Breaking News
पितृ अमावस्या पर गोवंश को खिलाया भोजन, की गोसेवा, जीब संरक्षण का दिया संदेश
न्यूरिया-पीलीभीत । सर्वपितृ अमावस्या पर शनिवार शाम न्यूरिया-टनकपुर हाईवे स्थित श्री कान्हा गौशाला में गोसेवा की गई। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और नगर के लोगों ने गोवंश को रोटी, गुड़, फल, हरी पत्तियां और चोकर खिलाकर सेवा भाव प्रकट किया। लोगों ने निराश्रित गोवंश की देखभाल और बेजुबान पशुओं के संरक्षण का संदेश भी दिया।गोसेवा समिति के अध्यक्ष ने सहयोगियों और गौशाला कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि निराश्रित गोवंश को भोजन और उचित देखभाल उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे प्रयासों से पशुओं के प्रति करुणा, संवेदनशीलता और सेवा भाव को बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने लोगों से गोवंश की देखभाल में सहयोग करने की अपील की।पितृपक्ष के समापन पर आयोजित इस सेवा कार्य के माध्यम से लोगों ने धार्मिक आस्था के साथ बेजुबान पशुओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाई। गोसेवा केवल धार्मिक परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि निराश्रित पशुओं के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल से भी जुड़ी है।इस दौरान नगर पंचायत के नामित सभासद गौरव शर्मा, बजरंग अग्रवाल, रोहित पांडेय, अखिलेश गुप्ता, पवन अग्रवाल, निरंजन लाल राठौर, महेश शर्मा, विपिन भारती, राम बहादुर, शंकर कश्यप, ओम प्रकाश शर्मा, आर्यन गुप्ता, रोहित शर्मा और संतोष कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Breaking News
महिला सुरक्षा को सड़क पर उतरी पुलिस, मिशन शक्ति का आगाज
बिलसंडा में पैदल मार्च, करनपुर चक में चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक
पीलीभीत।मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत रविवार को बिलसंडा पुलिस ने पैदल मार्च निकालकर महिला सुरक्षा का संदेश दिया। जिले के सभी थानों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।बिलसंडा में निकाले गए मार्च में मिशन शक्ति टीम के साथ स्थानीय लोग, पीआरडी जवान, होमगार्ड, आशा बहुएं और सफाई कर्मियों की महिला टोलियां शामिल रहीं। बैनर-पोस्टर के जरिए लोगों को महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया गया।

इसके बाद ग्राम करनपुर चक में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।पुलिस ने महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, शक्ति दीदी, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090 और साइबर हेल्पलाइन-1930 की जानकारी दी। साथ ही महिला अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम करना है।
Breaking News
धर्मेंद्र कश्यप की सपा से नजदीकी, बरेली में सियासी हलचल तेज
भाजपा छोड़ अखिलेश यादव से मिले पूर्व सांसद, बेटी कीर्ति के बिथरी चैनपुर से चुनाव लड़ने की भी चर्चा
बरेली संवाद। आंवला लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर दो बार सांसद रहे धर्मेंद्र कश्यप ने पार्टी की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता छोड़ने के बाद रविवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान उनकी बेटी कीर्ति कश्यप भी मौजूद रहीं। मुलाकात के बाद बरेली की राजनीति में उनके अगले कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान पार्टी के बरेली जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और वरिष्ठ नेता वीरपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र कश्यप के साथ पीडीए आंदोलन को और समर्थ, सशक्त तथा सक्रिय बनाने के लिए संयुक्त प्रयासों पर चर्चा हुई। अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए ही हर पीड़ित, दुखी और अपमानित व्यक्ति को मान-सम्मान और स्थान दे सकता है।
धर्मेंद्र कश्यप वर्ष 2014 और 2019 में आंवला लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद चुने गए थे। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य से हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा से नाता तोड़ने के बाद अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात को आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से देखा जा रहा है। हालांकि, सपा में उनके औपचारिक रूप से शामिल होने की अभी घोषणा नहीं हुई है।
बिथरी चैनपुर से बेटी कीर्ति के नाम की चर्चा
धर्मेंद्र कश्यप की बेटी कीर्ति कश्यप के सक्रिय राजनीति में उतरने को लेकर भी चर्चाएं हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उन्हें बिथरी चैनपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने की इच्छा जताई गई है। हालांकि, इस संबंध में सपा की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और न ही उनकी उम्मीदवारी की पुष्टि हुई है। ऐसे में धर्मेंद्र कश्यप के अगले राजनीतिक कदम और कीर्ति कश्यप की संभावित चुनावी भूमिका पर बरेली जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है।
Breaking News
12 अक्तूबर को मझोला में छह घंटे बिजली कटौती, पांच हजार उपभोक्ता होंगे प्रभावित
सुबह 10 से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी आपूर्ति, उपभोक्ताओं को पहले से तैयारी करने की सलाह
पीलीभीत संवाद।33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मझोला में सोमवार, 12 अक्तूबर को आंतरिक मरम्मत और तकनीकी सुधार कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे मझोला टाउन, केसीएसएफ, गिधौर और खिरका फीडरों से जुड़े करीब पांच हजार घरेलू, ग्रामीण और व्यावसायिक उपभोक्ता प्रभावित होंगे।अधिशासी अभियंता आशीष यादव के निर्देशन में होने वाले कार्य के संबंध में विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को पहले से तैयारी करने की सलाह दी है। कटौती से पहले पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें और मोबाइल फोन समेत जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज कर लें। बिजली पर निर्भर आवश्यक कार्य भी निर्धारित समय से पहले निपटा लें।विद्युत विभाग ने आपूर्ति बहाल होने तक बिजली के उपकरण बंद रखने की सलाह दी है, ताकि बिजली लौटने के दौरान वोल्टेज में संभावित उतार-चढ़ाव से उपकरणों को नुकसान होने का जोखिम कम रहे। विद्युत उपखंड अधिकारी मझोला हरिओम ने प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी।

-
Breaking News1 week agoन्यूरिया में 2028 की सियासत की आहट, अध्यक्ष पद को लेकर बढ़ी हलचल, छोटू ठेकेदार की एंट्री से बदला माहौल
-
Breaking News6 days agoमिशन 2028: अध्यक्ष पद की रेस में बढ़ी गर्मी, अब एक और नाम चर्चा में
-
Breaking News3 days agoएक दिन पहले गोवंशीय पशु को बनाया निवाला, अब दूसरे खेत में दिखा बाघ, वीडियो वायरल
-
Breaking News1 week agoअमरिया में पीडीए पंचायत में सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों पर चर्चा
-
Breaking News1 week agoग्राम पंचायत प्रशासक से मारपीट का आरोप, चार नामजद
-
Breaking News1 week agoहॉकी के मैदान से पंजाब कांग्रेस की कमान तक पहुंचे परगट सिंह, जानें उनका सियासी सफर
-
Breaking News1 week agoगांधी जयंती पर निकली स्वच्छता जागरूकता रैली
-
Breaking News4 days agoलोकतंत्र के मुद्दे पर कांग्रेस का मशाल जुलूस, सरकार के खिलाफ लगाए नारे

