Connect with us

Breaking News

न्यूरिया से हज यात्रियों का जत्था रवाना, नम आंखों से परिजनों ने किया रुखसत

Published

on

पीलीभीत। मैं मदीने चला, हो गया करम, मैं मदीने चला जैसे कलामों और दुआओं के बीच सोमवार सुबह कस्बा न्यूरिया से हज यात्रियों का जत्था मक्का-मदीना के लिए रवाना हुआ। हज यात्रा पर जाने वाले जायरीनों को परिजनों, रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर नम आंखों से रुखसत किया।सोमवार सुबह से ही हाजियों के घरों और मोहल्लों में धार्मिक और भावुक माहौल बना रहा। रवाना होने वाले जत्थे में सात पुरुष और पांच महिला हज यात्री शामिल रहे। हाजियों को विदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों ने हाजियों से मुल्क में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ करने की अपील की। सफर पर निकलने से पहले सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी और सलामती की दुआ की।दूसरी ओर, दर्जनों परिजन और रिश्तेदार हज यात्रियों के साथ दिल्ली तक पहुंचे और एयरपोर्ट पर उन्हें रुखसत किया।

हाजियों का जत्था सोमवार रात मक्का-मदीना के लिए रवाना हुआ।जामा मस्जिद के इमाम कारी रेहान रजा ने बताया कि हज यात्रा हर मुसलमान के लिए बेहद मुकद्दस और ख्वाहिशों भरा सफर होता है। हाजी पहले दिल्ली पहुंचे, जहां से हवाई यात्रा के जरिए सऊदी अरब रवाना हुए।हज यात्रा पर रवाना होने वालों में जाकिर हुसैन उर्फ काले, अब्दुल हक, नासिर हुसैन, साबिर हुसैन, नवी बख्श और हफीज अहमद शामिल हैं। महिला हज यात्रियों में मुन्नी बेगम, शकीला बेगम, मरजीना बेगम और बिस्मिल्लाह बेगम शामिल रहीं। खास बात यह रही कि अब्दुल हक अपनी पत्नी शकीला बेगम, नवी बख्श अपनी पत्नी बिस्मिल्लाह बेगम और साबिर हुसैन अपनी पत्नी मरजीना बेगम के साथ हज यात्रा पर रवाना हुए।इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन रिहाना बेगम, पूर्व चेयरमैन अब्दुल फय्यूम, चेयरमैन पति एवं सभासद जुल्फिकार अहमद उर्फ गुड्डू केके, इमराना बेगम, मोहम्मद कमर, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद तालिब, इकबाल अहमद, अनीस अहमद, जसीम हुसैन, आमिस उर्फ़ रिक्की, जाबेद रजा, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद इसहाक, रफीक अहमद और फय्याज अहमद समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

पुतला दहन से पहले पुलिस की कार्रवाई, अजीम समेत तीन कांग्रेसी हिरासत में

आधी रात को अजीम को पकड़ा, सुबह दो अन्य नेताओं को थाने लाई पुलिस; शाम पांच बजे छोड़ा

Published

on

न्यूरिया (पीलीभीत)। प्रस्तावित पुतला दहन कार्यक्रम से पहले पुलिस ने कांग्रेस के जिला महासचिव और नगर पंचायत न्यूरिया के वार्ड नौ के सभासद मोहम्मद अजीम समेत तीन नेताओं को हिरासत में ले लिया। अजीम को सोमवार रात करीब 12 बजे पकड़ा गया, जबकि मीडिया प्रभारी फैज नूरी और अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष हसरुद्दीन को मंगलवार सुबह थाने लाया गया। तीनों को शाम पांच बजे तक थाने में रखा गया।राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के आह्वान पर 20 अक्तूबर को न्यूरिया के मुख्य चौराहे पर पुतला दहन का कार्यक्रम प्रस्तावित था। अजीम ने सोशल मिडिया के माध्यम संदेश जारी कर कार्यकर्ताओं से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी।अजीम के मुताबिक, संदेश सामने आने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उधर, पुलिस की घेराबंदी के बावजूद एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा कार्यकर्ताओं के साथ कलीनगर पहुंच गए और वहां चौराहे पर पुतला दहन किया। उन्होंने सरकार पर दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाया। साथ ही न्यूरिया में अजीम समेत तीन नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर भी सवाल उठाए।थाना प्रभारी दिगंबर सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा के मद्देनजर तीनों को डिटेन में किया गया था।

Continue Reading

Breaking News

रामलीला कमेटी के हिसाब किताब पर खूनी संघर्ष, तीन की मौत, एक युवक घायल, डीएम एसपी पहुँचे

अमरिया में गोलीकांड के बाद मौके पर पहुंचे डीएम, एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली

Published

on

24 न्यूज़ एक्सप्रेस | पीलीभीत। अमरिया में रामलीला मेला कमेटी के चंदे के हिसाब-किताब को लेकर चल रहा विवाद सोमवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में 14 वर्षीय किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। घटनास्थल से लाइसेंसी रायफल और तमंचा बरामद होने की जानकारी है।

जानकारी के मुताबिक, रामलीला मेला कमेटी के चंदे के हिसाब-किताब को लेकर नरेश गुप्ता और कौशल गुप्ता पक्ष के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार रात करीब 9:30 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी बढ़ने पर फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से नरेश गुप्ता के बेटे अंकित गुप्ता (29), मोहित गुप्ता (31), रोश गुप्ता (22) और गुड्डू श्रीवास्तव के बेटे कुणाल श्रीवास्तव (14) घायल हो गए।

दो को अस्पताल में मृत घोषित किया, तीसरे ने रास्ते में तोड़ा दम– पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई, जहां कुणाल और अंकित को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर हालत में मोहित को बरेली रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। घायल रोश गुप्ता का उपचार चल रहा है। बताया गया कि कुणाल घटना के समय कस्बे में टहल रहा था और इसी दौरान गोलीबारी की चपेट में आ गया।

अधिकारियों ने घटनास्थल का किया निरीक्षण गोलीबारी की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव और सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना जहानाबाद और थाना न्यूरिया की पुलिस फोर्स भी घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।पुलिस विवाद की वजह, फायरिंग में शामिल लोगों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जानकारी है।

Advertisement

24 न्यूज़ एक्सप्रेस — सच की आवाज

Continue Reading

Breaking News

महिला सुरक्षा को सड़क पर उतरी पुलिस, मिशन शक्ति का आगाज

बिलसंडा में पैदल मार्च, करनपुर चक में चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक

Published

on

पीलीभीत।मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत रविवार को बिलसंडा पुलिस ने पैदल मार्च निकालकर महिला सुरक्षा का संदेश दिया। जिले के सभी थानों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।बिलसंडा में निकाले गए मार्च में मिशन शक्ति टीम के साथ स्थानीय लोग, पीआरडी जवान, होमगार्ड, आशा बहुएं और सफाई कर्मियों की महिला टोलियां शामिल रहीं। बैनर-पोस्टर के जरिए लोगों को महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया गया।

इसके बाद ग्राम करनपुर चक में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।पुलिस ने महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, शक्ति दीदी, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090 और साइबर हेल्पलाइन-1930 की जानकारी दी। साथ ही महिला अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम करना है।

Continue Reading

Trending