Breaking News
गांधी जयंती पर निकली स्वच्छता जागरूकता रैली
न्यूरिया संवाद। गांधी जयंती पर शुक्रवार को नगर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। स्वच्छता सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा पखवाड़े के तहत निकली रैली में नगर पंचायत कर्मी तिरंगा और स्वच्छता संदेश लिखे बैनर लेकर शामिल हुए। उन्होंने लोगों से नगर को साफ रखने और स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की।इससे पहले नगर पंचायत कार्यालय में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति एवं सभासद जुल्फिकार अहमद उर्फ गुड्डू केके ने ध्वजारोहण किया।थाना न्यूरिया में प्रभारी निरीक्षक दिगंबर सिंह ने ध्वजारोहण कर महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। मदर जुबैदा हायर सेकेंडरी स्कूल, ए.के. इंटर कॉलेज, सेंट पाल पब्लिक स्कूल और बालिका इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रम हुए। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता व सेवा भाव का संकल्प लिया।इस दौरान वरिष्ठ लिपिक दया सागर, मो. यासीन, मो. आकिब, सभासद मो. कमर, अफसर हुसैन, गौरव शर्मा, मुन्ना लाल भारती समेत नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।
Breaking News
हॉकी के मैदान से पंजाब कांग्रेस की कमान तक पहुंचे परगट सिंह, जानें उनका सियासी सफर
चंडीगढ़। कांग्रेस ने पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। हॉकी के मैदान पर देश का प्रतिनिधित्व करने के बाद परगट सिंह ने राजनीति में कदम रखा और अब उन्हें पंजाब कांग्रेस की प्रदेश इकाई की जिम्मेदारी मिली है।परगट सिंह ने 1988, 1992 और 1996 के ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह 1992 बार्सिलोना और 1996 अटलांटा ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे। खेलों में उनके योगदान के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।हॉकी से संन्यास लेने के बाद परगट सिंह ने वर्ष 2012 में शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर जालंधर कैंट विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। बाद में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा और इसी सीट से विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने।परगट सिंह पंजाब की पिछली कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। अब कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में पंजाब की राजनीति में उनकी नई भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Breaking News
ग्राम पंचायत प्रशासक से मारपीट का आरोप, चार नामजद
न्यूरिया, पीलीभीत। कुर्क की गई भूमि को लेकर चल रहे विवाद में ग्राम पंचायत प्रशासक से मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। प्रशासक की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ग्राम पंचायत प्रशासक ममता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अमरिया उपजिलाधिकारी न्यायालय के आदेश पर ग्राम खिरका स्थित गाटा संख्या एक और 27 की विवादित भूमि कुर्क कर उन्हें संरक्षक नियुक्त किया गया है। आरोप है कि 11 जून को प्रणव भसीन और रीता भसीन कुछ लोगों के साथ भूमि पर पहुंचे और जुताई कर धान लगाने का प्रयास किया। विरोध करने पर कहासुनी और धमकी देने का आरोप है।तहरीर के मुताबिक, 30 सितंबर को दोनों नामजद अन्य लोगों के साथ उनके घर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई। विवादित भूमि से संबंधित कार्रवाई करने पर धमकी देने की बात भी तहरीर में कही गई है।
थाना प्रभारी दिगंबर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News
पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार, अक्टूबर में मिल सकती है ₹2,000 की सौगात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थी किसानों को अब 24वीं किस्त का इंतजार है। अक्टूबर शुरू होने के साथ ही किसानों के बीच अगली किस्त की तारीख को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, 2 अक्टूबर 2026 तक केंद्र सरकार ने 24वीं किस्त जारी करने की निश्चित तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। प्रत्येक किस्त में 2,000 रुपये मिलते हैं।
अक्टूबर में क्यों जताई जा रही उम्मीद?
पीएम किसान की किस्तें सामान्य तौर पर करीब चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं। 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी हुई थी। ऐसे में अगली किस्त अक्टूबर में जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, किस्त किस तारीख को जारी होगी, यह केंद्र सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।
किसानों को क्या करना चाहिए?
24वीं किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को अपनी ई-केवाईसी, आधार से जुड़ी जानकारी, बैंक खाते और भूमि संबंधी सत्यापन की स्थिति जांच लेनी चाहिए। किसी भी जानकारी में कमी होने पर किस्त अटक सकती है।किसान पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अपनी पात्रता, लाभार्थी स्थिति और भुगतान की जानकारी भी जांच सकते हैं। आधिकारिक तारीख जारी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि 2,000 रुपये की किस्त किसानों के खातों में कब भेजी जाएगी।
-
Breaking News1 week agoअमितेश की पहल से अमेरिका के पुलिस स्टेशन में गूंजा भगवद गीता का संदेश
-
Breaking News1 week agoमदरसा गुलशन-ए-फातिमा के 20वें स्थापना दिवस पर पांच दिवसीय ‘दिलकश’ कार्यक्रम का
-
Breaking News6 days agoलगातार बारिश के चलते 28 सितंबर को स्कूलों में अवकाश
-
Breaking News3 days ago17 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, नवदंपतियों को मिला गृहस्थी का सामान
-
Breaking News1 week agoजलकुंभी से कमाल! सैदपुर की महिलाओं का हुनर पहुंचा अंतरराष्ट्रीय मंच
-
headline1 week agoदो दिन की बारिश से खेतों में भरा पानी, तैयार धान की फसल गिरने से नुकसान की आशंका
-
Breaking News1 week agoसाइबर ठगी के 73 हजार रुपये पीड़ित के खाते में लौटाए
-
Breaking News1 week agoपिस्टल-तमंचा और दो कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

