Breaking News
12 अक्तूबर को मझोला में छह घंटे बिजली कटौती, पांच हजार उपभोक्ता होंगे प्रभावित
सुबह 10 से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी आपूर्ति, उपभोक्ताओं को पहले से तैयारी करने की सलाह
पीलीभीत संवाद।33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मझोला में सोमवार, 12 अक्तूबर को आंतरिक मरम्मत और तकनीकी सुधार कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे मझोला टाउन, केसीएसएफ, गिधौर और खिरका फीडरों से जुड़े करीब पांच हजार घरेलू, ग्रामीण और व्यावसायिक उपभोक्ता प्रभावित होंगे।अधिशासी अभियंता आशीष यादव के निर्देशन में होने वाले कार्य के संबंध में विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को पहले से तैयारी करने की सलाह दी है। कटौती से पहले पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें और मोबाइल फोन समेत जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज कर लें। बिजली पर निर्भर आवश्यक कार्य भी निर्धारित समय से पहले निपटा लें।विद्युत विभाग ने आपूर्ति बहाल होने तक बिजली के उपकरण बंद रखने की सलाह दी है, ताकि बिजली लौटने के दौरान वोल्टेज में संभावित उतार-चढ़ाव से उपकरणों को नुकसान होने का जोखिम कम रहे। विद्युत उपखंड अधिकारी मझोला हरिओम ने प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी।

Breaking News
धर्मेंद्र कश्यप की सपा से नजदीकी, बरेली में सियासी हलचल तेज
भाजपा छोड़ अखिलेश यादव से मिले पूर्व सांसद, बेटी कीर्ति के बिथरी चैनपुर से चुनाव लड़ने की भी चर्चा
बरेली संवाद। आंवला लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर दो बार सांसद रहे धर्मेंद्र कश्यप ने पार्टी की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता छोड़ने के बाद रविवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान उनकी बेटी कीर्ति कश्यप भी मौजूद रहीं। मुलाकात के बाद बरेली की राजनीति में उनके अगले कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान पार्टी के बरेली जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और वरिष्ठ नेता वीरपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र कश्यप के साथ पीडीए आंदोलन को और समर्थ, सशक्त तथा सक्रिय बनाने के लिए संयुक्त प्रयासों पर चर्चा हुई। अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए ही हर पीड़ित, दुखी और अपमानित व्यक्ति को मान-सम्मान और स्थान दे सकता है।
धर्मेंद्र कश्यप वर्ष 2014 और 2019 में आंवला लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद चुने गए थे। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य से हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा से नाता तोड़ने के बाद अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात को आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से देखा जा रहा है। हालांकि, सपा में उनके औपचारिक रूप से शामिल होने की अभी घोषणा नहीं हुई है।
बिथरी चैनपुर से बेटी कीर्ति के नाम की चर्चा
धर्मेंद्र कश्यप की बेटी कीर्ति कश्यप के सक्रिय राजनीति में उतरने को लेकर भी चर्चाएं हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उन्हें बिथरी चैनपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने की इच्छा जताई गई है। हालांकि, इस संबंध में सपा की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और न ही उनकी उम्मीदवारी की पुष्टि हुई है। ऐसे में धर्मेंद्र कश्यप के अगले राजनीतिक कदम और कीर्ति कश्यप की संभावित चुनावी भूमिका पर बरेली जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है।
Breaking News
एक दिन पहले गोवंशीय पशु को बनाया निवाला, अब दूसरे खेत में दिखा बाघ, वीडियो वायरल
संडा में बाघ की चहल-कदमी से किसानों में दहशत, धान कटाई प्रभावित होने की आशंका; वन विभाग ने लगाए कैमरे, अकेले खेतों पर न जाने की सलाह
न्यूरिया, पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज के मरौरी क्षेत्र के गांव संडा में बाघ की चहल-कदमी से किसानों में दहशत है। एक दिन पहले रमेश कुमार के गन्ने के खेत में गोवंशीय पशु को निवाला बनाने के बाद शुक्रवार को बाघ पास ही पूरन लाल के गन्ने के खेत में दिखाई दिया। बाघ की मौजूदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इससे खेतों में काम करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान खेतों में जाने से कतरा रहे हैं, जिससे धान की कटाई प्रभावित होने की आशंका है।

ग्रामीणों के मुताबिक, बाघ गन्ने की घनी और खड़ी फसल में छिप जाता है। इससे उसकी लोकेशन का पता लगाने में वन विभाग की टीम को दिक्कत हो रही है। खेतों के आसपास बाघ के ताजा पगचिह्न भी मिले हैं। सूचना पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज की टीमें मौके पर पहुंचीं। बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने और उसकी लोकेशन का पता लगाने के लिए कैमरे लगाए गए हैं। टाइगर ट्रैकरों की मदद से भी निगरानी की जा रही है।
अकेले खेतों पर न जाने की सलाह
धान की कटाई के बीच बाघ की मौजूदगी से किसानों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। उप क्षेत्रीय वन अधिकारी शेर सिंह ने किसानों को अकेले खेतों पर न जाने की सलाह दी है। उन्होंने बाघ दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसे घेरने का प्रयास नहीं करने और तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है। मौके पर पहुंची टीम में रेंजर बिनीत श्रीवास्तव, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी शेर सिंह, वन दरोगा शैलेंद्र कुमार, वनरक्षक अमित तिवारी व सचिन कुमार, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के प्रेम चंद्र मौर्य और बाघ मित्र सुमित्तर सिंह, सुखदेव सिंह, मंजीत सरदार व राजीव कुमार शामिल रहे। वन विभाग की टीम बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है।
Breaking News
लोकतंत्र के मुद्दे पर कांग्रेस का मशाल जुलूस, सरकार के खिलाफ लगाए नारे
पीलीभीत संबाद। काला दिवस के तहत कांग्रेस ने गुरुवार शाम 6 बजे शहर में लोकतंत्र बचाओ मशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। गैस चौराहे से शुरू हुआ जुलूस स्टेशन चौराहे तक पहुंचा। हाथों में मशाल और काली पट्टी बांधे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुलूस में शामिल हुए।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ और ‘लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ’ जैसे नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया।
जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर हर मंच तक अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देगी। जुलूस में शहर अध्यक्ष कृष्ण गंगवार, एआईसीसी सदस्य ईश्वर दयाल पासवान, पीसीसी सदस्य अनवर अनीस व यूसुफ मलिक, जिला उपाध्यक्ष मुनेंद्र पाल सक्सेना, पूर्व शहर अध्यक्ष अभिनय गुप्ता गोल्डी, महासचिव किरन पाल सिंह, जिला महासचिव मोहम्मद अजीम, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप गंगवार, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-
Breaking News1 week agoन्यूरिया में 2028 की सियासत की आहट, अध्यक्ष पद को लेकर बढ़ी हलचल, छोटू ठेकेदार की एंट्री से बदला माहौल
-
Breaking News5 days agoमिशन 2028: अध्यक्ष पद की रेस में बढ़ी गर्मी, अब एक और नाम चर्चा में
-
Breaking News2 days agoएक दिन पहले गोवंशीय पशु को बनाया निवाला, अब दूसरे खेत में दिखा बाघ, वीडियो वायरल
-
Breaking News1 week agoअमरिया में पीडीए पंचायत में सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों पर चर्चा
-
Breaking News1 week agoग्राम पंचायत प्रशासक से मारपीट का आरोप, चार नामजद
-
Breaking News1 week agoगुलड़ा मचवा खेड़ा वृद्धाश्रम में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
-
Breaking News1 week agoपॉक्सो अधिनियम को लेकर स्कूलों में विशेष जागरूकता अभियान, न्यायिक अधिकारियों ने बच्चों को बताए अधिकार
-
Breaking News1 week agoहॉकी के मैदान से पंजाब कांग्रेस की कमान तक पहुंचे परगट सिंह, जानें उनका सियासी सफर

