Breaking News
वार्षिकोत्सव में पहुचे सांसद वरुण गांधी ने किया संबोधन, वोले राजनीति में सम्रद्ध होने नही सेवा करने आया हूँ।
न्यूरिया:-कौशल्या देबी विधा मंदिर में हुए वार्षिकुत्सव में बतौर मुख्यातिथि क्षेत्रीय सांसद वरुण गांधी सामिल हुए, कार्यक्रम की सुरुआत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमल कश्यप एवं सांसद प्रतिनिधि बबलू वर्मा ने मॉ सरस्वती के सामने दीप प्रज्जलित कर की वाद में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक व रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर पंडाल में वैठे जनसमूह को मन्द्रमुग्द कर दिया, इस दौरान सांसद वरुण गांधी ने संबोधन भी किया।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सोमवार को न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम पंडरी में स्थित कौशल्या देवी विधा मंदिर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया विद्यालय के वार्षिकोत्सव में वतौर मुख्यातिथि पहुचे सासंद वरुण गांधी का स्कूली बच्चों ने गीत गाकर स्वागत किया बाद में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम सुरु किए इस दौरान स्कूली वच्चो ने डांस,युगल डांस, चुटकले, कव्वाली, अंताक्षरी आदि प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी, देश भक्ति गीत जलवा तेरा जलवा गाकर उपस्थित जनसमूह को देश भक्ति के रंग मे रंग दिया इसके वाद आकांछा और नैना ने भक्ति गीत राधा नैनो में बस जाती हो पर मनमोहक नृत्य कर पंडाल में बैठे जनसमूह से खूब वाहवाही लूटी उसके बाद राजनीति में भ्र्ष्टाचार नाटक का मंचन करके जनसमूह को सोच समझ कर मतदान करने का संदेश दिया गया, कार्यक्रम के वीच में मुख्यातिथि सांसद वरुण गांधी ने जनसमूह के समक्ष संबोधन करते हुए कहा मैं राजनीति में सम्रद्ध होने नही सेवा करने आया हूँ सांसद वरुण ने बच्चो एवम उपस्थित जनसमूह से पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा साथ ही बोले बच्चो के जन्म दिवस पर उन्हें विशेष उपहार स्वरूप एक पौधा भेंट करे इतना ही नही बच्चे अपने मां बाप का सम्मान अवश्य करे औऱ ध्यान लगा कर पढ़े और आगामी परीक्षा में अच्छे नम्वर लाने के लिए खूब मेहनत करें। कार्यक्रम के अंत मे उत्कृष्ट प्रस्तुति करने पर कीर्ति कुशवाह, ज्योति वर्मा, भारती, सेजल श्रीवास्तव, अंजली मिश्रा, अमित, ऋषभ व छाया को सम्मानित किया गया तो विधालय के प्रवंधक डॉक्टर मकरंद सिंह ने सांसद वरुण गांधी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रवंधक डॉक्टर मकरंद सिंह के अलाबा प्रधानाचार्य अशोक कुमार, प्रेम पाल, प्रदीप कुमार, ऋषिकेश सिंह ,शंकर लाल मंडल, रूप चन्द्र, ऋतु सिंह व रेनू समेत समस्थ स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

Breaking News
छात्राओं ने विधायक, डीएम समेत जनप्रतिनिधियों को बांधी राखी
पीलीभीत। रक्षाबंधन पर्व से पहले बृहस्पतिवार को मरौरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में रक्षाबंधन उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा और बीएसए रोशनी सिंह पहुंचे।विद्यालय की छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई रंग-बिरंगी राखियां विधायक, डीएम, जिलाध्यक्ष, सीडीओ और बीएसए की कलाई पर बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। छात्राओं द्वारा बनाई गई राखियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं। राखी बांधने के दौरान विद्यालय परिसर तालियों और खुशियों से गूंज उठा। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को उपहार दिए और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
👉 जमीन पर बैठकर अतिथियों ने बच्चों के साथ किया भोजन

विद्यालय में तिथि भोज का भी आयोजन किया गया। विधायक, डीएम समेत अन्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के साथ जमीन पर पंक्तिबद्ध बैठकर भोजन किया। भोज में राजमा-चावल, रायता, सलाद और हलुआ परोसा गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अपने बीच बैठकर भोजन करते देख बच्चे भी उत्साहित नजर आए।जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में एक-दूसरे के प्रति प्रेम और अपनत्व की भावना बढ़ती है। साथ ही उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं की जानकारी भी मिलती है। उन्होंने छात्राओं द्वारा स्वयं राखियां तैयार करने की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता-पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
Breaking News
ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने डीएम को बांधा रक्षासूत्र
पीलीभीत। रक्षाबंधन के अवसर पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान विद्यालय की शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं।जिलाधिकारी ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच जरूरी है। समय का सदुपयोग करते हुए अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करें।उन्होंने कहा कि ईमानदारी और निरंतर प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों, प्रबंधक और छात्राओं का आभार जताया।
Breaking News
भतीजे को बचाने पहुंचे चाचा के आरोपी ने मारा मुक्का, सड़क पर सिर के बल गिरने से मौत, पोस्टमार्टम में सिर में अंदरूनी चोट से मौत की पुष्टि
न्यूरिया। थाना क्षेत्र के बसंतापुर गांव में बुधवार शाम दो युवकों के बीच हो रही मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे 46 वर्षीय किसान रामपाल की देर रात मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि झगड़ा शांत कराने के दौरान अनिल ने रामपाल के मुंह पर मुक्का मार दिया। हाथ में कड़ा पहने होने के कारण मुक्का लगने से रामपाल सड़क पर सिर के बल गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।मृतक के पुत्र शिव कुमार ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे वह अपने पिता के साथ घर की चारदीवारी कराने के लिए रेता-बजरी के रुपये जमा कर लौट रहे थे। गांव से कुछ दूर जनसेवा केंद्र के पास उनके तयेरे भाई सूरज और गांव निवासी अनिल पुत्र भिकारी लाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों को अलग कराने के लिए वह और उनके पिता बीच-बचाव करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान अनिल ने उनके पिता के मुंह पर मुक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर सिर के बल गिर गए।परिजनों के अनुसार, रामपाल घटना के बाद बेटे के साथ घर चले गए और चोट को सामान्य बता रहे थे। देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी दिगंबर सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र शिव कुमार ने थाना न्यूरिया में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट के दौरान मृतक के सिर में चोट आई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में अंदरूनी चोट के कारण खून जमने से मौत की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-
Breaking News1 week agoजश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, रोशनी से जगमगाया न्यूरिया
-
Breaking News1 week agoज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने डीएम को बांधा रक्षासूत्र
-
Breaking News1 week agoछात्राओं ने विधायक, डीएम समेत जनप्रतिनिधियों को बांधी राखी
-
Breaking News1 week agoभतीजे को बचाने पहुंचे चाचा के आरोपी ने मारा मुक्का, सड़क पर सिर के बल गिरने से मौत, पोस्टमार्टम में सिर में अंदरूनी चोट से मौत की पुष्टि

