Breaking News
टनकपुर हाईवे लूट का मामला निकला फर्जी, सप्लायर ने खुद रची थी लूट की कहानी
पुलिस ने 48 घंटे में किया पर्दाफाश, आरोपी से 1.90 लाख रुपये और बैग बरामद
न्यूरिया (पीलीभीत)। टनकपुर हाईवे पर 1.90 लाख रुपये और नौ पावर बैंक की कथित लूट का मामला पुलिस जांच में फर्जी निकला। पुलिस ने झूठी लूट की कहानी गढ़ने वाले मोबाइल एसेसरीज सप्लायर जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पूरी रकम और कथित रूप से लूटा गया बैग बरामद कर लिया गया है।जानकारी के अनुसार, सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा भगु निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र अर्जुन लाल शहर के सेंट्रल मार्केट स्थित विनायक इंटरप्राइजेज में मार्केटिंग का कार्य करता था। यह फर्म दीपक श्रीवास्तव और शुभम शर्मा की साझेदारी में संचालित है।सोमवार, 13 अक्टूबर को जितेंद्र मार्केटिंग के सिलसिले में बनबसा गया था। वापसी के दौरान फर्म साझेदार शुभम शर्मा ने फ़ोन कर उसे खटीमा की एक दुकान से 1.90 लाख रुपये लाने को कहा। जितेंद्र ने रकम तो ले ली, लेकिन रास्ते में उसने खुद ही झूठी लूट की साजिश रच डाली ताकि रकम अपने पास रख सके। उसने पुलिस को बताया कि दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने टनकपुर हाईवे पर टांडा विजैसी के पास शाम करीब 7:15 बजे उसका बैग लूट लिया।तहरीर के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक/प्रशिक्षु सीओ गायत्री यादव के नेतृत्व में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। हल्का इंचार्ज मनीष चौरसिया, सर्विलांस और एसओजी टीमों को जांच में लगाया गया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, लेकिन जितेंद्र के बताए अनुसार कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली।फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर मामला संदिग्ध लगने पर जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो जितेंद्र ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह कर्ज के बोझ से दबा हुआ था और रकम का उपयोग कर्ज चुकाने में करना चाहता था। पुलिस ने आरोपी से 1.90 लाख रुपये और बैग बरामद कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने गुरुवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस ने 48 घंटे से भी कम समय में सच्चाई उजागर कर दी। उन्होंने कहा पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच के चलते झूठी लूट की यह कहानी जल्द ही बेनकाब हो गई। यह संदेश स्पष्ट है कि किसी भी तरह की मनगढ़ंत घटना या झूठी सूचना देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस हर स्थिति में सत्य का पता लगाकर न्याय सुनिश्चित करेगी। उन्होंने आगे कहा कि त्योहारी सीजन में व्यापारी और आम जनता पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस की टीमें लगातार गश्त और निगरानी कर रही हैं ताकि किसी तरह की घटना न हो।हम नागरिकों से अपील करते हैं कि दीपावली ऑफर या ऑनलाइन गिफ्ट कॉल्स के नाम पर मिलने वाले साइबर फ्रॉड से सतर्क रहें। किसी अज्ञात लिंक या कॉल पर बैंक विवरण या भुगतान न करें। पुलिस आपके साथ है बस सावधानी रखें। जांच टीम टीम में प्रशिक्षु सीओ/थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री यादव, उपनिरीक्षक मनीष चौरसिया,योगेंद्र बहादुर सिंह, प्रभारी सर्विलांस जगदीप मलिक, हेड कांस्टेबल संजीव, कांस्टेबल विशाल, प्रभारी एसओजी अजय पाल सिंह, उपनिरीक्षक उमेश त्यागी, हेड कांस्टेबल सौरभ शर्मा, कांस्टेबल शकील अहमद, अजय चौधरी, विकास चकराना और आशीष भड़ाना शामिल रहे।
Breaking News
खटीमा में तीन दुकानों में नकबजनी का खुलासा, न्यूरिया और बरखेड़ा के दो युवक गिरफ्तार
पीलीभीत। कोतवाली खटीमा पुलिस ने मेलाघाट रोड स्थित तीन दुकानों में हुई नकबजनी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लाखों रुपये की नकदी, एक मोबाइल फोन, चार चेक तथा चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार 19 मई 2026 को गौरी कम्युनिकेशन के स्वामी गौरी शंकर अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 मई की रात अज्ञात चोर दुकान की छत की मुमटी काटकर अंदर घुस गए और गल्ले में रखी करीब छह लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। इसी रात मेलाघाट रोड स्थित किशन लाल जनरल स्टोर और संजय इलेक्ट्रॉनिक्स में भी छत तोड़कर नकदी चोरी की गई थी। तीनों मामलों में कोतवाली खटीमा में मुकदमे दर्ज किए गए।घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस ने खटीमा, न्यूरिया, बरखेड़ा, पीलीभीत, बरेली, बदायूं और जयपुर सहित विभिन्न स्थानों के करीब 250 से 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में दो संदिग्ध युवक घटनास्थल के आसपास आते-जाते दिखाई दिए। मोबाइल लोकेशन और सर्विलांस की मदद से उनकी पहचान की गई।मुखबिर की सूचना पर 29 मई शुक्रवार की शाम खटीमा मंडी के पीछे रेलवे पटरी के किनारे से जैनुल आवेदीन (21) निवासी न्यूरिया, जनपद पीलीभीत तथा प्रवेश सक्सेना उर्फ पुष्पा (20) निवासी बरखेड़ा, जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गौरी कम्युनिकेशन से संबंधित 3.25 लाख रुपये नकद, किशन लाल जनरल स्टोर से चोरी हुए 1200 रुपये, संजय इलेक्ट्रॉनिक्स से चोरी हुए 3500 रुपये, 20 हजार रुपये कीमत का ओप्पो मोबाइल फोन, चार चेक तथा चोरी में प्रयुक्त हथौड़ा और छैनी बरामद की है।पूछताछ में आरोपियों ने तीनों दुकानों में चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि चोरी की रकम का एक बड़ा हिस्सा ऑनलाइन गेम, नशे और घूमने-फिरने में खर्च कर दिया। पुलिस के अनुसार जैनुल आवेदीन के विरुद्ध पीलीभीत जिले के विभिन्न थानों में चोरी और अन्य अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं तथा वह थाना न्यूरिया का श्रेणी-ए हिस्ट्रीशीटर भी है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी खटीमा नीरज सेमवाल ने मामले के खुलासे की जानकारी दी।

Breaking News
महंगाई के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, कलक्ट्रेट पहुंच किया प्रदर्शन
पीलीभीत। पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस, सीएनजी तथा खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में शनिवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता अर्धनग्न अवस्था में पहुंचकर महंगाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते नजर आए।
सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण की मांग उठाई।
सपा नेताओं का कहना था कि पेट्रोलियम उत्पादों, रसोई गैस और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ने से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलक्ट्रेट परिसर और आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
Breaking News
अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत
पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र में टनकपुर हाईवे पर मैदना बाइपास के पास शुक्रवार सुबह करीब छह बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान संजय (40) पुत्र रामचंद्र, निवासी ग्राम सिमरिया, थाना बरखेड़ा, जनपद पीलीभीत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय उत्तराखंड की खटीमा मंडी से तरबूज बेचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अकेले अपने घर लौट रहा था।

इसी दौरान मैदना के पास हाईवे किनारे उसका वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।थाना अध्यक्ष सुभाष मावी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
-
Breaking News6 days agoखटीमा में तीन दुकानों में नकबजनी का खुलासा, न्यूरिया और बरखेड़ा के दो युवक गिरफ्तार
-
Breaking News1 week agoईदगाह में अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ
-
Breaking News1 week agoगर्मी में राहगीरों के लिए अमृत साबित हो रहीं शरबत और शीतल जल छबीलें
-
Breaking News6 days agoमहंगाई के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, कलक्ट्रेट पहुंच किया प्रदर्शन
-
Breaking News1 week agoअनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत

