Breaking News
प्रेमी की हत्या कर ट्रक में लगाई आग, हादसा दिखाने की कोशिश; प्रेमिका गिरफ्तार
पीलीभीत। थाना पूरनपुर पुलिस ने ट्रक में आग लगाकर हत्या की घटना को हादसा दिखाने के प्रयास का खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के मृतक ट्रक चालक से करीब दो-तीन वर्षों से प्रेम संबंध थे। संबंध खत्म करने को लेकर हुए विवाद में महिला ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद ट्रक के केबिन में डीजल डालकर आग लगा दी, ताकि घटना दुर्घटना जैसी लगे।पुलिस के मुताबिक, 10 जुलाई की रात बड़ी नहर, गूजरखारा धनना बाबा के पास ट्रक संख्या JH02K9750 में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। ट्रक के केबिन में एक व्यक्ति का शव जली अवस्था में मिला। जांच के दौरान मृतक की पहचान बलविंदर सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी ग्राम बड़ा बोसैना, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर के रूप में हुई। वह ट्रक चालक था।घटना संदिग्ध पाए जाने पर मृतक के भाई गुरमीत सिंह की तहरीर पर 24 जुलाई को थाना पूरनपुर में मुकदमा अपराध संख्या 323/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों की जांच की।जांच में पुलिस को हत्या के बाद ट्रक में आग लगाकर घटना को हादसा दिखाने और साक्ष्य छिपाने का प्रयास किए जाने के तथ्य मिले। पुलिस ने आरोपी अमनदीप कौर उर्फ अमना पत्नी सुखविंद्र सिंह, निवासी ग्राम बड़ा बरसाना, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर, हाल निवासी सौंधी कॉलोनी, रेलवे फाटक के पास रुद्रपुर, उत्तराखंड को गिरफ्तार कर लिया।
👉संबंध खत्म करने को लेकर हुआ था विवादपुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका बलविंदर सिंह के साथ करीब दो-तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। 10 जुलाई को दोनों की मुलाकात गूजरखारा धनना बाबा, बड़ी नहर, पूरनपुर के पास हुई थी। दोनों के बीच संबंध खत्म करने को लेकर बातचीत हुई। आरोपी संबंध समाप्त करना चाहती थी, जबकि बलविंदर इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर विवाद हो गया।पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपी ने ट्रक के केबिन में रखी लोहे की रॉड से बलविंदर सिंह पर हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी ने ट्रक के केबिन में रखे डीजल का इस्तेमाल कर आग लगा दी। आग में जलने से बलविंदर की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से चली गई।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड और सफेद प्लास्टिक की डीजल कैन बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Breaking News
पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा की सपा में वापसी, अखिलेश यादव ने की घोषणा
पीलीभीत। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा एक बार फिर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। लखनऊ में रविवार को आवंती वाई लोधी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हेमराज वर्मा की पार्टी में वापसी की घोषणा की।
हेमराज वर्मा पहले भी समाजवादी पार्टी में रह चुके हैं और अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में खाद्य एवं रसद विभाग के राज्यमंत्री रहे थे। वर्ष 2023 में उन्होंने सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। फरवरी 2026 में अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद उनकी सपा में वापसी की चर्चाएं तेज हो गई थीं।कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने कहा कि हेमराज वर्मा पहले भी समाजवादी पार्टी के साथ रहे हैं और मंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके पार्टी में लौटने से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनाव में भाजपा के खिलाफ लड़ाई को और मजबूती से लड़ा जाएगा।हेमराज वर्मा मूल रूप से पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम टाह के निवासी हैं। वर्ष 2012 में वह बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से सपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। इसके बाद अखिलेश यादव सरकार में उन्हें खाद्य एवं रसद विभाग का राज्यमंत्री बनाया गया था।
Breaking News
कल रहेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
पीलीभीत। श्रावण मास के सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ और मार्ग परिवर्तन को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिले में कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में सोमवार को अवकाश रहेगा।
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के तहत परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ ही सहायता प्राप्त और सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Breaking News
पुलिस लाइन में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
पीलीभीत। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान का गायन किया गया।पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के साथ कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।समारोह के दौरान सराहनीय कार्य के लिए अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह-रजत पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल, प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार राघव समेत पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। गार्द एवं उपस्थित पुलिस बल ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
-
Breaking News3 days agoपूर्व मंत्री हेमराज वर्मा की सपा में वापसी, अखिलेश यादव ने की घोषणा
-
Breaking News4 days agoपुलिस लाइन में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
-
Breaking News4 days agoकांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर एसपी ने शाही चौकी क्षेत्र का किया निरीक्षण
-
Breaking News3 days agoकल रहेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

