्यालय की शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं।जिलाधिकारी ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच जरूरी है। समय का सदुपयोग करते हुए अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करें।उन्होंने कहा कि ईमानदारी और निरंतर प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों, प्रबंधक और छात्राओं का आभार जताया।

Continue Reading

Breaking News

भतीजे को बचाने पहुंचे चाचा के आरोपी ने मारा मुक्का, सड़क पर सिर के बल गिरने से मौत, पोस्टमार्टम में सिर में अंदरूनी चोट से मौत की पुष्टि

Published

on

न्यूरिया। थाना क्षेत्र के बसंतापुर गांव में बुधवार शाम दो युवकों के बीच हो रही मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे 46 वर्षीय किसान रामपाल की देर रात मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि झगड़ा शांत कराने के दौरान अनिल ने रामपाल के मुंह पर मुक्का मार दिया। हाथ में कड़ा पहने होने के कारण मुक्का लगने से रामपाल सड़क पर सिर के बल गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।मृतक के पुत्र शिव कुमार ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे वह अपने पिता के साथ घर की चारदीवारी कराने के लिए रेता-बजरी के रुपये जमा कर लौट रहे थे। गांव से कुछ दूर जनसेवा केंद्र के पास उनके तयेरे भाई सूरज और गांव निवासी अनिल पुत्र भिकारी लाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों को अलग कराने के लिए वह और उनके पिता बीच-बचाव करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान अनिल ने उनके पिता के मुंह पर मुक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर सिर के बल गिर गए।परिजनों के अनुसार, रामपाल घटना के बाद बेटे के साथ घर चले गए और चोट को सामान्य बता रहे थे। देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी दिगंबर सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र शिव कुमार ने थाना न्यूरिया में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट के दौरान मृतक के सिर में चोट आई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में अंदरूनी चोट के कारण खून जमने से मौत की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

Trending